Subodhanand Foundation

Subodhanand Foundation A pledge to spread life & compendious discourses of H.H. Brahmleen Swami Subodhananda Saraswati Ji.

॥ श्री हरिः ॥परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी सुबोधानंद सरस्वती जी महाराज के 'षष्ठम् निर्वाण दिवस' के पावन अवसर पर, 'सुबोधानंद...
07/08/2026

॥ श्री हरिः ॥

परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी सुबोधानंद सरस्वती जी महाराज के 'षष्ठम् निर्वाण दिवस' के पावन अवसर पर, 'सुबोधानंद फाउंडेशन' द्वारा देवभूमि ऋषिकेश में एक विशेष आवासीय साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में फाउंडेशन के परमाध्यक्ष स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से 'उद्धवगीता' के गूढ़ दार्शनिक तत्त्वों पर विशद चर्चा संपन्न होगी। साथ ही जप , ध्यान एवं साधना संबंधी प्रश्नों पर चर्चा का अवसर भी प्राप्त होगा।

शिविर का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-
🗓️ तिथियाँ: 17 से 22 अक्टूबर 2026

दैनिक साधना-क्रम:
प्रातः 07:15 - 08:00 : जप एवं ध्यान
पूर्वाह्न 11:00 - 12:30 : उद्धवगीता (सत्र-१)
सायं 04:30 - 05:30 : परिचर्चा
सायं 06:30 - 07:00 : भजन
रात्रि 07:00 - 08:00 : उद्धवगीता (सत्र-२)

विशेष अनुष्ठान (22 अक्टूबर 2026):
08:00 - 11:30 PM: वेदज्ञ ब्राह्मणों द्वारा एकादश द्रवों से परम पूज्य गुरुजी के श्रीविग्रह का महाभिषेक
12:00 PM: संत एवं समष्टि भण्डारा

📍 स्थान: बोद्धेश्वर महादेव मंदिर, निर्मल ब्लॉक बी, लेन नंबर 11, ऋषिकेश
सम्पर्क सूत्र:
📞 +91- 9193009595
+91- 7991955500
📧 [email protected]
📱 Facebook/Instagram:

28/07/2026

हरि ॐ
गुरु पूर्णिमा पर समस्त श्रद्धालुओं का अभिनंदन
कल दिनांक 29 जुलाई 2026 प्रातः 11.00 से 12.30 बजे सुबोधानंद फाउंडेशन के यू-ट्यूब चैनल पर लाइव
https://youtube.com/?si=OS30K3QsGHB3-H3w

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई 2026 बोधेश्वर मन्दिर ऋषिकेश में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम विवरण 👇
17/07/2026

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई 2026 बोधेश्वर मन्दिर ऋषिकेश में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण 👇

06/07/2026
हरि ॐ! प्रयागराज शाखा में आयोजित तीन दिवसीय 'हनुमत चरित्र ज्ञानयज्ञ' एवं पूज्य गुरुवर के विग्रह स्थापना कार्यक्रम का अत्...
03/07/2026

हरि ॐ! प्रयागराज शाखा में आयोजित तीन दिवसीय 'हनुमत चरित्र ज्ञानयज्ञ' एवं पूज्य गुरुवर के विग्रह स्थापना कार्यक्रम का अत्यंत आनंद और भव्यता के साथ समापन हुआ।

​इस ज्ञानयज्ञ में मुख्य वक्ता (कथा व्यास) के रूप में परमाध्यक्ष स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती जी महाराज ने अपने श्रीमुख से हनुमत चरित्र की अमृत वर्षा की और सभी भक्तों को कथा रसपान कराया।

​अंतिम दिवस की भावपूर्ण कथा प्रसंग के पश्चात, अगले दिन पूज्य गुरुवर के विग्रह का अनावरण, पूर्णाहुति हवन एवं विशाल समष्टि भंडारे के साथ इस पावन अनुष्ठान ने पूर्णता प्राप्त की।

​इस पुनीत अवसर पर मुख्य यजमान श्री शेखर वर्मा एवं श्रीमती रंजना वर्मा जी के साथ-साथ अनेक संत वृन्द, विभिन्न वरिष्ठ सदस्य और बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम की कुछ पावन झलकियां 🌹

हरि ॐ!सुबोधानंद फाउंडेशन प्रयाग शाखा के तत्वाधान में-परम पूज्य गुरुजी ब्रह्मलीन स्वामी सुबोधानंद सरस्वती जी महाराज के वि...
01/07/2026

हरि ॐ!

सुबोधानंद फाउंडेशन प्रयाग शाखा के तत्वाधान में-

परम पूज्य गुरुजी ब्रह्मलीन स्वामी सुबोधानंद सरस्वती जी महाराज के विग्रह की भव्य स्थापना समारोह में पादुका पूजन

श्री अरुण गुप्ता एवं मीना गुप्ता

श्री सुशील कुमार मिश्रा एवं मंजू मिश्रा

श्री MP मिश्रा एवं सीमा मिश्रा जी द्वारा पूज्य स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में पूजन अर्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

#सनातनधर्म #गुरुकृपा #सुबोधानंदफाउंडेशन #प्रयागराज #विग्रहस्थापना #वैदिक_पूजन #जयगुरुदेव

प्रातः काल परम पावन तीर्थराज प्रयाग के पवित्र त्रिवेणी संगम में पूज्य महाराज श्री संग ब्रह्मचारी गण संगम स्नान कर । माँ ...
30/06/2026

प्रातः काल परम पावन तीर्थराज प्रयाग के पवित्र त्रिवेणी संगम में पूज्य महाराज श्री संग ब्रह्मचारी गण संगम स्नान कर । माँ गंगा, माँ यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ ईश्वर से सभी के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

#त्रिवेणीसंगम #तीर्थराजप्रयाग #गंगास्नान #सनातन #श्रद्धा #आस्था

हरि ॐ!सुबोधानंद फाउंडेशन प्रयाग शाखा के तत्वाधान में-परम पूज्य गुरुजी ब्रह्मलीन स्वामी सुबोधानंद सरस्वती जी महाराज के वि...
29/06/2026

हरि ॐ!

सुबोधानंद फाउंडेशन प्रयाग शाखा के तत्वाधान में-
परम पूज्य गुरुजी ब्रह्मलीन स्वामी सुबोधानंद सरस्वती जी महाराज के विग्रह की भव्य स्थापना के क्रम में फलाधिवास पूज्य स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती जी महाराज एवं भक्तगण संग सुबोध निवास प्रयागराज में सम्पन्न हुआ।

#सनातनधर्म #गुरुकृपा #सुबोधानंदफाउंडेशन #प्रयागराज #विग्रहस्थापना #वैदिक_पूजन #जयगुरुदेव

Address

267 Nirmal Block B, Lane No 11
Rishikesh
249202

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Subodhanand Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share