31/03/2026
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोंदकला शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा श्री हनुमान मंदिर गोंदकला में कार्यक्रम संपन्न ।
……………….///…………………..///…,,…
नवांकुर संस्था गोंदकला शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक सर जिला समन्वयक जोगेश्वर ताम्रकार जी विकासखण्ड समन्वयक अनीता मिश्रा जी के कुशल मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था *गोंदकला शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति* सेक्टर गढ़ी विकासखण्ड त्योथर जिला रीवा द्वारा *जल गंगा संवर्धन अभियान* के तहत दिनांक 27 मार्च 2026 को श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गोंदकला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ़ सफाई की गई तथा | उसके बाद रामनवमी के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया एवं नवांकुर संस्था के सचिव इंजी.नीरज तिवारी द्वारा उपस्थित लोगो का स्वागत जय श्री राम नामी अंगवस्त्र से किया । कार्यक्रम की अगली कड़ी में इंजी नीरज तिवारी द्वारा उपस्थित जनों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया । और साथ ही अपने आपस के जलाशय को साफ़ रखने की बात कही गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवांकुर संस्था के सचिव इंजी नीरज तिवारी कोषाध्यक्ष के पी तिवारी एवं पदाधिकारीगण के साथ साथ विवेक पाण्डेय उपसरपंच ग्राम पंचायत गोंदकला, शासकीय संविदाकार मनीष तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव रजनीश तिवारी , अरविंद तिवारी (संवाददाता) , आदेश पाण्डेय, अंकुर तिवारी , नितेश शुक्ला, माया देवी आदिवासी, विनीत पाण्डेय तथा अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
Jansampark Rewa Rewa
Jansampark Madhya Pradesh