CITU Haryana

CITU Haryana एकता के लिए
✊ संघर्ष
संघर्ष के लिए
☭ एकता


(4)

22/08/2026

भाजपा सरकार द्वारा सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के साथ किए गए विश्वासघात के खिलाफ
31 अगस्त 2026 सीटू का आक्रोश प्रदर्शन।

22/08/2026

सिरसा में प्रशासन द्वारा जबरदस्ती कूड़ा उठाने के खिलाफ सफाई करचारियों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प गिरफ्तार कर घुमाया जा रहा।

#सफाई_कर्मचारी

यमुनानगर न्यूज » आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, यूनियन ने विभिन्न मांगों के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
22/08/2026

यमुनानगर न्यूज » आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, यूनियन ने विभिन्न मांगों के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

21/08/2026

हिसार में प्रशासन द्वारा जबरदस्ती कचरा उठाने का किया सफाई करचारियों ने जोरदार विरोध।

̇nstagrowth

21/08/2026

हिसार में पुलिस और सफाई करचारियों की तगड़ी भिड़त हुई कचरा उठाने पर किया कर्मचारियों ने जोरदार विरोध

21/08/2026

11 सितंबर चलो मतलौडा,
29 मई को हुआ समझौता लागू करो।

#सफाई_कर्मचारी

 #यमुनानगर_न्यूज » आशा वर्कर्स  युनियन की जिला कमेटी  यमुनानगर ने आयुष्मान कार्ड बिना पैसे ना बनाने व अन्य मागो को लेकर ...
21/08/2026

#यमुनानगर_न्यूज » आशा वर्कर्स युनियन की जिला कमेटी यमुनानगर ने आयुष्मान कार्ड बिना पैसे ना बनाने व अन्य मागो को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया ओर उपायुक्त महोदय यमुनानगर को ज्ञापन सौपां आशा वर्कर युनियन की उपायुक्त महोदया के साथ मागों पर बातचीत हुई उपायुक्त मैडम ने युनियन को आशवासन दिया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के इन्सैनटिव बारे सिविल सर्जन. यमुनानगर से बात करूगी प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश कुमारी ने की सचालन जिला रामकुमारी ने किया
जिला प्रधान. राजेश कुमारी, नीलम रामकुमारी, सतपालसैनी, रोशन लाल, विनोद त्यागी ने बताया की आशा वर्कर्स प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार व सिविल सर्जन यमुनानगर उनके साथ लगातार शोषणकारी रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की मानदेय वृद्धि आज तक लागू नहीं की गई, जबकि आरोग्य मंदिर ऐप-2024, टीबी सर्वे और पोलियो अभियान जैसे कार्यों का बकाया भुगतान भी लंबित पड़ा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ाए जा रहे ऑनलाइन कार्यों के दबाव से आशा वर्कर्स के नियमित स्वास्थ्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर की आशा वर्कर्स सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी। आज की मिटिग को राजेश कुमारी, नीलम, सुनीता, विनोद त्यागी, सतपाल सैनी, रोशन लाल,राणो, रामकौरी,, पूनम, राजरानी, आशा, सीमा सुदेश, गुरमेलकौर, कुसम, ने सम्बोधित किया

#आशा_वर्कर_युनियन जिला कमेटी #यमुनानगर

News Haryana » लम्बित मांगों के समाधान के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों ने भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर किया प्रदर...
21/08/2026

News Haryana » लम्बित मांगों के समाधान के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों ने भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर किया प्रदर्शन

17 सितम्बर को मंत्री श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में होगी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास का घेराव कर जाम लगाया। मंत्री श्रुति चौधरी के आवास के बाहर जुटीं प्रदेशभर की आं...
21/08/2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास का घेराव कर जाम लगाया।

मंत्री श्रुति चौधरी के आवास के बाहर जुटीं प्रदेशभर की आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स आज की सुर्खियों में।


#आक्रोश_पड़ाव

‘‘ बकाया मांगो के समाधान के लिए प्रदेश भर की आंगनवाड़ी कर्मियों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर जो...
20/08/2026

