04/07/2026
आदिवासी युवा मंच (बिरसा मुंडा) के राष्ट्रीय सलाहकार श्री भाईलाल कोल जी का जबलपुर आगमन हुआ। इस अल्प प्रवास के दौरान मंच के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शिवांशु कोल जी के साथ उनकी एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
इस गरिमामयी भेंट के दौरान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार, मजबूती और आदिवासी समाज के ज्वलंत व समसामयिक मुद्दों पर आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर वृहद और विस्तृत चर्चा की गई।
हम अपने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और समाज के समग्र सशक्तिकरण व अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संगठन का हर एक कदम समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।
जय जोहार! जय बिरसा!