National Educational & Welfare Society

National Educational & Welfare Society NEWS is a youth organization.NEWS work in education field. NEWS was established on 10 October 1999.

आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा परवाज़ प्रोग्राम किया गया। प्रोग्राम के शुरू मे मो...
26/04/2026

आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा परवाज़ प्रोग्राम किया गया। प्रोग्राम के शुरू मे मोहम्मद माज़ ने कुरान की तिलावत की। इसके बाद मोहम्मद फरदीन ने बताया कि सोसाइटी पूरे साल कैसे काम करती है और परवाज़ प्रोग्राम का क्या मकसद है। इसके बाद मोहम्मद इरफान ने बताया कि सोशल मीडिया कैसे आज नौजवान बच्चों की जिंदगी तबाह कर रही है । कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इमरान ने नौजवान बच्चों से अपील कि उनकी जिंदगी कानून के हिसाब से होनी चाहिए। प्रोग्राम के आखिर में प्रेसिडेंट असजद खान ने कहा कि जिंदगी का एक मकसद होना चाहिए जो कि हमें बेहतर जिंदगी की तरफ ले जाए। उन्होंने नौजवानों से कहा कि सबको वक्त की कद्र करनी चाहिए। प्रोग्राम दुआ के साथ खत्म हुआ।

Teachers' Development Program By National Educational & Welfare Society
14/04/2026

Teachers' Development Program By National Educational & Welfare Society

हर साल की तरह इस साल भी नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ने रमजान के मौके पर राशन की 75 किट तक्सीम की। इस मौके पर रमजा...
03/03/2026

हर साल की तरह इस साल भी नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ने रमजान के मौके पर राशन की 75 किट तक्सीम की। इस मौके पर रमजान किट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद मोबीन ने कहा कि आगे जरूरत पड़ने पर दोबारा भी किट तक्सीम की जा सकती है। कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इमरान ने सभी साथियों की मेहनत और लगन के लिए शुक्रिया अदा किया।
नोट - फोटो सिर्फ यादगार के लिए है।

आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा परवाज़ प्रोग्राम किया गया। प्रोग्राम के शुरू में मो...
15/02/2026

आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा परवाज़ प्रोग्राम किया गया। प्रोग्राम के शुरू में मोहम्मद रियाज़ ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने की बात की उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके बाद मोहम्मद मोबीन ने बताया कि कैसे आप एक अच्छा करियर बना सकते हैं। मोहम्मद कैफ ने प्रोग्राम में बताया कि आप अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ा सकते हैं, मोहम्मद इरफान ने सोशल मीडिया के बारे में विस्तार से बात की। मोहम्मद इमरान ने बताया कि रमज़ान आने वाला है और हम कैसे रमज़ान के महीने में अपनी बुराइयों को दूर कर सकते हैं प्रोग्राम के आखिर में असजद खान ने दुआ कराई और सभी का शुक्रिया अदा किया।

Thanks to Dr. Gufran Sahab and Mr. Zubair Khan for Annual Program of National Educational and Welfare Society.
07/01/2026

Thanks to Dr. Gufran Sahab and Mr. Zubair Khan for Annual Program of National Educational and Welfare Society.

Thanks to the Honorable Mr. Khem Chand Saini as a guest of the annual program of the National Educational & Welfare Soci...
26/12/2025

Thanks to the Honorable Mr. Khem Chand Saini as a guest of the annual program of the National Educational & Welfare Society .
Saharanpur live news

*शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं- हाफिज उस्मान**नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने 26वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया...
26/12/2025

*शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं- हाफिज उस्मान*
*नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने 26वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया*
जनपद सहारनपुर में इस्लामिया इंटर कॉलेज कैंपस में नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अपना 26 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की सभी अतिथियों ने सराहना की ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने किया उन्होंने संस्था के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के हाथों में कलम पकड़ कर उन्हें पढ़ने लिखने के हेतु आत्मनिर्भर बनाने की जो बीड़ा नेशनल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उठाया गया है वह सराहनीय है शिक्षा के साथ ही समाज तरक्की कर सकता है यह तरक्की तभी संभव है जब समाज का हर वर्ग शिक्षित और आत्मनिर्भर हो ।
विशिष्ट अतिथि रूही अंजुम व शाज़िया नाज़ ने बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा के सम्बन्ध में बताया।संस्था के संस्थापक एडवोकेट अमजद अली खान ने संस्था का परिचय दिया ,संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया उन्होंने बताया कि संस्था शहर के अलग-अलग स्कूल केदो पर बच्चों को प्रतिभा जी के के माध्यम से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराकर मेधावी छात्राओं को प्रस्तुत करती है आज के कार्यक्रम में भी लगभग 50 के करीब स्कूलों के 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया संस्था के अध्यक्ष असजद अली खान ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था काफी बच्चों को निशुल्क कॉपी किताबों से लेकर पूरी एसेसरीज उपलब्ध कराती है उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य हर गरीब जरूरतमंद बच्चों तक पहुंच कर उसे शिक्षित बनाना आत्मनिर्माण बनाना है कार्यक्रम के अध्यक्षता जुबेर खान व कार्यक्रम का संचालन शब्बर खान ने किया
कार्यक्रम को गगनदीप जी, पोरस जैन, शिल्पा कोहली, तबस्सुम जी, प्रदीप जी,खेमचंद सैनी जी, सादात उस्मान, डॉ फरमान अहमद, वजाहत खान,राशिद जावेद,फरीद खान, महताब अली,मुनव्वर रहमान, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरफराज खान, मोहम्मद अहमद खान, मशरुर मिर्जा, मशरूर मलिक एडवोकेट, फरीद अहमद, मोहम्मद शादाब, मंजूर अहमद, खातिजा तौकीर, शीबा परवीन, शाहनुमा,सुरैया कौशर, आसमा परवीन बुशरा रहमान, शादाब हसन, आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निम्न स्कूलों को पुरस्कार किया गया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज,सर सैयद इंटरनेशनल स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, नवाब पब्लिक स्कूल, जूनियर हाई स्कूल कमेला कॉलोनी, एस एम अकैडमी, एमएम इंटरनेशनल स्कूल, चिल्ड्रन हैप्पी पब्लिक स्कूल, मैक्स इंटरनेशनल स्कूल, अरावली अकैडमी, ए जी एफ पब्लिक स्कूल, ब्राइट स्टार अकैडमी, यूनिवर्सल एजुकेशन एकेडमी, ब्रेन बूस्टर अकैडमी, रिचर्ची इंग्लिश स्कूल, ब्राइट एंजेल स्कूल, असदिया पब्लिक स्कूल, ए डी ए एस पब्लिक स्कूल, शिवली प्रेसीडेंसी स्कूल, ब्लूमफील्ड पब्लिक स्कूल, एफ ए पब्लिक स्कूल, न्यू दून पब्लिक स्कूल, आयशा मॉडल स्कूल, सलाम पब्लिक स्कूल, नेशनल मुस्लिम अकैडमी, दा ग्लोरियस एकेडमी, द चिल्ड्रन एकेडमी।
कार्यक्रम में मोहम्मद इमरान, इरफान , कैफ, मोबिन, शोएब, शादान, फरदीन, समीर, आदि ने योगदान दिया।
Association for Educational Institutions of India
Minority institution association of India
Milli Institution Association of India
U P Private School's Teacher Association
Amjad Ali Khan Adv
Asjad Khan Shabbar Khan
Muhd Imran Muhd Mobeen

Address

Nishat Road , Peer Street
Saharanpur
247001

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+917417109209

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Educational & Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Educational & Welfare Society:

Share