11/06/2025
आज एकता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रामपुर मनिहारान के इस्लामनगर रोड, ईदगाह पर रूहअफजा की छबील लगाकर राहगीरों के खुश्क गलो को तर किया गया।
आज रामपुर मनिहारान में गर्मी अपनी पूरी चरम सीमा पर थी, इतनी गर्मी में जिस वक्त लोग अपने घरों से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते उस कड़ी धूप में एकता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक मास्टर जाहिद हसन अपनी टीम के साथ रोड पर आने जाने वाले लोगों को रूहअफजा शरबत पिलाते नजर आए। यह प्रोग्राम 12 बजे से लगभग 4 बजे तक चला।
ट्रस्ट के मजबूत साथी एस एस प्रिंटर्स ( शावेज़ अंसारी), ऐजाज मलिक, अदीब सैफी, मो० शहजाद लुधियानवी, मो० आरिफ, भाई गुल्लू पंचर वाले, मो० असद, मो० शाद, आरिश मलिक आदि ने पूरा साथ दिया।
एकता चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक जमील अहमद फोरमैन ने पूरी टीम की सराहना की।
जिन लोगों ने हमारा इस नेक काम में साथ दिया हम उनको दिल से शुक्रिया अदा करते है।
आप अगर हमें समाज सेवा के लिए एक रुपया भी देते है तो उसका सवाब (पुण्य) तो आपको अल्लाह (भगवान) देगा लेकिन हम जिंदगी भर आपके अहसानमंद रहेंगे।