Change For Sure

Call Directions Website Contact the organization

Change For Sure Change for sure is a nonprofit origination which help people to improve their lifestyle. An ISO 9000:2015 Certified Trust.

All Contribution towards change for Sure are exempted U/S 80G and 12A of the Income Tax Act 1961

21/10/2026
और इस तरह दुर्गा मंदिर का कुंआ स्वच्छ हो गया।कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दुर्गा मंदिर का कुंआ फिर से गंदा हो गया है।...
10/10/2026

और इस तरह दुर्गा मंदिर का कुंआ स्वच्छ हो गया।

कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दुर्गा मंदिर का कुंआ फिर से गंदा हो गया है। आगामी दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को जल भरने में दिक्कत होगी।

हमारे साथियों ने तत्परता दिखाते हुए कुंआ का पानी निकाल और कचरा निकाल कर पानी को स्वच्छ कर दिया है। अब भक्तों को कोई असुविधा नहीं होगी।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व हमलोगों ने इसी कुंए के ऊपर एक ग्रिल भी लगवाया था ताकि कचरा अंदर न जा सके। लेकिन कुछ शरारती तत्व फिर भी इसे गंदा कर दे रहे हैं

चेंज फ़ॉर श्योर आप सबों से निवेदन करता है कि पर्व को देखते हुए अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। यत्र-तत्र कचरा न फैलाये।

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर चेंज फॉर श्योर की बैठक आयोजितसोनबरसा राज। आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन...
04/10/2026

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर चेंज फॉर श्योर की बैठक आयोजित

सोनबरसा राज। आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर चेंज फॉर श्योर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक 04 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पानी ,मैया का महाप्रसाद वितरण अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूजा स्थल पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए आवश्यक तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजना पर सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक में चेंज फॉर श्योर के सदस्यों ने सेवा, सहयोग और आपसी सहभागिता के साथ दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने तथा 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक सरोकार के कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन की तैयारियों को लेकर जल्द ही आवश्यक कार्यों को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी।

✨ वीरता और विचारधारा का संगम – अमर शहीद भगत सिंह जयंती 2026 ✨अमर शहीद वीर भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के पावन अवसर पर, र...
28/09/2026

✨ वीरता और विचारधारा का संगम – अमर शहीद भगत सिंह जयंती 2026 ✨

अमर शहीद वीर भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के पावन अवसर पर, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जन्मभूमि सिमरिया (राजौरा), बेगूसराय में, नीलू शौर्य मौर्या भैया के कुशल मार्गदर्शन में दिनकर सेवा दल द्वारा भव्य #वीर_भगत_सिंह_सम्मान_समारोह_2026 का आयोजन किया गया।

इस समारोह में समस्तीपुर की वह संस्था, जो रक्तदान जैसे महादान के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्यरत है – “सनातन रक्तदान समूह” को सम्मानित किया गया। यह गौरव केवल समूह का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का है, जो सेवा और त्याग की धारा को आगे बढ़ा रहा है।

🙏 यह सम्मान मेरे लिए केवल एक अलंकरण नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और व्रत है। आपके विश्वास और समर्थन ने मेरे संकल्प को और प्रबल किया है कि समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहूँ।

⸻

🌿 भगत सिंह – एक युगपुरुष, एक विचारधारा 🌿

भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी योद्धा ही नहीं थे। वे विचारों के धनी चिंतक, कलम के कुशल साधक, प्रखर पत्रकार, दार्शनिक और मानवता के सच्चे उपासक थे।
उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में फ्रांस, आयरलैंड और रूस की क्रांतियों का गहन अध्ययन कर यह प्रमाणित किया कि—
👉 असली क्रांति केवल तलवार और बंदूक से नहीं, बल्कि विचार और ज्ञान से भी लड़ी जाती है।

उनकी वाणी आज भी हमें चेताती है—
“बुराई इसलिए नहीं बढ़ रही है क्योंकि बुरे लोग बढ़ गए हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि बुराई सहन करने वाले लोग बढ़ गए हैं।”

⸻

आज आवश्यकता है कि हम भगत सिंह के त्याग और विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि जीवन का हिस्सा बनाएं। तभी उनका सपना – एक न्यायपूर्ण, समान और सशक्त भारत – साकार होगा।

जय हिन्द 🇮🇳
वंदे मातरम् ✊
नीलू सोनू मौर्या

Address

Main Road, Sonbarsa Raj
Saharsa
852129

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Change For Sure posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Change For Sure:

Shortcuts

Share