Team bhavya k.l.p

Team bhavya k.l.p Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Team bhavya k.l.p, Non-Governmental Organization (NGO), Rewari.

78वें  #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्ति द...
15/08/2024

78वें #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि वंदन।

आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब पंच प्रण के संकल्प के साथ विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर हों।

*एबीवीपी के 76वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन**रेवाड़ी नगर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की हुई घोषणा*(रेवाड़ी 9 जुलाई)जिला ...
09/07/2024

*एबीवीपी के 76वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन*

*रेवाड़ी नगर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की हुई घोषणा*

(रेवाड़ी 9 जुलाई)

जिला मुख्यालय स्थित विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला रेवाड़ी द्वारा 76वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेवाड़ी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के दायित्व की भी घोषणा हुई।
एबीवीपी जिला प्रमुख डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मुकुट अग्रवाल मुख्य-वक्ता तथा विद्यालय प्राचार्य श्रीमती श्रुति शर्मा विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे
जिला प्रमुख डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) छात्रों में "समग्र और सतत विकास की आवश्यकता के प्रति सही दृष्टिकोण" को बढ़ावा देने के लिए एबीवीपी द्वारा एक पहल है जो विद्यार्थियों में सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना बढा़ने पर बल देता है।
मुख्य वक्ता के रूप में अपने वक्तव्य में मुकुट अग्रवाल ने कहा कि ज्ञान, शील और एकता का आचरण करता हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनर्निर्माण के उद्देश्य में गत 75 वर्षों से संघर्षरत है। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ की बात हो या कश्मीर से धारा 370 के विरोध की बात हो या फिर अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार का मुद्दा ही क्यों ना हो एबीवीपी ने सदैव प्रतिकार किया है।
प्राचार्य श्रुति शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए एबीवीपी सदैव आगे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस मंच का उपयोग समाज व राष्ट्रहित में निरंतर करते रहने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर रेवाड़ी नगर अध्यक्ष मुकुट अग्रवाल के नेतृत्व में आयशा को नगर मंत्री, रिया यादव तथा तमन्ना को नगर सहमंत्री, बबीता को एसएफएस संयोजक, अंकित यादव को एसएफएस सहसंयोजक, योगेश तथा तान्या को एसएफडी सहसंयोजक, रितेश को महाविद्यालय संयोजक, उपदेश यादव को खेलो भारत संयोजक एवं नवीन, तनु, कल्पना, सुमन व निकिता को नगर कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युधिष्ठिर ने किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक तरुण तथा केएलपी कॉलेज इकाई अध्यक्ष भव्य सहित विद्यालय के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

"जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।"भारतीय संस्कृति एवं वेदान्त दर्शन को विश्व में गौरव दिलाने और युवाओं क...
04/07/2024

"जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।"

भारतीय संस्कृति एवं वेदान्त दर्शन को विश्व में गौरव दिलाने और युवाओं को आदर्श मार्ग दिखाने वाले ओजस्वी वक्ता एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन भारत के प्रत्येक युवा को राष्ट्र पुनर्निर्माण का कार्य करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रेवाड़ी जिले की बैठक हुई | बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई |मुख्य ...
21/06/2024

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रेवाड़ी जिले की बैठक हुई | बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई |मुख्य रूप से विभाग प्रमुख डॉक्टर दिनेश शर्मा जी उपस्थित रहे|


शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस 'हिंदू साम्राज्य दिव...
20/06/2024

शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस 'हिंदू साम्राज्य दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।



For online registration 🙂
16/06/2024

For online registration 🙂

Ab ke bar 400 par
16/05/2024

Ab ke bar 400 par

05/05/2024


Address

Rewari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Team bhavya k.l.p posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share