Van Gujjar Tribal Yuva Sanghatan

Van Gujjar Tribal Yuva Sanghatan available forest produce

Van Gujjar Tribal Yuva Sanghatan registered in 2020, works for the land rights of Van Gujjars and supports educational initiatives, cultural activities and conservation of ecology and biodiversity.

वन गुज्जर समुदाय के होनहार रिजवान चेची ने हाल ही में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर में मेडल जीत कर पहली बा...
19/11/2024

वन गुज्जर समुदाय के होनहार रिजवान चेची ने हाल ही में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर में मेडल जीत कर पहली बार वन गुज्जर समुदाय की पारंपरिक खेल मुग्दर को राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करा कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बनते हुए वन गुज्जर समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया इस प्रतियोगिता की जीत से वन गुज्जर समाज में खुशी की लहर फैल गयी रिजवान द्वारा अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने के लिए हिम्मत बना रहें हैं रिजवान की मालवीय हालात कमजोर होने की वज़ह से अंतरराष्ट्रीय मंच में पहुंचने में दिक्कत आ रही है ।वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन की संरक्षक पदमा मैनन के सहयोग से अध्यक्ष अमानत चेची और संगठन के साथियों द्वारा रिजवान गुज्जर को 30.000 (तीस हजार रुपए) की धनराशि का चैक देकर सम्मानित किया गया और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता को प्रदर्शित करने के लिए सहयोग किया गया।वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन ने रिजवान को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर में हुनर को दिखाने लिए जनसहयोग से भी अनुरोध किया गया। संगठन ने हर हाल में रिजवान की मदद करने का निर्णय लिया गया आज के कार्यक्रम में संगठन के साथी उपाध्यक्ष नजाकत अली चेची सचिव शमशाद बानिया जनपद हरिद्वार जिला अध्यक्ष इरशाद भडाना, इमरान कसाना,सद्दाम कालस,शराफत चेची, मुस्तफा बागड़ी, गुलफाम कालस, गुलफाम कसाना,आदी, मो रफी प्रशासक प्रतिनिधि आदी

जनजाति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वानाधिकार कानून को लेकर क्रियान्वयन अभियान देश-भर चलाया गया है इसी के उपलक्ष्य में आज ...
17/11/2024

जनजाति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वानाधिकार कानून को लेकर क्रियान्वयन अभियान देश-भर चलाया गया है इसी के उपलक्ष्य में आज वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन द्वारा जनपद हरिद्वार के अमिचंद खत्ते में वनाधिकार कानून एवं जैवविविधता संरक्षण को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न जनपदों से आये वनवासियों को वनाधिकार कानून की बारिकियों को वक्ताओं द्वारा विस्तृत रूप साझा किये गये साथ ही वनों पर पारंपरिक रूप से निर्भर लोगों के अधिकारों को वनाधिकार के तहत मान्यता देने को लेकर भी चर्चा की गयी आदिवासियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में देश में अन्य परंपरागत वन निवासी भी रहते हैं जो वनाधिकार कानून के तहत अपने अधिकारों की मान्यता के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत अधिकार सुनिश्चित कर सकतें हैं।
आज के कार्यक्रम में FRC अमीचंद खत्ता के अध्यक्ष मो शमशाद एवं FRC नालोवाला के अध्यक्ष नूर बानियां जी FRC कुसरेला के अध्यक्ष मोहम्मद रफी डिंडा FRC उत्तरकाशी के अध्यक्ष याकूब चोपड़ा FRC गोला स्रोत के
अध्यक्ष नजाकत चेची FRC खुराड़ वाली के सचिव इमरान कसाना एवं संगठन के सभी साथी उपस्थित रहे!

