Sonbhadra Vikas Sangthan

Sonbhadra Vikas Sangthan Bringing government benefits and entitlement to the marginalised and unreached

आज ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत बहुआरी के गांव गडोरा में समुदाय, संगठन के लीडरों एवं पंचायत समिति के सदस्यों साथ मह...
27/08/2026

आज ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत बहुआरी के गांव गडोरा में समुदाय, संगठन के लीडरों एवं पंचायत समिति के सदस्यों साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अरविंद अंजुम सर जी द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गांव की स्थानीय समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया।

बैठक में मॉडल गांव एवं ब्राउन टू ग्रीन अभियान को लेकर सक्रिय लीडरों के साथ भी चर्चा हुई। गांव में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और सतत विकास की दिशा में समुदाय की भागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

वहीं सोनभद्र विकास संगठन के उद्देश्यों के बारे में युद्धेश कुमार जी द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई तथा संगठन के माध्यम से समुदाय को संगठित कर गांव के विकास और अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

संगठन, समुदाय ,पंचायत की सहभागिता से ही मजबूत और विकसित गांव का निर्माण संभव हो सकता हैं।।
Atmashakti Trust Nccm Uttar Pradesh Nccm India जागृति सेवा फाउंडेशन Sonbhadra Vikas Sangthan Dham Medhanker Hariram Chero Avinash Kushwaha Mla

ग्राम पंचायत पटवध में पंचायत कमेटी एवं सक्रिय लीडरों के साथ बैठकआज ब्लॉक चोपन के ग्राम पंचायत पटवध में पंचायत कमेटी, सक्...
25/08/2026

ग्राम पंचायत पटवध में पंचायत कमेटी एवं सक्रिय लीडरों के साथ बैठक
आज ब्लॉक चोपन के ग्राम पंचायत पटवध में पंचायत कमेटी, सक्रिय लीडरों एवं #वारियर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सोनभद्र विकास संगठन के उद्देश्यों एवं संगठन की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा Brown to Green अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। वहीं आदिवासी यात्रा कैंपेन के उद्देश्य, समुदाय की भागीदारी और स्थानीय मुद्दों को सामने लाने की आवश्यकता पर भी विस्तार से बात की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समुदाय को जागरूक कर स्थानीय स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करना और गांव के विकास में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।
संगठन मजबूत होगा, समुदाय मजबूत होगा—तभी गांव का विकास संभव होगा।
Nccm Uttar Pradesh Nccm India Nisha Nisha Dham Medhanker Hemant Singh Negi

🌱 हरियाली की ओर एक और कदम 🌿चाक-चापकी, रिहंद क्षेत्र में सोनभद्र विकास संगठन एवं साथी राम कुमारी जी ने आश्रम के सहयोग से ...
14/08/2026

🌱 हरियाली की ओर एक और कदम 🌿

चाक-चापकी, रिहंद क्षेत्र में सोनभद्र विकास संगठन एवं साथी राम कुमारी जी ने आश्रम के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🌳

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा लोगों को पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधों के रोपण एवं संरक्षण का संकल्प लिया। आइए, हम सभी मिलकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और उन्हें सुरक्षित रखें। 🌍🌱
सोनभद्र विकास संगठन कि ओर से babhani ब्लॉक के फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद वाद इतने पौधे देकर हरियाली को बढ़ावा देने में हमारा सहयोग किये हैं l

सोनभद्र विकास संगठन Nccm Uttar Pradesh Hemant Singh Negi Sonbhadra Vikas Sangthan vibhag District Magistrate Sonbhadra

बभनी ब्लॉक के सड़कटोला में सोनभद्र विकास संगठन के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ...
10/08/2026

बभनी ब्लॉक के सड़कटोला में सोनभद्र विकास संगठन के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन साथी राजकुमारी जी,बाबूलाल जी, ग्राम वासी और समुदाय ke लोगों का भरपूर सहयोग रहा l
कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, पहचान एवं अधिकारों के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों एवं समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
🤝 आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प।
Nccm Uttar Pradesh Hemant Singh Negi Jogendar Kumar Dham Medhanker Sonbhadra Vikas Sangthan District Magistrate Sonbhadra

📢 जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजनसोनभद्र विकास संगठन के माध्यम से चतरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राकी में उफ...
01/08/2026

📢 जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन

सोनभद्र विकास संगठन के माध्यम से चतरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राकी में उफान कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

इस आयोजन को सफल बनाने में उफान कला मंच की साथी सोनमती जी एवं विमला जी का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा।

