28/09/2024
केदारनाथ घाटी🌴आर्थिक पारिस्थितिकी पहचान
उत्तराखंड विगत वर्षों में लगातार किसी न किसी रूप में आपदाओं के संकट में पड़ा रहा है, विशेष रूप से केदारनाथ घाटी, 2013 की त्रासदी के बाद एक ऐसे स्थान के रूप में पहचाने जाने लगी जो विपदाओ में फंसी है और जहाँ विभिन्न प्रकार की आपदाओं ने अपना घर बना लिया है। एक तरफ, जहाँ केदारनाथ और उसकी घाटी विश्वभर में भगवान केदारनाथ के लिए जानी जाती है, और वहीं श्रद्धालुओं की संख्या किसी भी परिस्थिति में यहां निरंतर बनी रहती है। यह स्पष्ट है कि यह घाटी दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन अब इसे एक और पहचान भी मिल रही है—आपदाओं का केंद्र। यह स्थिति घाटी तथा स्थानीयता की प्रतिष्ठा पर कई सवाल खड़े करती है।
केदारनाथ घाटी और इसके निवासी मिलकर इस समस्या पर गहराई से चिंतन करते रहे और आज सामूहिक रूप से कुछ पहल करने की दिशा में अग्रसर हो चुके हैं। केदारखंडी चाहते हैं कि केदार घाटी को एक और नई पहचान दी जाए, ताकि यह स्थान सिर्फ आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि अपने संसाधनों और अन्य गुणों के लिए भी जाना जाए। उनका मानना है कि यह केवल केदारनाथ घाटी की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड की पहचान से भी जुड़ा हुआ है। जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड की पहचान विश्वभर में संवेदन छेत्र के ही नहीं रूप में बनी है, अब समय आ गया है कि उस पर अंकुश लगाया जाय , और केदारनाथ घाटी इसमें पहली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस प्रयास में, केदारखंड से ग्राम सभाएं, पंचायतें ,अन्य जन संगठन ने इस और कदम बढ़ाया है।वे इस दिशा में काम भी कर रहे हैं जिसमें स्थानीय संसाधनों का विकास ,बागवानी,खेती बाड़ी, ग्रामीण ब्रिज,प्रसाद जेसे कार्यक्रमों को कैसे बड़ाया जाए और उनके सही उपयोग से "केदार" ब्रांडिंग कर घाटी को नई पहचान दी जाए ताकि इससे बड़ा बाजार प्राप्त कर सके और घाटी की उत्कृष्ट पहचान बनाई जा सके। साथ में क्षेत्र में पर्यावरण और आर्थिक विकास में संतुलन साधा जा सके।
इन सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए 6 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी में पर्यावरणविदों, आर्थिक विशेषज्ञों, राजनेताओ और नीति-निर्माताओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे एक साथ मिलकर केदारनाथ घाटी की नई पहचान और उसके भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकें। । आए केदारखण्ड को एक नई पहचाने देने के लिए भागीदार बने।