सचिव
(VGTYS)


आज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पोड़ी के आदेश अनुसार प्रस्तावित वन गुज्जरों के पशुओं की संगणना को लेकर कोटद्वार स्तिथ पशु चि...
04/11/2024

आज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पोड़ी के आदेश अनुसार प्रस्तावित वन गुज्जरों के पशुओं की संगणना को लेकर कोटद्वार स्तिथ पशु चिकित्सालय कोटद्वार में वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन द्वारा जनपद के विभिन्न श्रेत्र कुनाऊ,रवासन,सिगडडडी,सुखरो,कोहलु,नलगडडी आदी के वन गुज्जरों को आमंत्रित कर पशुओं की संगणना को लेकर जागरूक किया गया एवं संगणना में अधिक से अधिक पशुओं को शामिल किया जाना अति आवश्यक है
कार्यक्रम का संचालन संगठन के जनपद प्रतीनिधि अफताब चौहान ने किया गया

4 नवंबर को जनपद पोड़ी गढ़वाल के वन गुज्जरों की बैठक आयोजित पशुओं के संगणना के लिए
28/10/2024

4 नवंबर को जनपद पोड़ी गढ़वाल के वन गुज्जरों की बैठक आयोजित पशुओं के संगणना के लिए

आज सहारनपुर स्थित नागलमाफी में वन गुज्जर एवं वन टोंगिया वासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद जी...
24/10/2024

आज सहारनपुर स्थित नागलमाफी में वन गुज्जर एवं वन टोंगिया वासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद जी कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर वन गुज्जरों की समस्याओं को संसद में उठाने का आश्वासन दिया गया कार्यक्रम में वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन उत्तर प्रदेश ने वन गुज्जरों की सहभागिता सुनिश्चित करने का बहतर कार्य किया गया

23/10/2024
कार्यक्रम को प्रकाशित करने वाले उपरोक्त पत्रकार बन्धुओं का हृदय से आभार
10/10/2024

कार्यक्रम को प्रकाशित करने वाले उपरोक्त पत्रकार बन्धुओं का हृदय से आभार

आज गुज्जर बस्ती पथरी स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वाधान में वन गुज्जर ट्राइबल युवा संगठन द्वारा खेल एव...
09/10/2024

आज गुज्जर बस्ती पथरी स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वाधान में वन गुज्जर ट्राइबल युवा संगठन द्वारा खेल एवं कला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार से सिविल जज सीनियर डिविजन श्रीमती सिमरनजीत कौर जी रही कार्यक्रम में दौड़, गोला फेंक, कला आदि पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई वन गुज्जर ट्राइबल युवा संगठन द्वारा संचालित शिक्षा केंद्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने कठ्यारी, कब्रोंवाली, दासोंवाली, आदि से संविधान पर कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई एवं मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम की सरहाना की एवं बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उक्त कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष अमानत अली (अमन गुज्जर) ने संबोधित करते हुए कहा सभी अपने अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करें ताकि बच्चे स्वस्थ रहें और नशे आदि से बचे! संगठन की टीम सहित मुन्नी लाल जी, एड. संगीता, एड. अनिता, संस्थापक मीर हमजा महासचिव मो. इशाक आजाद सलाहकार लियाकत लोधा, सत्तार कसाना प्रधान लाखन सिंह उप प्रधान यामीन कसाना गनी कसाना यासीन लोधा आदि उपस्थित रहे 👏

वन गुज्जर युवाओं के होसलों को बुलंद करने के लिए कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता है
08/10/2024

वन गुज्जर युवाओं के होसलों को बुलंद करने के लिए कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता है

04/10/2024

घुमंतू पशुओं की होने जा रही गणना को लेकर भारत सरकार से पशुपालन विभाग सांख्यिकी निदेशक वी0पी0 सिह सिंह वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन द्वारा उत्तराखंड में पशु गणना की जागरूकता को लेकर कार्यक्रम रखा गया था कार्यक्रम को निदेशक जी द्वारा मिडिया को संबोधित करतें हुए

वन गुज्जर समुदाय की इमानदारी और वफादारी की कहानी बहुत ही ऐतिहासिक रही है हां ये सच है की समाज की वास्तविकता कभी बहार नही...
02/10/2024

वन गुज्जर समुदाय की इमानदारी और वफादारी की कहानी बहुत ही ऐतिहासिक रही है हां ये सच है की समाज की वास्तविकता कभी बहार नहीं आती

