We-You

We-You *We- you* is the youth wing of women era foundation (reg- 01094).Social work is our mission.

13/06/2024
05/11/2023

वोमेन एरा फाऊंडेशन और यूथ विंग वीयू ने वृद्धाश्रम में मनाया दीवाली का त्यौहार
भंडारा लगाकर 120 वृद्धों को करवाया भोजन
मिठाई व गर्म वस्त्र भी किए वितरित
सफीदों, महाबीर मित्तल
एक अनूठी पहल करते हुए वोमेन एरा फाउंडेशन व यूथ विंग वीयू के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्धों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। संस्था के इस प्रयास की चहुं ओर भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। इस पर्व को मनाने के लिए वोमेन एरा फाउंडेशन की अध्यक्षा गीताजंली कंसल के नेतृत्व में महिलाओं व युवाओं की टीम जींद में जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंची और उनको भंडारा लगाकर भोजन करवाया और उन्हे दीपावली की बधाईयां देते हुए गर्म वस्त्र, खाने पीने की चीजें व मिठाईयां वितरित की। अपने संबोधन में संस्था की अध्यक्षा गीतांजली कंसल ने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य है कि दीपावली समेत अन्य त्यौहार समाज के वंचित लोगों के साथ मनाई जाए। इसी उद्देश्य के तहत वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों के साथ यह पर्व मनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से वृद्धा के चेहरे पर एक विशेष खुशी देखने को मिली। हर व्यक्ति को चाहिए कि वे अपनी खुशियां समाज के तिरस्कृत लोगों के साथ बांटें। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हर इंसान को अपने जीवन का कुछ समय जरूरतमंदो की सेवा मे लगाना चाहिए। इस मौके पर निशा, ज्योति, सोनिया, भविष्य, साहिल, अर्चित, एकलव्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

जय श्री राम ❤️🚩इस आने वाली दीपवाली पर वी-यू फाउंडेशन द्वारा 100 जरूरतमंद लोगो को खाना राशन और कपडे दिए जायगे।खाने को खरा...
07/09/2023

जय श्री राम ❤️🚩

इस आने वाली दीपवाली पर वी-यू फाउंडेशन द्वारा 100 जरूरतमंद लोगो को खाना राशन और कपडे दिए जायगे।खाने को खराब ना करकर किसी जरूरतमंद को खिलना है।अपने पुराने कपडे फेक ने की जगह किसी जरूरतमंद को देने है।इस दीपवाली पर बम- पटके से पर् जरूरतमंद की मदद करनी है।तो ज़्यादा से ज़्यादा डोनेट कर के इस आने वाली दिवाली कुछ अच्छा काम करे।

धन्यवाद 🙏

21/08/2023
जय श्री राम ❤️🚩वी-यू फाउंडेशन की तरफ से शिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज गौशाला में गौ को गुड़ और दलिया खिलाया गया.
15/07/2023

जय श्री राम ❤️🚩

वी-यू फाउंडेशन की तरफ से शिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज गौशाला में गौ को गुड़ और दलिया खिलाया गया.

जय श्री राम ❤️'WE-YOU FOUNDATION'के द्वारा आज बढ़ती गर्मी को देख कर हर महीने की तरह इस बार भी सफीदों के स्टेडियम के पास म...
18/06/2023

जय श्री राम ❤️

'WE-YOU FOUNDATION'के द्वारा आज बढ़ती गर्मी को देख कर हर महीने की तरह इस बार भी सफीदों के स्टेडियम के पास मीठे पानी की छबील लगाई गयी.

01/06/2023

We you के युवा सदस्य *सक्षम गर्ग* ने अपना जन्मदिन गरीबों के साथ उनको भोजन करवा कर मनाया। आजकल के युवा होटलों में व्यर्थ में हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन सक्षम ने गरीबों को खाना खिला कर जन्मदिन धुमधाम से मनाया। इस नेक कार्य के लिए सक्षम बधाई के पात्र हैं। सक्षम को हम सभी की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको जीवन में वो सब कुछ हासिल हो, जिस की आप कामना करते हैं।

अगर आप भी अपना जन्मदिन इस तरह मनाना चाहते हैं तो आप हम से संपर्क कर सकते हैं।

टीम
We_ you

11/05/2023

वोमेन एरा फाउंडेशन ने किया यूथ विंग वी-यू का गठन
युवाओं में किया जाएगा समाजसेवा का जज्बा पैदा: गीतांजलि कंसल
सफीदों, महाबीर मित्तल
नगर की सामाजिक संस्था वोमेन एरा फाउंडेशन ने सामाजिक कार्यों को ओर अधिक गति देने के लिए यूथ विंग वी-यू गु्रप का गठन किया गया है। यूथ विंग गु्रप का शुभारंभ फाऊंडेशन की अध्यक्षा गीतांजलि कंसल ने किया। यूथ विंग में प्रधान भविष्य शर्मा, उपप्रधान तुषार सैनी, एडवाईजर साहिल गर्ग व सचिव एकलव्य मलिक को बनाया गया। वहीं सन्नी, सुनील, अमन, साहिल, अर्चित, शिवम व सोनू को सदस्य के तौर पर चुना गया है। गीतांजलि कंसल ने विंग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हे समाज के लिए बेहतर से बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त प्रधान भविष्य शर्मा ने कहा कि उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया गया है उसके लिए वे गीतांजलि कंसल एवं वोमेन एरा फाउंडेशन के धन्यवादी है। वे पूरी निष्ठा व लग्र के साथ कार्य करेंगे। अपने संबोधन में गीतांजलि कंसल ने कहा कि वी-यू गु्रप युवाओं का एक संगठन है जिसमे स्कूल और कॉलेज जाने वाले युवा शामिल हैं। ये ऐसे युवा हैं जो समाज के लिए कुछ कर गुजरने की सोच रखते हैं। इन युवाओं के जज्बे की जितनी तारीफ की जाए कम है क्योंकि वे आज के मोबाइल और फैशन युग को दरकिनार करते हुए समाजसेवा की भावना रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा को समाजसेवा में आगे लाने और उनको सही राह पर चलाने के लिए वोमेन एरा फाउंडेशन द्वारा इस वी-यू गु्रप का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि वोमेन एरा फाउंडेशन पिछले कई सालों से महिला उत्थान व स्वावलंबन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे है। इस फाऊंडेशन में केवल महिलाएं शामिल है और महिलाओं से जुड़े ही प्रकल्प हाथ में लिए जाते हैं। ऐसे में इस बात की आवश्यकता समझी जाने लगी थी कि संगठन के कार्य को विस्तार दिया जाए और युवाओं की एक टीम खड़ी की जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस संस्था का शुभारंभ किया गया है। उन्हे उम्मीद है कि यह नवगठित संस्था सफीदों क्षेत्र में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।

Address

Safidon
126112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when We-You posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to We-You:

Share