Am Team Foundation

Directions Website

Am Team Foundation We are a non-profit organization working for the nature & future .

Plantation at RBS school, Rewari on 22 July 2026
05/08/2026

Plantation at RBS school, Rewari on 22 July 2026

Media coverage of plantation, done at  GaushalaAnsal town
05/08/2026

Media coverage of plantation, done at GaushalaAnsal town

वन महोत्सव के अवसर पर ए.एम.टी. फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के संयुक्त तत्वावधान में हरित पर्यावरण अभियान का आयोज...
02/08/2026

वन महोत्सव के अवसर पर ए.एम.टी. फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के संयुक्त तत्वावधान में हरित पर्यावरण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत अनसल टाउन गो क्रांति गऊशाला में फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर नीम, जामुन, पिलखन, आम, अनार, गुलाब एवं गुड़हल जैसे पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा।

पौधारोपण अभियान का मार्गदर्शन ए.एम.टी. फाउंडेशन की अनुराधा सैनी ( environment chair, रोटरी क्लब रेवाड़ी मेंन )एवं रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की प्रेसिडेंट रुचि चौहान ने किया।

कार्यक्रम के दौरान वेद प्रकाश कथूरिया दीप्ति , सीमा सैनी एवं आलोक ने पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए ट्री गार्ड (जाली) भेंट किए।

इस अवसर पर जे.पी. चौहान, मनीष अरोड़ा, ज्योति गुप्ता, डॉक्टर अरुण गुप्ता, हरीश मेहंदीरत्ता, ऋतु ओबेरॉय, दयाराम जी, राहुल राठौर, एडवोकेट दिनेश लखेरा एवं माल्या सैनी, रितेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा।

मिशन लाल रंग के तहत महिला श्रमिकों के लिए सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता अभियान आयोजितरेवाड़ी, 31 जुलाई 2026: ए.एम. टीम ...
31/07/2026

मिशन लाल रंग के तहत महिला श्रमिकों के लिए सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता अभियान आयोजित

रेवाड़ी, 31 जुलाई 2026: ए.एम. टीम फाउंडेशन के मिशन लाल रंग अभियान के अंतर्गत आज धालियावास labour चौक, रेवाड़ी में महिला श्रमिकों के लिए सेनेटरी पैड वितरण एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व ज्योति गुप्ता ने किया।

अभियान के दौरान लगभग 60–70 महिला श्रमिकों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता, सुरक्षित प्रबंधन तथा इससे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराधा सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सदस्य राहुल, आलोक एवं इंटर्न्स ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महिलाओं को जागरूक करने और सामग्री वितरण में सहयोग किया।

इस अवसर पर ज्योति गुप्ता ने कहा कि मिशन लाल रंग का उद्देश्य केवल सेनेटरी पैड उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि मासिक धर्म के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और इस विषय पर फैली झिझक को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की संवेदनशील भागीदारी भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आवश्यक है।

ए.एम. टीम फाउंडेशन मिशन लाल रंग के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता, सम्मान और जागरूकता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Plantation at Ansal town Gaushala on the occasion of birthday, celebration of Mrs ANURADHA SAINI
28/07/2026

Plantation at Ansal town Gaushala on the occasion of birthday, celebration of Mrs ANURADHA SAINI

Lisana Polytechnic plantation drive
27/07/2026

Lisana Polytechnic plantation drive

Lisana  polytechnic plantation drive by civil engineering department, initiated by AM team foundation member  engineer...
27/07/2026

Lisana  polytechnic plantation drive by civil engineering department, initiated by AM team foundation member  engineer Alok Yadav

🌱 वृक्षारोपण अभियान 2026 🌱सरकारी पॉलिटेक्निक, लिसाना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा AM Team Foundation के सहयोग से 50...
24/07/2026

🌱 वृक्षारोपण अभियान 2026 🌱

सरकारी पॉलिटेक्निक, लिसाना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा AM Team Foundation के सहयोग से 50 पौधों का वृक्षारोपण सफलतापूर्वक किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

"आज लगाया गया एक पौधा, कल की हरियाली और जीवन की खुशहाली है।" 🌿

आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएँ, उनकी देखभाल करें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।

🌍 एक पौधा – एक बेहतर भविष्य।

#वृक्षारोपण

4 July 2026 plantation at GLH Rewari
04/07/2026

4 July 2026 plantation at GLH Rewari

Plantation at Chhota Talab Rewari ,HR .Media coverage
29/06/2026

Plantation at Chhota Talab Rewari ,HR .Media coverage

Address

Moh:/Chippatwara
Rewari
123401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Am Team Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share