The Backbenchers Of SDSVM

The Backbenchers Of SDSVM S.DS.V.M BATAHA
Bataha,Udaipur,Rosera,Samastipur
Established-1998
Founder-Late D.R. Ram Swaroop Mahto,Bataha
In memories of-His mother Late Sundari Devi An

Here facilities of Chemistry,Physics,Biology Lab,Big Playground,Seperate Hostel for boys and girls,Teacher's Residence,Large Prayer hall,experienced teachers,game teacher for play athletics

31/12/2025

रोसड़ा के सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के आचार्य विजयव्रत कंठ के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह आयोजित
रोसड़ा प्रखंड के सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के वरिष्ठ आचार्य विजयव्रत कंठ के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर बिहार विद्या भारती बेगूसराय विभाग निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षक दीपक के समान होते हैं जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश प्रदान करते हैं।

प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने कहा कि आचार्य विजयव्रत कंठ जैसे समर्पित कार्यकर्त्ता की बदौलत ही विद्या भारती के विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार का परचम फहरा रहे हैं।

प्रभारी प्रधानाचार्य घनश्याम मिश्र ने आचार्य कंठ की बहुआयामी प्रतिभा को सराहनीय और अनुकरणीय बताया। विज्ञान विभागाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार सिंह ने आचार्य कंठ के द्वारा 26 वर्षों तक निष्ठापूर्वक की गई विद्यालय की सेवा को अविस्मरणीय बताया।

आईटी फैकल्टी मनोज कुमार ने आचार्य कंठ के शिक्षा के अतिरिक्त साहित्य और समाज सेवा की चर्चा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया। छात्र यशराज ने काव्यपाठ से समां बांधा, जबकि संगीताचार्य अमरेश झा और संतोष कुमार के निर्देशन में अपराजिता और ऑरेन दास ने गीतों की प्रस्तुति से माहौल भावुक बनाया।

आचार्य कंठ को पाग, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, डायरी, कलम आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामबाबू दास, रवीन्द्र ठाकुर, मनोज राय, राघवेंद्र कुमार, मंजीत चौबे, विकास कुमार, रामशंकर झा, ह्षीकेश सिंह, राजीव कुमार, मनोज हिमांशु, अशोक कुमार, ललित झा, रेणु कुमारी, सुमित कुमार, अरविंद मेहता, मनीष ठाकुर, अनीश कुमार, अंजू कुमारी, पूनम सिंह, पूनम कुमारी, पिंकी कुमारी, रीना शर्मा, सुष्मिता सिंह, रामबाबू कुमार, पंकज कुमार, धीरज कुमार, सीताकांत झा, स्मिता कुमारी के अलावा छात्रावासी छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Address

Bataha, Samastipur
Rosera
848204

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Backbenchers Of SDSVM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share