आइए, जागरूक समाज के निर्माण करें Sonbhadra Vikas Sangthan Jogendar Kumar Dham Medhanker District Magistrate Sonbhadra Yuddhesh Bemisal Hemant Singh Negi @

🌱 ग्राम पंचायत दिघुल में फलदार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण अभियान 🌿ब्लॉक दुद्धी की ग्राम पंचायत दिघुल में सोनभद्र विका...
28/07/2026

🌱 ग्राम पंचायत दिघुल में फलदार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण अभियान 🌿
ब्लॉक दुद्धी की ग्राम पंचायत दिघुल में सोनभद्र विकास संगठन के नेतृत्व में बायो-रीजन गांव की दिशा में फलदार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, गांव में हरियाली बढ़ाने तथा जैव विविधता को मजबूत करना है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों को संरक्षित करने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
सोनभद्र विकास संगठन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में “ब्राउन टू ग्रीन” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण कर गांवों को हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
🌳 आइए, पौधे लगाएं—पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएं।
Dham Medhanker Nccm Uttar Pradesh Nccm India Nisha Nisha

वृक्षारोपण अभियान | सोनभद्र विकास संगठन 🌱ग्राम पंचायत: डिघुलटोला: धंगरा घाटसोनभद्र विकास संगठन के तत्वावधान में ग्राम पं...
28/07/2026

वृक्षारोपण अभियान | सोनभद्र विकास संगठन 🌱
ग्राम पंचायत: डिघुल
टोला: धंगरा घाट
सोनभद्र विकास संगठन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत डिघुल के धंगरा घाट टोला में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, सोनभद्र विकास संगठन के जिला लीड, स्टेट हेड, उफान कलामंच के साथी, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा ग्राम के सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
"एक पेड़ – एक जीवन, हरियाली ही खुशहाली।" 🌿

🌱 जल, जंगल और जमीन की रक्षा – हमारी सामूहिक जिम्मेदारी 🌱सोनभद्र विकास संगठन के तत्वावधान में "जल, जंगल और जमीन बचाओ" जनज...
25/07/2026

🌱 जल, जंगल और जमीन की रक्षा – हमारी सामूहिक जिम्मेदारी 🌱
सोनभद्र विकास संगठन के तत्वावधान में "जल, जंगल और जमीन बचाओ" जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य का निर्माण करें। इस अभियान में पौधा देकर forest विभाग ने हमारा बहुत बड़ा सहयोग किया इसलिए सोनभद्र विकास संगठन की ओर से फॉरेस्ट विभाग,को बहुत बहुत धन्यावाद l
🌿 एक पेड़ – अनेक जीवन 🌿 Forest Essentials District Magistrate Sonbhadra Sonbhadra Vikas Sangthan Nccm Uttar Pradesh

25/07/2026
सोनभद्र विकास संगठन के नेतृत्व में  पौधारोपण अभियान  दिनांक: 22 जुलाई 2026 ब्लॉक: करमा पंचायत: केकराही जिला: सोनभद्रसंगठ...
23/07/2026

सोनभद्र विकास संगठन के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान
दिनांक: 22 जुलाई 2026
ब्लॉक: करमा
पंचायत: केकराही
जिला: सोनभद्र
संगठन: सोनभद्र विकास संगठन
सोनभद्र विकास संगठन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत केकराही में बिज बुकिंग एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, प्रधान एवं सदस्यों की सहभागिता से 1100 पौधों का पौधारोपण किया गया। साथ ही पंचायत कमेटी की मजबूती एवं संगठन निर्माण को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई—

ब्राउन टू ग्रीन अभियान
बायो-रीजन एवं मॉडल विलेज
आदिवासी यात्रा (IY)
हरा-भरा सोनभद्र अभियान एवं वन संरक्षण
🌳 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य की दिशा में 1100 पौधों का पौधारोपण एक सराहनीय पहल है।
आइए, हम सभी मिलकर पौधों की देखभाल करें और अपने गांव, पंचायत एवं पूरे सोनभद्र को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में योगदान दें।
ब्राउन टू ग्रीन — हरा-भरा सोनभद्र
Yuddhesh Bemisal Sonbhadra Vikas Sangthan Nccm India Nccm Uttar Pradesh Dham Medhanker Hemant Singh Negi Dinkar Kapoor Jogendar Kumar

Address

Robertganj
Robertsganj
231216

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sonbhadra Vikas Sangthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share