इसी की वानगी है की 30 सितंबर को ईसा कसाना वन गुज्जर जो ऋषिकेश के निकट गांव कुनांऊ गंगा भोगपुर में रहता है ईसा अपनी रोजमर्रा की तरह अपनी मवेशी चरा रहा था शाम होने पर ईसा वापस अपनी मवेशियों को लेकर अपने घर आ रहा था रास्ते में एक नदी है जो बीमनदी के नाम से जानी जाती है वहां एक आई फोन (Apple) पड़ा हुआ था जिसकी कीमत लाखों में थी और फोन बंद था जिसको ईसा गुज्जर ने उठा लिया और अब ईसा के पास दिक्कत थी की ईसा ने कभी आई फोन नहीं देखा था चलाना नहीं आता था ईसा अशिक्षित हैं जिसने कभी फोन का प्रयोग नहीं किया था ईसा के घर में लाईट नहीं है आई फोन की चार्जर नहीं था ईसा परेशान था की मुझे इस फोन को वापस लोटाना है केसे लुटाऊं ईसा मेरे पास आता है और गुजारीश करता है की में इस फोन को वापस देना चाहता हूं जिसका हैं लेकिन मुझे पता नहीं क्या करूं जिससे में इस फोन को मालिक के पास पहुंचा संकू! मेने ईसा से पुछा आप इतने परेशान क्यों हो आप पुलिस को देदो फोन वो पहुंचा देंगे जिसका होगा! ईसा ने बड़ी खूबसूरती के साथ जब ये बात कही तो मुझे बहुत ही गर्व महसूस हुआ अपने समाज पर ईसा कहता है की देखो कुछ चीजें ऐसी हैं जो में अपने हाथो से इस फोन को देना चाहता हूं एक तो हमारा उत्तराखण्ड देव भूमि के नाम से जाना जाता है दुसरा जिस क्षेत्र में रहता हूं ये इलाका पर्यटकों के आवागमन का यहां लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई है और अर्थव्यवस्था भी जुड़ी है तीसरा में वन गुज्जर हुं जो पहले से इमानदारी के नाम से जाने जाते हैं इन तीन बातों को लेकर में चाहता हूं की अगर में इस फोन को मालिक को दुंगा तो देवनागरी और हमारे गांव तथा हमारे समाज को लेकर लोग अच्छे स्वरूप के साथ प्रकाशित करेंगे मुझे बहुत ही प्रसन्नता होगी उसके बाद मेने इस आई फोन को चार्ज कर ओन किया और फोन आया आया मेने रिसिव किया पुछा आप कोन बोल रहे हैं मेने विस्तार से बताया की फलां जगह से आप का फोन मिला है वो बोलते हम बहुत परेशान हैं मेने बताया आप बीम नदी आ जायें अपना फोन ले जायें जिनका फोन था इनका नाम था संजय मानी जी जो पंजाब के रहने वाले थे जो नीलकंठ मंदिर में आये थे वापस जाते समय फोन नदी के पास फोटो लेते समय गिर गया था फोन को प्राप्त कर संजय जी बहुत ही प्रसन्न होते हैं और बोलते वास्तव में देवनागरी ऋषिकेश में लोग बहुत ईमानदार है में ने ईसा की कहानी बताई तो संजय ने कहा में जरूर ईसा के घर जाना चाहुंगा फिर ईसा के घर जाते हैं संजय ने ईसा के बच्चों को खूब प्यार दिया और ईसा के घर गोजरी भैंस का घी खरीदा और वन गुज्जरों की खूब तारीफ की इस फोटो में ईसा के भाई शराफत है और संजय परिवार साहित हैं
समाज की इस तरह की ईमानदारी देश और प्रदेश की उन्नति के लिए बहुत ही उपयोगी होती है

प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा खबरें प्रकाशित की गयी सभी का हृदय से आभार https://youtu.be/MYWUTPoWbh4?feature=sharedh...
15/09/2024

प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा खबरें प्रकाशित की गयी सभी का हृदय से आभार

https://youtu.be/MYWUTPoWbh4?feature=shared

https://haridwarnews24.com/?p=12807

वन गुज्जरों को लेकर दुष्प्रचार पर लगे रोक, जंगलों के संरक्षण संवर्द्धन में वन गुज्जरों की महत्वपूर्ण भागीदारी https://globalnews29.com/latest/ban-on-false-propaganda-regarding-van-gujjars-important-participation-of-van-gujjars-in-conservation-and-promotion-of-forests/

