26/09/2026
🪖 8वें वेतन आयोग के समक्ष पूर्व सैनिक संगठन ने उठाए 16 प्रमुख मुद्दे
रोहतक भास्कर | 23 सितम्बर 2026
8वें वेतन आयोग द्वारा सुझाव आमंत्रित किए जाने के बाद Voice of Defence Ex-Servicemen Society ने पूर्व सैनिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है।
संगठन के अध्यक्ष जयपाल सिंह ने एडवोकेट राजीव बहल एवं कुशल सिंह के साथ बैठक में पूर्व सैनिकों की मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा।
📌 प्रमुख मुद्दे:
🔹 पदोन्नति पर वेतन निर्धारण में सुधार
🔹 JCOs को उपयुक्त वेतन-भत्ता
🔹 ORs को उचित वित्तीय लाभ
🔹 MSP एवं OROP में आवश्यक बदलाव
🔹 रिजर्व सैनिकों एवं अन्य पेंशनधारकों के हितों में सुधार
🔹 Group-X से संबंधित तकनीकी भुगतान में सुधार
🔹 MSP को 5, 10 एवं 15 वर्षों के लिए सुनिश्चित करने जैसे सुझाव
🔹 पूर्व सैनिकों से जुड़े अन्य वेतन एवं पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण विषय
संगठन के अनुसार, इन सुझावों को प्रमाणों सहित विस्तार से प्रस्तुत किया गया है ताकि पूर्व सैनिकों, JCOs, ORs एवं पेंशनधारकों के हितों को 8वें वेतन आयोग के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जा सके।