22/12/2025
रैबार वेलफ़ेयर समिति अगस्त मुनि एवं भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के द्वारा गुप्तकाशी म॓ रविवार को एक नि:शुल्क स्वास्थय जांच शिविर लगाया।
हैल्थ कैंप का शुभारम्भ केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने किया। श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि मैं भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चेतन शर्मा का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने इतनी दूर आकर हमारे लोगों के स्वास्थय की जांच की। यहां के लोगो को हार्ट से संबंधित बिमारियो से बचने के लिए जागरूक किया
भारत हार्ट इंस्टीट्यूट और मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा ने हृदय रोग संबंधी बीमारियों की जांच की। इस अवसर पर उन होने लोगो को बताया कि सर्दियों में हार्ट अटैक की आशंका बाकी सीज़न के मुकाबले ज़्यादा होती है। क्योकी सर्दियो में ठंड बडने से हार्ट की नाडिया सिकुड जाती है, और हमारे खान पान में भी फैट की मात्रा बड जाती है।
ऐसे समय मे हार्ट अटैक के लक्षणो मे , छाती मे दर्द होना, सास चढ़ना, पसीना आना, आंखो के आगे अँधेरा आना, तो मेरा लोगो से ये अनुरोध है । सर्दी के दिनों में दिल की बीमारी से बचे, सुबह-सुबह और रात को ठंड में घुमाने ना जाए, बहुत ज्यादा तली हुई चीजों का सेवन ना करे, बचाव में ही हार्ट अटैक का इलाज है और अगर आप लोगो को इस तरह लक्षण नजर आए तो आप अपने कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें