Neerja Devbhoomi Charitable Trust

Neerja Devbhoomi Charitable Trust Neerja Devbhumi Charitable Trust is a registered non-profit organisation.

Founder of the Trust is Dr. Neerja Goyal And Co-Founder is Nupur Goyal.In 2019 she started this trust with her sister for needy people and disable people.

11/05/2026

*सेवा सर्वोपरि* 🙏

*नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट* द्वारा *ISBT ट्रांजिट कैंप, ऋषिकेश* पर *10 दिवसीय भोजन प्रसाद सेवा* का *आठवां दिन*।
आज लगभग *800 श्रद्धालुओं* को निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

*भोजन में पूर्ण सहयोग*
श्री रमेश जी के जन्म दिवस पर उनके द्वारा किया गया।
_जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, माँ गंगा से प्रार्थना है आपका जीवन सुख, स्वास्थ्य और सेवा से भरा रहे।_

*उपस्थित गणमान्य सदस्य*
श्री हरीश आनंद जी, श्री अक्षत गोयल जी, सह संस्थापक नूपुर गोयल जी, श्री मनोज जी, श्री रूपेश गुप्ता जी, श्रीमती माधवी जी (पार्षद नगर निगम), श्रीमती पूनम जी, श्रीमती अंजू जी, श्रीमती संगीता जी, श्रीमती अंजना जी, श्रीमती मंजीत कौर डंग जी, श्रीमती ममता जी, श्रीमती शिखा पाल जी,श्री रमेश जी एवं अन्य सदस्य।

*नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट*
_सेवा • समर्पण • संस्कार_

07/05/2026

*नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामुदायिक भवन, माया कुंड में आयोजित की बच्चों की क्राफ्ट प्रतियोगिता*

ऋषिकेश, 5 मई 2026 – *नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट* द्वारा आज *सामुदायिक भवन, माया कुंड* में छोटे बच्चों के लिए *क्राफ्ट प्रतियोगिता* का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में *20 बच्चों* ने भाग लिया और क्राफ्ट के माध्यम से बहुत ही सुंदर *छोटे-छोटे फ्लावर वेज* बनाए। बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत देखने योग्य रही।

*प्रतियोगिता परिणाम:*
- *प्रथम स्थान:* सोनी, अनुष्का
- *द्वितीय स्थान:* अभिषेक, लक्ष्मी
- *तृतीय स्थान:* आरियन, अनमोल

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में श्रीमती भावना जी, श्रीमती मंजीत जी, श्रीमती मनप्रीत जी, श्रीमती क्षमा जी, श्रीमती पूनम जी एवं श्रीमती अनीता जी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संस्था को भी बधाई दी कि वह इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित और सशक्त बना रही है।

अध्यापिका *श्रीमती शिखा पाल जी* को संस्था की ओर से विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वे बच्चों के साथ-साथ संस्था के लिए भी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दे रही हैं और बच्चों को नई-नई गतिविधियाँ सिखाकर उनके रचनात्मक विकास में योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर *श्रीमती अंजना जी, श्रीमती शिखा जी* एवं संस्था की संस्थापक *नूपुर गोयल जी* भी उपस्थित रहीं।

*नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट* के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

*जारीकर्ता:*
नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट
_सेवा, समर्पण, संस्कार_

*नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामुदायिक भवन, माया कुंड में आयोजित की बच्चों की क्राफ्ट प्रतियोगिता*  ऋषिकेश, 5 मई 20...

*नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट*  *1 मई 2026* – नीरजा देवभू...
07/05/2026

*नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट*

*1 मई 2026* – नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन एवं संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

उक्त महिला ने संस्था में 1 वर्ष तक निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपना स्वयं का रोजगार प्रारंभ नहीं कर पा रही थी। महिला की स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट ने उसे सिलाई मशीन भेंट की, ताकि वह घर बैठे ही स्वरोजगार शुरू कर सके। साथ ही संस्था के माध्यम से उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में श्री सतीश अग्रवाल जी*, सिलाई प्रशिक्षण दे रहीं *टीचर अंजना जी* एवं *टीचर पुष्पा जी*, शिक्षा देख रहीं *श्रीमती शिखा पाल जी*, *सह-संस्थापक नूपुर गोयल जी*, एवं *संस्थापक नीरजा गोयल जी*कंप्यूटर शिक्षा दे रही श्रीमती लक्ष्मी जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय है। संस्था जरूरतमंद बच्चों को *निःशुल्क शिक्षा* प्रदान करती है, साथ ही उन्हें नोटबुक, पेंसिल जैसी अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराती है। इसके अलावा *दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर* भी संचालित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोग इसका लाभ ले सकें।

संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएँ, बच्चे और दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

Address

Main Market
Rishikesh
249201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Neerja Devbhoomi Charitable Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Neerja Devbhoomi Charitable Trust:

Share