आज वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन द्वारा प्रस्तावित प्रेस वार्ता को समय अनुसार आयोजित किया गया प्रेस वार्ता में सर्वप्रथम ...
14/09/2024

आज वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन द्वारा प्रस्तावित प्रेस वार्ता को समय अनुसार आयोजित किया गया प्रेस वार्ता में सर्वप्रथम हिंदी दिवस की शुभकामना के साथ प्रारंभ किया उपस्थित पत्रकारों के समक्ष विस्तार पुर्वक अपनी बात रखी वनाश्रित समुदायों के खिलाफ प्रकाशित खबरों का खंडन करते हुए इस तरह की खबरें पत्रकारों तक पहुंचाने वाले लोगों पर जांच कर कार्रवाई की मांग रखी गयी आज की प्रेस वार्ता को सहयोग करने वाले संगठनों का आभार व्यक्त करते हैं निम्न संगठनों द्वारा आज की प्रेस वार्ता का समर्थन किया
वन पंचायत संघर्ष मोर्चा,वन जन श्रमजीवी युनियन, महिला किसान अधिकार मंच, राष्ट्र सेवा दल, समाजवादी लोक मंच, भारतीय किसान यूनियन इंडिया
Van Gujjar Tribal Yuva Sangathan

वन वासियों की आवाज को लेकर प्रेस वार्ता
13/09/2024

वन वासियों की आवाज को लेकर प्रेस वार्ता

वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन के खेल कार्यक्रम की मिडिया कव्रेज
31/08/2024

वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन के खेल कार्यक्रम की मिडिया कव्रेज

आज 30 अगस्त को वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन द्वारा  पथरी गुज्जर बस्ती के खेल मैदान में खेल का आयोजन किया गया जिला एथलेटि...
30/08/2024

आज 30 अगस्त को वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन द्वारा पथरी गुज्जर बस्ती के खेल मैदान में खेल का आयोजन किया गया जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार के सम्मानित कोच भारत भूषण जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल कार्यक्रम में 10 वर्ष से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं ने दौड़ व लम्बी कूद गोला फेंक में बहतर प्रदर्शन किया गया 100 मीटर दौड़ में व 200 मीटर एवं 400 मीटर की दौड़ में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित क्या गया *वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन* के अध्यक्ष अमानत अली चेची (अमन गुज्जर) ने कहा की पथरी में राजा जी राष्ट्रीय पार्क से वन गुज्जरों को पुनर्वासित किया हुआ है वन गुज्जरों के बच्चे शारिरिक रूप से स्वस्थ होते हैं जिन्हें खेल कूद में बहुत रूचि होती है अगर इन बच्चों को खेल कूद का प्रशिक्षण मिले तो ये बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं वहीं संगठन के सदस्य रफी लोद्दा द्वारा बताया गया की गुज्जर बच्चों खेल कूद में प्रोत्साहित किया जाता है तो प्रदेश का नाम ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे इसी के साथ मुख्यमंत्री उद्यमान योजना खेल प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन अकबर चेची द्वारा किया गया संगठन के संस्थापक अमीर हम्ज़ा बानिया द्वारा बताया गया की संगठन का प्रयास रहेगा पथरी में खेल कूद में बहतर प्रदर्शन व रूचि रखने वाले बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जायेगा कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के उपाध्यक्ष नजाकत अली द्वारा बताया गया की वन गुज्जर समुदाय की पारंपरिक खेलों को भी महत्व दिया जायेगा कार्यक्रम में संगठन के सचिव शमशाद सदस्य शराफत चेची सत्तार कसाना के साथ साथ पथरी से सम्मानित पुर्व प्रधान मुस्तफा चेची पूर्व उप प्रधान यामीन कसाना हाजी रानी गनी डीलर हाजी मुस्तफा लोधा लोद्दा यासीन लोधा मुस्तफा जाट फेरूपुर से खिलाड़ी आलोक जी आदी उपस्थित रहें

वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं
28/08/2024

वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं

Address

Chilla Canal
Rishikesh
KUNAUCHOUREGOHRIRENGE

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Van Gujjar Tribal Yuva Sanghatan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Van Gujjar Tribal Yuva Sanghatan:

Share


Other Nonprofit Organizations in Rishikesh

Show All