नव्य निकुन्ज

Directions

नव्य निकुन्ज पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरणीय सम्पदा के संवर्द्धन के प्रति प्रतिबद्ध संस्था

24/08/2026

DD News मध्यप्रदेश द्वारा संस्था के कार्यों को अपनी पहल "GOOD NEWS" में शामिल किया गया है। यह खबर हमारे लक्ष्य और उस लक्ष्य को प्राप्त करने की हमारी दिशा की अभूतपूर्व सफलता का परिचायक है इसके लिए आप सभी को धन्यवाद।।

सरस्वती विद्यालय परिसर भुनडहा रीवा को हरित विद्यालय बनाने के क्रम में कल विद्यालय परिसर में 101 पौधों का रोपण किया गया। ...
24/07/2026

सरस्वती विद्यालय परिसर भुनडहा रीवा को हरित विद्यालय बनाने के क्रम में कल विद्यालय परिसर में 101 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जन अभियान परिषद जिला रीवा के जिला समन्वयक श्री जागेश्वर ताम्रकार जी,रीवा एवं सिरमौर के विकासखंड समन्वयक श्री अमित अवस्थी जी, सुश्री निशा जयसवाल जी,श्री विक्रम शुक्ला एवं अन्य स्थानीय लोगों की महती उपस्थिति रही।

आज दिनांक 24 जून 2025 को हमारी संस्था नव्य निकुंज ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर रीवा में नक्षत्र वाटिका हेतु ...
25/06/2026

आज दिनांक 24 जून 2025 को हमारी संस्था नव्य निकुंज ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर रीवा में नक्षत्र वाटिका हेतु पौधारोपण कर अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया और इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

पिछले 6 वर्षों में हमने देखा है कि समाज का एक वर्ग यदि ठान ले तो कोई भी सुचिंतित विचार एक आंदोलन का रूप ले सकता है। आज नव्य निकुंज मात्र एक नाम नहीं है अपितु प्रकृति सेवा का एक जीवंत उदाहरण है। हमारे लक्ष्य और उस लक्ष्य को प्राप्त करने की हमारी दिशा की अभूतपूर्व सफलता का परिचायक है कि कल हमारे प्रयासों पर जो लोग उपहास कर रहे थे आज वही लोग मुक्त कंठ से हमारी प्रशंसा कर रहे हैं। कई बार यह लगा कि अब आगे की यात्रा दुसाध्य है तभी आप लोगों में से ही किसी ने मोर्चा संभाला और प्रकृति सेवा के इस यज्ञ में आहुतियाँ रुकने नहीं पाई। नव्य निकुंज आपकी उन सभी आहुतियों, समिधाओं और प्रकृति प्रेम की ज्वाला को अनवरत रूप से प्रज्ज्वलित रखने के आपके सभी प्रयासों के प्रति कृतज्ञ है, आभारी है।
हम अपने लक्ष्य से अभी बहुत दूर हैं किंतु समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहे प्रतिसाद से यह प्रतीत होता है कि हमारे प्रयास सही दिशा में हैं। भविष्य के प्रति आशान्वित रहते हुए नव्य निकुंज अपने उद्देश्य के प्रति कृत संकल्पित है।

सभी को सादर जय सियाराम!“चरैवेति चरैवेति” को अपना मूल मंत्र मानकर चलते हुए 24 जून, 2026 को संस्था के स्थापना के 6 वर्ष पू...
19/06/2026

सभी को सादर जय सियाराम!

“चरैवेति चरैवेति” को अपना मूल मंत्र मानकर चलते हुए 24 जून, 2026 को संस्था के स्थापना के 6 वर्ष पूर्ण हो जाएँगे। 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नक्षत्र वाटिका निर्मित करने हेतु पौधारोपण किया जाना है।

आप सभी से अनुरोध है संस्था द्वारा किए जा रहे इस नवोन्मेषी कार्य में सम्मिलित हों एवं कुछ बेहतर करने की हमारी कोशिश का हिस्सा बनें।

दिनांक- 24/06/2026
समय- 04:00 सायं
स्थान- APSU परिसर

कुलगुरु माननीय राजेंद्र कुडरिया जी,कुलसचिव श्रीमती नीरजा नामदेव जी,संकायाध्यक्ष डॉक्टर अतुल तिवारी जी एवं संस्था के साथि...
28/05/2026

कुलगुरु माननीय राजेंद्र कुडरिया जी,कुलसचिव श्रीमती नीरजा नामदेव जी,संकायाध्यक्ष डॉक्टर अतुल तिवारी जी एवं संस्था के साथियों के विशेष प्रयास से आज विश्वविद्यालय परिसर में पंक्षियों के दाने पानी के लिए सकोरा लगाए गए।।

❣️🙏
25/03/2026

❣️🙏

आज विश्व जल दिवस के अवसर पर कोर्ट परिसर रीवा में जल के संरक्षण संवर्धन एवं उसके मितव्ययी उपयोग पर चर्चा के साथ ही इस हेत...
23/03/2026

आज विश्व जल दिवस के अवसर पर कोर्ट परिसर रीवा में जल के संरक्षण संवर्धन एवं उसके मितव्ययी उपयोग पर चर्चा के साथ ही इस हेतु संकल्पित होते हुए 20 से अधिक प्रकार की प्रजातियो के 251 पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर रीवा विभाग के विभाग प्रचारक श्री हरिनारायण जी भाई साहब,आई.टी.आई रीवा के प्राचार्य श्री सौरभ शुक्ला, कौशल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती आकांक्षा तिवारी एवं श्रीमती दीपमाला त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक श्री अजीत मिश्रा,प्रशिक्षु एसडीओ (फॉरेस्ट) शुभम सोनी की विशेष उपस्थिति रही।इसके साथ ही शहर के विभिन महाविद्यालयों ,श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा अभियांत्रिकी महाविद्यालय, ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी महती सहभागिता निभाई।

जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं पूर्णिमा जी!!
21/12/2025

जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं पूर्णिमा जी!!

Address

Rewa
486001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नव्य निकुन्ज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share