श्री राम कावड़ सेवा

श्री राम कावड़ सेवा श्री राम कावड़ सेवा आप सभी शिव भक्तो का हार्दिक स्वागत करता है ���

आज शिविर में पधारे हमारे प्रशासनिक अधिकारी जी का शिविर के सेवदारों द्वारा स्वागत किया गया.. पुलिस प्रशासन भी हमारी पूरी ...
02/08/2026

आज शिविर में पधारे हमारे प्रशासनिक अधिकारी जी का शिविर के सेवदारों द्वारा स्वागत किया गया.. पुलिस प्रशासन भी हमारी पूरी सहायता कर रहे हैं दिन रात भोलो की सेवा मै लगे हुए हैं सब... सबका अभिनन्दन 🙏🙏.. जय भोले की 🙏🙏🚩🚩 #श्रीरामकावड़सेवाशिविर

श्री राम कावड़ सेवा शिविर द्वारा भारतीय निष्काम सेवा मण्डल के अध्यक्ष भाई राजा जैन का स्वागत किया व राजा भाई और उनके साथि...
02/08/2026

श्री राम कावड़ सेवा शिविर द्वारा भारतीय निष्काम सेवा मण्डल के अध्यक्ष भाई राजा जैन का स्वागत किया व राजा भाई और उनके साथियो ने भोलो की सेवा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.. जय भोले की 🙏🙏🚩🚩 Sunil Aneja Raja Jain Madhusudan Joshi Lavi Aditya Sharma Vasu Singhal Akash Bhardwaj

01/08/2026

*नन्ही कलम न्यूज**सहारनपुर श्री राम कावड़ शिविर संघ का 17वां शिविर प्रारंभ**देवी सुदीक्षा सरस्वती जी ने विधि-विधान से कि...
31/07/2026

*नन्ही कलम न्यूज*

*सहारनपुर श्री राम कावड़ शिविर संघ का 17वां शिविर प्रारंभ*

*देवी सुदीक्षा सरस्वती जी ने विधि-विधान से किया शुभारम्भ*

*सहारनपुर।* श्री राम कावड़ शिविर संघ द्वारा कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं की सेवा हेतु *17वां कावड़ शिविर* आज अंबाला रोड, बड़ी नहर के पास विधि-विधान के साथ शुरू किया गया।

शिविर का शुभारम्भ *देवी सुदीक्षा सरस्वती जी* के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर *महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह*, *नगर विधायक राजीव गुंबर*, *पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन* सहित श्री राम कावड़ शिविर संघ के पदाधिकारी श्री राम कावड़ सेवा, के प्रधान सुनील अनेजा, सचिव संजीव सक्सेना, उप प्रधान आदित्य शंकर, सह प्रबंधक हेमंत क्वात्रा,मधुसुधन जोशी
(लवी),वासु सिंघल,यश पाल पप्पी, राजेश शर्मा, वैभव अनेजा, प्रिंस अनेजा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शिविर में कांवड़ियों के लिए विश्राम, जलपान, प्राथमिक चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। *आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से शिवभक्तों की सेवा करना ही संघ का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।*

**

आप सभी को श्रावण मास की बहुत बहुत शुभकामनायें.. भोलेनाथ आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें सबकी यात्रा सफल करें... जय भोले की...
30/07/2026

आप सभी को श्रावण मास की बहुत बहुत शुभकामनायें..
भोलेनाथ आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें सबकी यात्रा सफल करें... जय भोले की 🙏🙏🚩🚩

29/07/2026

सहारनपुर
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद सहारनपुर में कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु हल्के /मध्यम/भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था दो चरणों में रहेगी, जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण दिनांक 29/30.07.2026 की मध्य रात्रि से दिनांक 04/05.08.2026 की रात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसमें शहर क्षेत्र में डायवर्जन निम्न प्रकार होगाः-

1-भारी वाहन एवं मध्यम वाहनः समस्त प्रकार के भारी वाहन रात्रि 12:00 बजे से 03:00 बजे तक शहर में बाईपास से संचालित होकर चुनहेटी कट से प्रवेश करते हुए हसनपुर चौक-दीवानी तिराहा-विश्वकर्मा चौक-अम्बेडकर चौक-लिंक रोड होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर जायेगे एवं ट्रासपोर्ट नगर जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक-लिंक रोड-भारत माता चौक-माहीपुरा चौक होते हुये जायेगे।

2-हल्के वाहनः- दिनांक 29/30.07.2026 की मध्य रात्रि से दिनांक 04/05.08.2026 की रात्रि 12:00 बजे तक मुख्य कावंड मार्ग के एक तरफ कावंडिये एवं दूसरी तरफ हल्के वाहनों का आवागमन होगा।

3. आवश्यक वस्तु आपूर्ति वाहनः- सहारनपुर शहर क्षेत्र में कांवड मार्ग (काली नदी से गागलहेड़ी तिराहा से देहरादून चौक से घंटाघर चौक होते हुये अम्बाला रोड़ सरसावा बाईपास तक) को छोडकर आवश्यक वस्तु, आवश्यक सेवाये, इमरजेन्सी सेवाये, दूध की गाडियां, गैस सलेण्डर की गाडियां, पेट्रोलियम टैंकर, आक्सीजन सिलेण्डर गाडी, एम्बुलेन्स, नगर निगम की गाडियां, बिजली विभाग की गाडियां, टेलीफोन विभाग की गाडियां आदि के शहर क्षेत्र में प्रवेश व आवागमन में कोई भी प्रतिबन्ध नही होगा। इसके अतिरिक्त मण्डी समिति जाने वाले फल/सब्जी/खाध्य सामग्री के वाहनों का बाईपास से संचालित होकर सरसावा बाईपास-बैंगनी फाटक-चिलकाना से होते हुए मण्डी सहारनपुर तक आवागमन होगा। उक्त मार्ग पर किसी प्रकार का प्रतिबन्ध नही होगा।

इसके अतिरिक्त वाहनों को कांवड मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ जाना है तो केवल अम्बेडकर चौक, घंटाघर चौक व दर्पण तिराहा से ही कावंड़ मार्ग को क्रोस करेगें।

"आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व"

पुलिस अधीक्षक, यातायात
जनपद सहारनपुर

29/07/2026

आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें 🙏🙏

Address

बड़ी नहर, अम्बाला रोड, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश
Saharanpur
247001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री राम कावड़ सेवा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share