23/06/2026
सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर में एक भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। श्री देव जगन्नाथ स्वामी धाम, पटेरिया शाला प्रांगण गढ़ाकोटा में दिव्य देवलोक मणिद्वीप एवं नवग्रह पीठ स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यह धार्मिक महोत्सव 17 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित होगा। इसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने का अवसर मिलेगा। कथा का आयोजन 24 जून से 30 जून 2026 तक किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक स्वामी श्री रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से कथा का वाचन करेंगे। वहीं धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजन कार्यक्रमों का संचालन विद्वान आचार्यों एवं संतों के सानिध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम स्थल पटेरिया शाला प्रांगण गढ़ाकोटा को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन के समापन अवसर पर 1 जुलाई 2026 को विशाल प्रसादी वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन होगा।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक पंडित गोपाल भार्गव तथा पंडित अभिषेक भार्गव हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Gopal Bhargava
Abhishek Gopal Bhargava