04/06/2026
शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में घने जंगलों के बीच स्थित श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर के दिव्य दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर पांडवों ने देवाधिदेव महादेव की साधना की थी।
शांत एवं सुरम्य वातावरण में पक्षियों की चचहाहट, मोर एवं कोयल के मधुर गुंजन के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक करने का सुअवसर मन को प्रफुल्लित कर गया।
देवाधिदेव महादेव इसी प्रकार अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें।
हर हर महादेव।।