Bahujan Bharat

Bahujan Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bahujan Bharat, Nonprofit Organization, Rewari.

ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है समझने वाले को इशारा ही काफी है जय मूलनिवासी
11/10/2024

ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है समझने वाले को इशारा ही काफी है
जय मूलनिवासी

09/09/2024

Jai Mulnivasi

06/09/2024
ठाकुर अमित नंदवंशी की कलम से  ......  सर्व प्रथम सभी महापुरुषों को याद कर उनके चरणों में नमन करते हुए एवं  मा. हेमंत फूल...
05/09/2024

ठाकुर अमित नंदवंशी की कलम से ......

सर्व प्रथम सभी महापुरुषों को याद कर उनके चरणों में नमन करते हुए एवं मा. हेमंत फूले को श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए उनको सादर नमन

नमो बुद्धाय

दक्षिण हरियाणा के माली समाज में जन्मे मा. हेमंत फूले (सैनी) जी का परिनिर्वाण हुए आज एक वर्ष हो गया है लेकिन हेमंत जी हमारे बीच नहीं होने के बावजूद भी ऐसा मन में रहता है जैसे हेमंत जी आज भी फूले -शाहू -अम्बेडकर जी की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे है। क्यों कि जब तक यह समता मूलक विचारधारा का प्रचार प्रसार जितनी तेजी से हम सब के द्वारा होता रहेगा या यु कहु की विशेषकर इस एरिया में फूले -शाहू -अम्बेडकर की विचारधारा से बहुजन समाज पूर्ण रूप से जागरूक होता जायेगा तो भी या जागरूक होने में भी पीछे रहा तो भी माननीय हेमंत फूले (सैनी) का नाम भुलाया नहीं जा सकता। सर्व समाज में राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले का नाम और उनके द्वारा किये गए कार्यों को इस इलाके में पिरोने का काम ओ बी सी / एस सी /एस टी वर्ग में हेमंत जी ने किया और रेवाड़ी के राजकीय कन्या विश्व विद्यालय का नाम भी हेमंत जी करकमलों से पूर्ण हो सका जो रेवाड़ी का कन्या विश्व विद्यालय राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले के नाम पर है यह कॉलेज रेवाड़ी में महिला कॉलेज के नाम पर दक्षिण हरियाणा के लिए गौरव का प्रतीक है माली समाज में जन्मे ज्योतिबा फूले जी को विश्व रतन डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जी ने अपना गुरु माना है माली (सैनी) समाज की शान हेमंत फूले जी के अधूरे कार्य को पूरा करना माली (सैनी) समाज के सामर्थ्य में है तो करेगा ऐसा हम उम्मीद कर सकते है।
आज राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले को माली समाज अपनी शान और आन समझता है। आज देखते है कि माली समाज राजनीतिक समाजिक शैक्षणिक आर्थिक स्तर पर मजबूत हुआ है उसका मूल कारण राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले जी की विचारधारा को स्वीकार करना है।

माली (सैनी) समाज की शान हेमंत फूले जी के अधूरे कार्य को पूरा करना माली समाज (सैनी) के लोगों का प्रथम दायित्व है। ये सर्व समाज के लिए माननीय हेमंत फूले जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हेमंत जी के फूले -शाहू -अम्बेडकर जी की विचारधारा के लेख-लेखनी एवं उनके द्वारा कहे हुए कथनो को बहुजन समाज के बीच में उनके द्वारा प्रकाशित पत्रिका "फूले सन्देश" पत्रिका को यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रचारित किया जायेगा। जिसका आरम्भ उनके जन्म दिवस 22 सितम्बर से सत्य शोधक समाज के माधयम से किया जायेगा।

जय मूलनिवासी साथियो

महासचिव
सत्य शोधक समाज, रेवाड़ी

Address

Rewari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bahujan Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share