11/08/2026
प्रसिद्ध भारतीय उर्दू शायर एवं हिन्दी फिल्मों के गीतकार 'डॉ.राहत इंदौरी' का जन्म 1 जनवरी,1950 को इंदौर,मध्य प्रदेश में हुआ था। उनका वास्तविक नाम 'राहत कुरैशी' था। राहत इंदौरी ने अपने करियर की शुरुआत मुशायरों से की थी। वह अखबारों में भी शायरियां लिखते थे। जब वे प्रसिद्ध हुए तो उन्हें फिल्मी गानों को लिखने का भी मौका मिला। उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई सुपरहिट गाने लिखे।अगस्त,2020 में कोरोना से संक्रमित होने पर इंदौर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं 11 अगस्त,2020 को दिल का दौरा पड़ने से वो इस दुनियां से रुखसत हो गए थे।आज उनकी यौमे वफ़ात पर ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करता हूं।