08/07/2026
अब स्वास्थ्य सेवा आपके गाँव में!
12 जुलाई 2026 को पंचायत भवन (सचिवालय परिसर), बागेसोती में माँ कुसुम फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
✔️ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श
✔️ निःशुल्क दवा एवं स्वास्थ्य जाँच
✔️ आयुष्मान कार्ड सहायता
✔️ गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल में भर्ती एवं आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की सुविधा
समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
अपना आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं पुराने मेडिकल दस्तावेज़ साथ लाना न भूलें।