Bhupendra Shuklesh

Bhupendra Shuklesh yogi and life coach

कावेरी 🍁 #भूपेन्द्र
01/11/2025

कावेरी
🍁
#भूपेन्द्र

13/09/2025

02/09/2025

अभी जब एक माह के अपने यौगिक अभ्यास से लौटे, अपना फ़ोन चालू किया तो देखा कि कई मित्रों ने संदेश भेजा हुआ है कि वे थोड़ा परेशान हैं, मन ठीक नहीं है … आप कक्षाएँ कब आरंभ करेंगे?
आप ऑनलाइन कक्षा आरम्भ करिए इससे उन्हें बल मिलता है, जीवन प्रबंधन सीखने को मिलता है और मन भी ऊर्जावान व हल्का रहता है ।

यह आपका हमारे प्रति स्नेह और योग विद्या के प्रति प्रेम है कि आप स्वयं इसके लिए प्रेरित करते हैं और तैयार रहते हैं..

… तो ठीक है हम लोग एक माह की कक्षा आरम्भ करते हैं…
इसमें साँख्य एवं योग दर्शन के सूत्रों पर विमर्श, प्राणायाम, ध्यान और जीवन प्रबंधन पर बातचीत होगी।

सत्र दिनांक - 05 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक
कक्षा का माध्यम - google meet app
कक्षा का समय - प्रातः 05:45 से 06:45 बजे तक
दिन - सोमवार से शुक्रवार
सहयोग राशि - 1100 से 2100 के मध्य जो सामर्थ्य हो।

Indian Bank
Branch- Rishikesh UTTRAKHAND
Bhupendra Prasad
Ac no. - 50248991778
IFSC- IDIB000R639

* Phone Pay- bhupendrashuklesh@ybl
* Google Pay- bhupendraji21@okicici

( सहयोग राशि के स्क्रीन शॉट के साथ अपना शुभनाम 7017804152 पर भेजें, ताकि कक्षा हेतु बने व्हाट्सएप ग्रुप में आपको जोड़ सकें)

शेष शुभ
🍁
#भूपेन्द्र

24/05/2024

… तो आज यौगिक समाधान बताते हैं -

कल आपसे पूछा था कि क्या इन दिनों आप ऐसा अनुभव कर रहे हैं कि मानो मस्तिष्क कुंद, बंद हो रहा है, सब ठीक है लेकिन कुछ अच्छा नहीं लग रहा तो इसका आज उपाय बताते हैं-

यह उपाय कम से कम नौ दिन करना है, अधिक से अधिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार ।

प्रथम : रेडिएशन से बचाव - ऐसी किसी भी डिवाइस का उपयोग लगभग सत्तर प्रतिशत कम कर देना है, जिससे इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेज निकलती हैं। विशेषकर मोबाइल फोन और ब्लुटूथ डिवाइस को शरीर अस्पर्श रखना है।

द्वितीय : अग्नि स्पर्श - प्रातः स्नान करके घी का दीपक जलाकर उसके सामने बैठकर आगे बताये जाने वाले यौगिक प्रयोग का अभ्यास करना।

तृतीय : सौम्य नाड़ी - शोधन यौगिक प्रयोग - किसी भी सहज स्थिर आसन में बैठ, आँख बंद कर बायीं नासिका से धीमे श्वास लेकर तीन से पाँच सेकेंड श्वास रोकना और फिर दाहिने से धीमे - धीमे ही निकालना। ऐसे ही दाहिनी नासिका से श्वास लेकर तीन से पाँच सेकेंड श्वास रोकना व बायीं नासिका से निकालना। यह अभ्यास लगभग इक्कीस मिनट करना है।
इसके बाद दस बार भ्रामरी का अभ्यास और फिर दस मिनट कम से कम सहज साँसों के ध्यान में बैठना है।

चतुर्थ : आहार - चावल, गेहूँ, समुद्री नमक और चीनी का उपयोग नौ दिन बंद रहेगा। फल, सब्ज़ियाँ, अन्य अनाज ले सकते हैं। जल की मात्रा अन्य दिनों की तुलना में बढ़ाना है। आहार में शुद्ध घी का खूब प्रयोग करें, क्योंकि घी में हीलिंग प्रॉपर्टी होती है।

पंचम : प्रतिक्रिया में संयम - दैनिक व्यवहार में अगले नौ दिन किसी भी नकारात्मक बात या क्रिया की प्रतिक्रिया नहीं करना। क्रोध से बचना है।

इन सभी के साथ यदि इक्कीस बार सूर्य नमस्कार या पाँच किमी वॉक कर सकें तो उत्तम।

अच्छा! यह उपाय देख यदि ऐसा लगे कि इससे क्या होगा अथवा कोई संदेह भीतर उठे तो प्रयोग न करें।