‘‘ बकाया मांगो के समाधान के लिए प्रदेश भर की आंगनवाड़ी कर्मियों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।‘‘
‘‘17 सितम्बर को मंत्री श्रृति चौधरी के साथ बातचीत का लिखित मिला न्योता, पड़ाव किया खत्म‘‘

भिवानी, 20 अगस्त 2026, आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन हरियाणा (रजि.1442) सीटू के आह्वान पर बकाया मांगो के विरोध स्वरूप आज प्रदेश भर से हजारों आंगनबाड़ी कर्मी पुराना बस अड्डा स्थित ठाकुर बीर सिंह पार्क के सामने इकट्ठा हुई। इस मौके पर जनसभा की व हांसी गेट होते हुए महिला व बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। 17 सितम्बर को मंत्री की अध्यक्षता में विभाग की निदेशिका के साथ बातचीत का लिखित आश्वासन के बाद रोष प्रदर्शन व महापड़ाव किया समापन। आज की जनसभा व रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन राज्य प्रधान रूपा राणा व मंच संचालन राज्य महासचिव उर्मिला रावत ने किया।
आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा की राज्य अध्यक्ष रूपा राणा, महासचिव उर्मिला रावत, यूनियन पदाधिकारी शकुंतला, बिजनेश राणा, बालेश झज्जर, रोशनी हिसार, वीरों रानी, सुनीता, राजबाला ने मांग कि की वर्कर्स और हैल्पर्स के लिए न्यूनतम वेतन 26000 रूपये लागू हो और वर्कर्स को तीसरे ओर हेल्पर्स को चौथे दर्जे का कर्मचारी बनाया जाए। हड़ताल के दौरान का टर्मिनेटेड वर्कर्स हेल्पर्स का मानदेय जारी हो, जींद की वर्कर सुमन की बहाली हो, फोटो कैप्चर बंद हो, ग्रेच्यूटी लाभ देने के कोर्ट के निर्णयों को केंद्र व राज्य सरकार तुरन्त लागू करे। हैल्पर और वर्कर्स की प्रमोशन 50 प्रतिशत हो ओर खाली पड़े पदों पर तुरंत भर्ती की जाए, ग्रेटयूटी लाभ दिया जाए। मंत्री से मांग की गई कि प्ले वे स्कूल तथा क्रेच कम आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वर्कर्स और हेल्पर्स को अतिरिक्त वेतन दिया जाए। आंगनवाड़ी/क्रेच केंद्रों का बकाया किराया ओर मानदेय जारी हो। राशन के संबंध में आ रही समस्याओं का समाधान हो।
आज के रोष प्रदर्शन को सीटू राज्य उपाध्यक्ष का. सुरेन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओं बेटी पढाओं के झुठे नारे दे रही हैं, प्रदेश की 50 हजार आंगनबाडी कर्मी अपनी बकाया मांगों के समाधान के लिए बार बार सड़को पर आने के लिए मजबूर हैं। सरकार समय रहते इनकी मांगो का समाधान नही करती हैं पहले की तरह बडे आन्दोलन के लिए मजबूर होगी।
प्रदेशभर से आई हजारों आंगनबाडी कर्मीयों ने 6 अगस्त से अपनी बकाया मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों का सर्मथन करते हुए प्रस्ताव पास किया।
आज के रोष प्रदर्शन को सीटू नेता अनिल कुमार, जगपाल राणा, वीरेन्द्र मलिक, किसान सभा नेता कामरेड ओमप्रकाश, नगरपालिका नेता पुरूषोतम दानव, रिटायर्ड कर्मचारी नेता रतन जिन्दल, आदि ने भी सम्बोधित किया।
जारीकर्ता

आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा ( रजि.1442)
संबंधः सीआईटीयू, आईफा एवम सहयोग सर्व कर्मचारी संघ

Address

Parbhat Bhawan , Hanuman Colony , Sukhpura Chowk
Rohtak
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CITU Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CITU Haryana:

Shortcuts

Share

Category