07/05/2026
🙏🏻 जय सेहदेव • जय कण्डराणा • जय माँ काली 🙏🏻
सेवा • संकल्प • संघर्ष
नव युवक मंडल बहाली करासा आप सभी ग्राम पंचायत वासियों और क्षेत्रवासियों से कहना चाहता है कि अब समय आ गया है पंचायत में युवा सोच, साफ नीयत और मेहनती को आगे लाने का। ✊
📌 हमने आज तक क्या किया… आइए इस पर प्रकाश डालते हैं -
✅ 2000 से अधिक पौधारोपण कर भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया।
✅ पौधार से मंडदेवरी होते हुए करासा तक सड़क निर्माण कार्य अब तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।
नव युवक मंडल बहाली करासा द्वारा लगातार प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष आवाज़ उठाने, मौके पर निगरानी रखने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से रखने का सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगा है
✅ आवारा पशुओं के लिए रैन बसेरा बनवाया।
✅ PMGSY के अंतर्गत —
• कोटडू से काली माता मंदिर सड़क
• बाउटीनाला से बैमीधार विजय नगर सड़क
इन दोनों सड़कों को DPR प्रक्रिया तक पहुँचाकर स्वीकृति दिलवाई गई और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
✅ गड़ारी से स्याओ डोगरी, रा० मा० पाठशाला मंढारली से बेमिदार सड़क का सर्वे करवाकर विकास की नई दिशा दी गई।
✅ Govt. Primary School Vijaynagar के सुधारिकरण हेतु माननीय शिक्षा मंत्री जी से मिलकर ₹5,30,000 की राशि स्वीकृत करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ मिल सकें। 📚
✅ Govt. Sen. Sec. School Karasa के क्षतिग्रस्त भवन तथा स्कूल में शिक्षकों के खाली पड़े पदों के संदर्भ में भी माननीय शिक्षा मंत्री जी के समक्ष आवाज उठाई गई।
माननीय मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आचार संहिता समाप्त होते ही भवन सुधार हेतु राशि स्वीकृत की जाएगी तथा स्कूल में खाली पड़े पदों को भी जल्द भरा जाएगा। ✊
⚠️ जो भ्रम फैला रहे हैं, सुन लो -
नव युवक मंडल बहाली का उम्मीदवार किसी पार्टी विशेष का उम्मीदवार नहीं है।
यह फैसला संगठन ने आपसी सहमति और पंचायत हित को ध्यान में रखकर लिया है।
कुछ लोग विकास रुकवाना चाहते हैं…
लेकिन अब पंचायत में झूठ नहीं, विकास की राजनीति चलेगी। 🔥
लेकिन याद रखो —
🔥 अब पंचायत डर से नहीं, काम से चलेगी।
🔥 अब जनता बहकावे में नहीं, विकास के साथ चलेगी।
🔥 अब युवा जाग चुका है।
हम राजनीति करने नहीं निकले…
हम करासा पंचायत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने निकले हैं। 🚩
🙏 एक मौका युवा शक्ति को दीजिए,
हम वादे नहीं… काम करके दिखाएँगे।
🚩 युवा सोच • साफ नीयत • मजबूत नेतृत्व 🚩
नव युवक मंडल बहाली करासा