Sri Aurobindo Society, Rudrapur (Uttrakhand)

Sri Aurobindo Society, Rudrapur (Uttrakhand) The Project assures the benefit to both the milk consumer and cattle rarer by connecting both together directly.

The Sri Aurobindo Society was founded in 1960 by the Mother of Sri Aurobindo Ashram to make known to the members & people in general the aims and ideals of Sri Aurobindo & the Mother, their system of Integral yoga & to work . With an Aim to uplift the poor villager’s economically socially, spiritually and educationally a scheme has been sponsored by the Sri Aurobindo Society to make available pure cow milk of indigenous breed by rearing such verities of cow.

❤️ प्रेम और आनंद - प्रेम मार्ग की पराकाष्ठा ❤️"मानवीय वाणी के लिए दिव्य प्रेम के आनंद की चरम एकता और उसकी संपूर्ण शाश्वत...
21/05/2026

❤️ प्रेम और आनंद - प्रेम मार्ग की पराकाष्ठा ❤️

"मानवीय वाणी के लिए दिव्य प्रेम के आनंद की चरम एकता और उसकी संपूर्ण शाश्वत विविधता को बताना संभव नहीं है। हमारे उच्चतर और निम्नतर अंग दौनों इससे आप्लावित हो जाते हैं, मन और प्राण भी उतने ही जितनी कि आत्मा आप्लावित हो जाती हैः यहाँ तक कि स्थूल शरीर भी इस हर्ष में अपना भाग ग्रहण करता है, स्पर्श महसूस करता है, अपने सभी अंगों, नस-नाड़ियों में सोम-सुरा, अमृत, के प्रवाह से परिपूर्ण हो जाता है। प्रेम और आनन्द सत्ता के अन्तिम शब्द हैं, रहस्यों के रहस्य, गुह्यताओं की परम गुह्यता हैं।

इस प्रकार विश्वमय और व्यष्टिभावापन्न होकर, अपनी तीव्रताओं तक ऊपर उठकर, सर्वग्राही, सर्व-आलिंगनकारी और सर्व-परिपूरक होकर प्रेम और आनन्द का मार्ग परम मुक्ति प्रदान करता है। इसका सर्वोच्च शिखर एक अतिलौकिक मिलन है। किन्तु प्रेम के लिये पूर्ण मिलन ही मुक्ति है; इसके लिये मुक्ति का और कोई अर्थ नहीं है; यह सब प्रकार की मुक्तियों को अपने अन्दर एक साथ समाहित रखता है; और ये सभी मुक्तियाँ अन्ततः, जैसा कि कुछ लोग मानते हैं, ऐसी नहीं हैं जो महज एक-एक करके क्रमशः आती हों और इसलिए परस्पर एक-दूसरी का वर्जन करती हों। हम मानव आत्मा के साथ भगवान् का पूर्ण मिलन, 'सायुज्य' प्राप्त करते हैं; उसमें वे सब तत्त्व अपने को प्रकट करते हैं जो यहाँ भेद पर अवलम्बित हैं, पर वहाँ भेद एकत्व का ही एक रूप है, - इसी प्रकार समीपता, संस्पर्श और परस्पर-सान्निध्य, 'सामीप्य', 'सालोक्य' का आनन्द, परस्पर-प्रतिबिम्बन, जिसे हम 'सादृश्य' कहते हैं, का आनन्द प्राप्त करते हैं, और अन्य अद्भुत वस्तुएँ (मुक्तियाँ) भी प्राप्त करते हैं जिनके लिये भाषा के पास अभी कोई नाम नहीं हैं। ऐसी कोई चीज नहीं है जो ईश्वर-प्रेमी की पहुँच से परे हो या जिसे देने से उसे मना कर दिया जाये; क्योंकि वह दिव्य 'प्रेमी' का प्रिय और 'प्रियतम' का निजस्वरूप है।" (605-06)
-श्री अरविन्द

🌸(In August 1965 an education commission of the Gov-ernment of India visited the Ashram to evaluate the ideals and educa...
21/05/2026

🌸(In August 1965 an education commission of the Gov-
ernment of India visited the Ashram to evaluate the ideals and educational methods of the Centre of Edu-
cation. At that time a group of teachers submitted the
following series of questions to the Mother.)

BASIC ISSUES OF INDIAN EDUCATION

Q : 1. In view of the present and the future of national and
international living, what is it that India should aim at
in education?

The Mother : Prepare her children for the rejection of falsehood and the man-
ifestation of Truth.

Q : 2. By what steps could the country proceed to realise
this high aim? How can a beginning in that direction be
made?

The Mother : Make matter ready to manifest the Spirit.

Q : 3. What is India’s true genius and what is her destiny?

The Mother : To teach to the world that matter is false and impotent unless it
becomes the manifestation of the Spirit.

Q : 4. How does the Mother view the progress of Science and
Technology in India? What contribution can it make to
the growth of the Spirit in man?

The Mother : Its only use is to make the material basis stronger, completer and
more effective for the manifestation of the Spirit.

Q : 5. The country feels much concerned about national
unity. What is the Mother’s vision of things? How will
India do her duty by herself and by the world?

The Mother : The unity of all the nations is the compelling future of the world.
But for the unity of all nations to be possible, each nation must
first realise its own unity.

Q : 6. The language problem harasses India a good deal.
What would be our correct attitude in this matter?

The Mother : Unity must be a living fact and not the imposition of an arbitrary
rule. When India will be one, she will have spontaneously a
language understood by all.

Q : 7. Education has normally become literacy and a social
status. Is it not an unhealthy trend? But how to give
education its inner worth and intrinsic enjoyability?