शेष शुभ
🍁
#भूपेन्द्र

योग उत्सव एवं जीवन प्रबंधन शिविर 11 से 15 मई यह शिविर आप के लिए बहुत लाभकारी होगा ,
11/04/2024

योग उत्सव एवं जीवन प्रबंधन शिविर 11 से 15 मई यह शिविर आप के लिए बहुत लाभकारी होगा ,

09/03/2024

‘यदि तुम्हारी सफलता, तुम्हारी प्रगति का सुख - लाभ - आनंद तुम्हारे माता - पिता को नहीं मिल रहा तो … तुम्हें इस विषय में अवश्य चिंतन करना चाहिए।’
🍁
#भूपेन्द्र

जब स्वप्न आप देखें, लेकिन पूरा आपके मित्र करें, तो समझें कि प्रकृति की आप पर बड़ी अनूठी दृष्टि है। सभी का ‘शरीर स्वस्थ ह...
09/03/2024

जब स्वप्न आप देखें, लेकिन पूरा आपके मित्र करें, तो समझें कि प्रकृति की आप पर बड़ी अनूठी दृष्टि है।

सभी का ‘शरीर स्वस्थ हो, मन संतुलित हो और चित्त शांत हो’ हम ऐसी कामना करते हैं, लेकिन केवल कामना करने भर से ऐसा होगा नहीं।

इसके लिए धरातल पर लोगों से संवाद करना होगा, उनके तर्क-कुतर्क झेलने होंगे, उन्हें उन्हीं के लिए मनाना होगा और अंततः प्राकृतिक मार्ग से जोड़ना होगा।

पिछले कई वर्षों से प्रतापगढ़ उत्तर - प्रदेश में Umesh Pratap Singh जी सहयोग से आमजन के लिए निःशुल्क योग एवं जीवन प्रबंधन शिविर किए गए । इसके बहुत अच्छे परिणाम आये।

इसी बार की यात्रा में एक फीडबैक मिला कि एक लड़की जो शासकीय शिक्षिका थी, उसे स्मृति क्षीणता की समस्या थी अर्थात् उसे कुछ याद नहीं रहता था और कई बार चक्कर खाकर गिर जाती थी।
शिविर के बारे में जब उसके परिजनों को पता लगा तो वे उसे लेकर आये। अच्छा! हमें इसकी जानकारी नहीं थी। जो अभ्यास हम सभी को कराते हैं वह अभ्यास कराये गये। शिविर पूर्ण हुआ।

बाद में जानकारी मिली कि वह लड़की ठीक हो गई। जहाँ उसकी नौकरी छूटने का संकट आ गया था, अब वह अच्छे से बच्चों को पढ़ा रही हैं।

और भी बहुत अनुभव सुनने को मिले..

इससे इस बात का विश्वास मिला कि आम लोगों के लिए यह मार्ग और सुगम बनाना चाहिए।

अब यहीं एक ट्रस्ट की स्थापना कर 65000/- वर्ग मीटर के प्रांगण में Yog Rasayan संस्थान आरम्भ हो रहा है। अब यहाँ ओपीडी/आईपीडी की व्यस्था रहेगी।
योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा के अनुभवी चिकित्सक यहाँ सेवा देंगे। इस संस्थान से जुड़ने के लिए कुछ चिकित्सक ऐसे हैं जो विदेशों पुनः अपनी माटी में लौटेंगे ।

सभी के लिए शुभकामनाएँ हैं, सब आगे बढ़ें - स्वस्थ रहें।

🍁
#भूपेन्द्र

मुंबई पनवेल में मित्र  Shubhasish Chakraborty के सहयोग से  शासकीय विद्यालय के बच्चों के साथ योग एवं जीवन प्रबंधन के सूत्...
07/03/2024

मुंबई पनवेल में मित्र Shubhasish Chakraborty के सहयोग से शासकीय विद्यालय के बच्चों के साथ योग एवं जीवन प्रबंधन के सूत्र साझा करने का संयोग बना।

बच्चों की जिज्ञासा, उत्साह, उत्सुकता और ऊर्जा देखते बनती है। सभी के साथ बहुत अच्छा समय बीता। यह सत्र सफल रहा।

🍁
#भूपेन्द्र

आगामी योग शिविर 24-28 जनवरी, ऋषिकेश।
19/01/2024

आगामी योग शिविर 24-28 जनवरी, ऋषिकेश।

18/01/2024

तीन मिनट तेज रनिंग करें, फिर दो मिनट की पैदल चाल.....फिर तीन मिनट की रनिंग, फिर दो मिनट पैदल चाल।

आरंभ में एक या दो राउंड करें, फिर हर दिन बढ़ाएं। आनंद आ जायेगा।

योग उत्सव एवं जीवन प्रबंधन शिविर ऋषिकेश,
10/01/2024

योग उत्सव एवं जीवन प्रबंधन शिविर ऋषिकेश,

21/12/2023

Address

Rishikesh
249201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhupendra Shuklesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhupendra Shuklesh:

Share