08/08/2026
Writing
6वीं रोहतक जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न
रोहतक, 8 अगस्त 2026।
मेजर ध्यानचंद खेल महोत्सव के अंतर्गत द आर्यन ग्लोबल स्कूल, करोंथा, झज्जर रोड, रोहतक में आयोजित 6वीं रोहतक जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मिस एन.डी. अनुष्का (हरियाणवी आर्टिस्ट), एडवोकेट देवेंद्र सैनी (उपाध्यक्ष, सैनी एजुकेशन सोसाइटी, रोहतक), आजाद बुधवार (अध्यक्ष, रोहतक डांस ऑर्गेनाइजेशन), आर.के. खन्ना (स्कूल प्रिंसिपल) तथा एडवोकेट सुनील दुग्गल (ज्वाइंट सेक्रेटरी, हरियाणा डांस ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वीर सिंह आर्य एडवोकेट (अध्यक्ष, हरियाणा डांस ऑर्गेनाइजेशन) एवं मनजीत बुधवार (संस्थापक, स्टडी4एज ट्रस्ट) का विशेष सहयोग रहा।
समापन समारोह में डॉ. दीपक भारद्वाज एडवोकेट, एडवोकेट करण सिंह नारंग, गौरव गुप्ता, डॉ. गोपाल कृष्ण, तथा परमजीत सिंह (स्कूल डायरेक्टर) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट अक्षय ए-के एवं वर्षा राजपूत ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं को सम्मानित किया।
रोहतक डांस ऑर्गेनाइजेशन एवं स्टडी4एज ट्रस्ट सभी अतिथियों, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं, आयोजन समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है। आप सभी के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफल एवं यादगार बनी।