The Mother : Get out of conventions and insist on the growth of the soul.

Q : 8. What illusions and delusions is our education today
beset with? How could we possibly keep clear of them?

The Mother : a) The almost exclusive importance given to success, career and
money.
b) Insist on the paramount importance of the contact with the
Spirit and the growth and manifestation of the Truth of the
being.

5 August 1965
(CWM 13:361-363)🌸

21/05/2026
*"यदि कोई भौतिक मन में ही बने रहना चाहे, तो दस लाख बार भी दिव्य चेतना का अवतरण हो जाए, उस पर कोई अंतर नहीं पड़ेगा।"** #श...
19/05/2026

*"यदि कोई भौतिक मन में ही बने रहना चाहे, तो दस लाख बार भी दिव्य चेतना का अवतरण हो जाए, उस पर कोई अंतर नहीं पड़ेगा।"*
* #श्रीअरविंद*
(Letters on Yoga-I)
*तो जो लोग योग करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहली सलाह दी जाती है: "राग और द्वेष से ऊपर उठो।"*
*तो, मूलतः, यदि कोई आध्यात्मिक रूप से विकसित होना चाहता है, तो सबसे पहले उसे अपने द्वेषों पर विजय पानी होगी... और अपने रागों पर भी। इन सब को एक मुस्कान के साथ देखो।*
* #श्री_माँ*
_(CWM 09)
श्री अरविंद और श्री माँ दोनों एक ही बात कह रहे हैं।
जब तक हम पसंद-नापसंद, राग-द्वेष, अच्छा-बुरा के जाल में फँसे हैं, तब तक ऊपर से कितनी भी कृपा बरसे, हमारा भौतिक मन उसे पकड़ ही नहीं पाएगा।
योग की पहली सीढ़ी है समता।
गीता भी यही कहती है: _समत्वं योग उच्यते 2.48
और श्री माँ का सूत्र: *"मौन मुस्कान"*। राग आए तो भी मुस्कुराओ, द्वेष आए तो भी मुस्कुराओ। साक्षी बन जाओ।
यही हमारे निस्काम् कर्म के संकल्प में भी होना चाहिए । बस काम को यज्ञ समझकर करते रहे।🙏🙏🙏🌹🌸🌺

19/05/2026

भगवान का और हमारा D N A एक ही है , मानो या न मानो यह आपकी इच्छा है

18/05/2026

Calligraphy classes At Sri Aurobindo Society Rudrapur Uttarakhand

18/05/2026

Why should the Divine be tied down to succeed in all his operations? What if failure suits him better and serves better the ultimate purpose? What rigid primitive notions are these about the Divine!

Sri Aurobindo
Letters on Yoga

❤️मानव जाति की सेवा ❤️“जिस स्वार्थ और निस्वार्थता की प्रतिक्रिया की आप बात कर रहे हैं, वे दोनों ही एेसी चीजें हैं जिन्हे...
18/05/2026

❤️मानव जाति की सेवा ❤️

“जिस स्वार्थ और निस्वार्थता की प्रतिक्रिया की आप बात कर रहे हैं, वे दोनों ही एेसी चीजें हैं जिन्हें एक तरफ रख देना होगा – दोनों ही एेसी बाधाएँ या गतियाँ हैं जो हमें सच्चे और सीधे मार्ग से दूर ले जाते हैं। क्योंकि ये दोनों ही चीजें मन और प्राण से जुड़ी हैं, ये अहं के ही अलग-अलग रूप हैं। मन, अपने राजसिक स्वार्थी अहं से दूर हटने के प्रयास में, ठीक उसका उल्टा करने लगता है जो प्रायः स्वार्थ करता है और दूसरों की सेवा करता है, दूसरों के लिए खुद को कुर्बान कर देता है, परंतु एेसा करने में, वह केवल दूसरे प्रकार के अहं का निर्माण कर रहा होता है जो अपनी ही निस्वार्थता और परोपकार पर गर्व करता है, और भगवान् की आध्यात्मिक सेवा की बजाय मानव-सेवा को अपना मानसिक आदर्श बना लेता हैै।...व्यक्ति को स्वार्थ और अहं से छुटकारा इस तरीके से नहीं, बल्कि भगवान् की निस्वार्थ सेवा के द्वारा, अपने अहं को भागवत चेतना में विलीन कर देने के द्वारा, निजी इच्छा-शक्ति को भागवत संकल्प के अधीन कर के, अपनी सत्ता में भागवत शांति, पवित्रता, एकता, ज्ञान, प्रकाश, आनंद का आह्वान करके, अपने अहं की जगह चैत्य पुरुष को प्रतिस्थापित करके करना होगा जो भगवान् के प्रति निष्ठावान् और समर्पित है। भगवान् के प्रति प्रेम ही है जो बचाता है, न कि मनुष्यों के प्रति प्रेम। जब भागवत चेतना होती है, तब भगवान् के प्रेम पर आधारित सभी के लिए एक सच्चा प्रेम और एकता का भाव आता है। लेकिन यह प्रेम भगवान् से अलग होकर काम नहीं करता, बल्कि केवल दिव्य जननी के संकल्प के अनुसार और उनकी सेवार्थ कर्म करता है।” (CWSA 28 : 428)
श्री माँ

Address

Center @ Village Danpur, Postal Address @ 59 AGM, Grain Market, Rudrapur (Udham Singh Nagar) Uttrakhand
Rudrapur
263153

Telephone

+919837067437

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Aurobindo Society, Rudrapur (Uttrakhand) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sri Aurobindo Society, Rudrapur (Uttrakhand):

Share