NKB Foundation

NKB Foundation Registered trust dedicated to transforming communities through education, health initiatives.

20/10/2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 — हमारे गांव, हमारे लोग, हमारी पहलआज एन के बी फाउंडेशन और CSRE के सहयोग सेआनंद मुनि सरस्वती...
21/06/2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 — हमारे गांव, हमारे लोग, हमारी पहल

आज एन के बी फाउंडेशन और CSRE के सहयोग से
आनंद मुनि सरस्वती विद्या मंदिर, ढवारसी (अमरोहा) में योग दिवस का छोटा सा, लेकिन दिल से किया गया आयोजन हुआ।

विजयपाल सर ने बच्चों, शिक्षकों और गांव के युवाओं को बहुत सादगी के साथ योग करवाया। उन्होंने न सिर्फ योग सिखाया, बल्कि ये भी समझाया कि आज के दौर में तनाव, भागदौड़ और गलत आदतों के बीच योग कितना ज़रूरी है।

साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि सिर्फ योग ही नहीं, अच्छा और सादा भोजन भी अपनाएं। क्योंकि जब शरीर और मन दोनों स्वस्थ होंगे — तभी ज़िंदगी सुकून भरी होगी।

👉 गांव के बच्चों और शिक्षकों का उत्साह देखकर दिल खुश हो गया।

सिर्फ बड़े शहरों में नहीं — छोटे गांवों, स्कूलों और गलियों में भी अगर ऐसी पहल होती रहे — तो समाज बेहतर बनेगा।

💚 सभी साथियों का तहे दिल से धन्यवाद जिन्होंने समय दिया और इस छोटे से प्रयास को सार्थक बनाया।

#स्वस्थ_तन_स्वस्थ_मन


Amar Ujala Amroha TV Amroha Online Dainik Jagran

✨ एक नई शुरुआत की ओर एन के बी फाउंडेशन और सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च एंड एजुकेशन (CSRE) द्वाराअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सम...
20/06/2025

✨ एक नई शुरुआत की ओर

एन के बी फाउंडेशन और सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च एंड एजुकेशन (CSRE) द्वारा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह — 2025 का आयोजन

🧘‍♂️ क्यों जुड़ें?
क्योंकि एक स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ विचारों का घर होता है।
आइए, सिर्फ एक दिन ही सही — अपने लिए, अपने शरीर और मन के लिए वक़्त निकालें।

📅 तारीख: 21 जून 2025
🕖 समय: प्रातः 7:00 बजे
📍 स्थान: आनंद मुनि सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर ढवारसी, अमरोहा

🌸 अपनी आदतों को चुनौती दीजिए, क्योंकि बहाने कभी खत्म नहीं होंगे… लेकिन यह मौका फिर नहीं आएगा।

📞 संपर्क करें: +91 8171152771
📧 [email protected] | [email protected]

When we destroy forests, we don’t just lose trees — we erase entire worlds.Telangana’s plan to auction 400 acres of fore...
06/04/2025

When we destroy forests, we don’t just lose trees — we erase entire worlds.

Telangana’s plan to auction 400 acres of forest-adjacent land in Hyderabad is more than a land issue — it’s a biodiversity crisis.

This green stretch supports:
▪️ Indian Peafowls, Spotted Owlets
▪️ Jungle Cats, Indian Hares
▪️ Monitor Lizards, native butterflies & bees
▪️ Medicinal plants and sacred flora

Why these forests matter:
▪️ Act as carbon sinks and climate regulators
▪️ Lower urban heat by 2–5°C
▪️ Sustain pollinators critical to agriculture
▪️ Support mental, ecological, and public health

At NKB Foundation, we believe development must not cost us our planet.

This isn’t just Hyderabad — it’s a global crisis:
▪️ Amazon: Jaguars and spider monkeys displaced
▪️ Borneo: Orangutans near extinction
▪️ Mexico: Monarch butterflies losing wintering grounds

We stand with .
Let’s protect the green lungs of our cities — before it’s too late.

“Nature is not a resource to be consumed — it’s a heritage to be protected.”
— NKB Foundation

NKB Foundation की ओर से आप सभी को श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, साहस और सेवा के मा...
06/04/2025

NKB Foundation की ओर से आप सभी को श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, साहस और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जय श्रीराम!”

#श्रीरामनवमी #रामनवमी2025 #जयश्रीराम #समाजसेवा #भारतीयसंस्कृति

सुल्तानपुर भीमा में एन के वी फाउंडेशन ने किया सरदार भगत सिंह यूथ कमेटी का गठन, चौथी युवा तिरंगा रैली निकाली!आज सुल्तानपु...
15/08/2024

सुल्तानपुर भीमा में एन के वी फाउंडेशन ने किया सरदार भगत सिंह यूथ कमेटी का गठन, चौथी युवा तिरंगा रैली निकाली!

आज सुल्तानपुर भीमा में एन के वी फाउंडेशन के तत्वावधान में सरदार भगत सिंह यूथ कमेटी का गठन किया गया और चौथी युवा तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर 2023-24 के वार्षिक परिणाम में कक्षा 1 से 8 तक के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर भीमा जनपद अमरोहा के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 24 बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, सरस्वती शिशु मंदिर, ढबारसी के 18 छात्रों और 12 शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में एन के वी फाउंडेशन के अध्यक्ष रिंकू सिंह, सरदार भगत सिंह यूथ कमेटी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव अजीत राणा, कोषाध्यक्ष प्रदीप सैनी, तीनों मैनेजर - भूपेंद्र सिंह, विकास सैनी, शोभित कुमार सहित ग्रामवासी जीत सिंह, सतपाल, अजय, सत्येंद्र सेनी आदि मौजूद रहे।

आइए, इस 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हमारी युवा प्रतिभाओं का सम्मान करें "विद्यार्थी सम्मान समारोह" में! 🇮🇳एन के वी फाउंडेशन...
14/08/2024

आइए, इस 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हमारी युवा प्रतिभाओं का सम्मान करें "विद्यार्थी सम्मान समारोह" में! 🇮🇳

एन के वी फाउंडेशन और सरदार भगत सिंह यूथ कमेटी, सुल्तानपुर भीमा के बैनर तले, हमें गर्व है कि हम अपने युवाओं की मेहनत और समर्पण को पहचानने और सम्मानित करने जा रहे हैं।

✨ कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 15 अगस्त 2024, सुबह 10 बजे
📍 स्थान: प्राइमरी विद्यालय, सुल्तानपुर भीमा

आइए, हम सब मिलकर उन विद्यार्थियों को प्रेरित करें, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों से हमें गर्वित किया है।

विशेष धन्यवाद हमारे पदाधिकारियों को:

१- डॉ. मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष, एन के वी फाउंडेशन (निदेशक, नोवस पैथ लैब, हरिद्वार)

२- डॉ. हरीश चंद्र, महासचिव, एन के वी फाउंडेशन (प्रोफेसर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार)

३- रिकू सिंह, संस्थापक, एन के वी फाउंडेशन (क्वालिटी मैनेजर, नोवस पैथ लैब, हरिद्वार)

हम आपके उपस्थिति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि हम सब मिलकर हमारे युवाओं की भावना को सलाम करें और राष्ट्र के भविष्य का उत्सव मनाएं।

#विद्यार्थी_सम्मान_समारोह #स्वतंत्रता_दिवस2024 #एनकेवी_फाउंडेशन #युवा_सशक्तिकरण #सुल्तानपुर_भीमा

Address

Ambala Road
Saharanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NKB Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share