Mission Ahir Regiment

Mission Ahir Regiment अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा
(1)

अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा अहीरवाल की बेटी रितिका यादव ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो के उहुरू पीक पर पहु...
13/08/2026

अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा

अहीरवाल की बेटी रितिका यादव ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो के उहुरू पीक पर पहुंचकर अहीर रेजिमेंट का झंडा लहराया।

रितिका यादव को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

बहरोड़ के खोहरी गांव के रहने वाले होनहार युवा कुलदीप यादव ने 8 अगस्त को इंडोनेशिया में आयोजित बॉडीबिल्डिंग वर्ल्ड चैंपिय...
11/08/2026

बहरोड़ के खोहरी गांव के रहने वाले होनहार युवा कुलदीप यादव ने 8 अगस्त को इंडोनेशिया में आयोजित बॉडीबिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

राज्य स्तरीय नारनौल मैराथन में मोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर की दौड़ 29 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर प...
11/08/2026

राज्य स्तरीय नारनौल मैराथन में मोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर की दौड़ 29 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया और ₹1 लाख का पुरस्कार अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मवैया गांव के 19 वर्षीय होनहार युवा आशीष यादव ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर भारत का ...
10/08/2026

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मवैया गांव के 19 वर्षीय होनहार युवा आशीष यादव ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।

वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में आशीष यादव ने भाला फेंक (Javelin Throw) में 74.09 मीटर के शानदार थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

खास बात यह है कि नीरज चोपड़ा के बाद इस चैंपियनशिप में भाला फेंक में पदक जीतने वाले आशीष भारत के दूसरे एथलीट बने हैं।

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा, अहीरवाल की बेटी रितिका यादव ने रचा इतिहास! कोटपूतली की होनहार पर्वतारोही रित...
10/08/2026

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा, अहीरवाल की बेटी रितिका यादव ने रचा इतिहास!

कोटपूतली की होनहार पर्वतारोही रितिका यादव ने अपनी अदम्य हिम्मत, मेहनत और जुनून के दम पर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) के सर्वोच्च शिखर उहुरू पीक पर सफलतापूर्वक पहुंचकर भारत का तिरंगा शान से फहरा दिया।

रितिका ने अभियान के दौरान गिलमैन पॉइंट (5,681 मीटर) और स्टेला पॉइंट (5,756 मीटर) को पार करते हुए आखिरकार उहुरू पीक (5,895 मीटर) पर कदम रखा। यह उपलब्धि उनके करीब पांच वर्षों के पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, कठिन प्रशिक्षण और लगातार मेहनत का शानदार परिणाम है।

रितिका का पर्वतारोहण सफर भी बेहद प्रेरणादायक रहा है।
भारत, नेपाल और तिब्बत के कई दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी रितिका ने माउंट मुन, माउंट माचोई-1, भागीरथी-II अभियान, एवरेस्ट बेस कैंप, काला पत्थर, अन्नपूर्णा बेस कैंप, कैलाश मानसरोवर, गौमुख और कश्मीर ग्रेट लेक्स जैसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में हिस्सा लिया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए रितिका ने बाबा बालनाथ जी एवं बस्ती नाथ जी की कृपा को नमन करते हुए अपने माता-पिता, परिवार, गुरुजनों, साथियों और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

रितिका यादव को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

08/08/2026

Mulayam Singh Yadav I पिछले कई सालों से मुलायम सिंह यादव के ऊपर आरोप लगाने वाले के मुंह बंद हो गए

ज्योति यादव ने इंडोनेशिया ओपन G2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक अपने नाम कि...
08/08/2026

ज्योति यादव ने इंडोनेशिया ओपन G2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया।

ज्योति यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

डॉ. दीपिका यादव जी ने University of Edinburgh (UK) से अपनी PhD सफलतापूर्वक पूर्ण कर देश और समाज का नाम रोशन किया है।उनकी...
07/08/2026

डॉ. दीपिका यादव जी ने University of Edinburgh (UK) से अपनी PhD सफलतापूर्वक पूर्ण कर देश और समाज का नाम रोशन किया है।

उनकी शैक्षणिक यात्रा सचमुच प्रेरणादायक है। उन्होंने IIT Delhi से MSc Physics, Imperial College London से Commonwealth Scholarship के तहत MRes किया और अब University of Edinburgh में Research Associate के रूप में HZO Memcapacitors, Non-Volatile Analogue Memory और Reconfigurable Electronics जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर शोध कर रही हैं।

भव्या यादव गुणवाल को मिला राष्ट्रीय सम्मान का गौरव उन्हें 15 अगस्त को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित हो...
06/08/2026

भव्या यादव गुणवाल को मिला राष्ट्रीय सम्मान का गौरव

उन्हें 15 अगस्त को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक ई-निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने ...
06/08/2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा सम्मान दिया है।

मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद देने की घोषणा की।

Address

Rewari

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mission Ahir Regiment posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mission Ahir Regiment:

Shortcuts

Share