22/01/2026
“क्या आपको पता था?”
सोनभद्र जिले में स्थित रिहंद बांध से पूरा देश रोशन हो रहा है। इसका लोकार्पण 65 साल पहले हुआ था। यह कंक्रीट ग्रेविटी बांध इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण है। आइए जानते हैं इसकी खासियत...
रिहंद नदी नहीं, परियोजना (Project)का नाम :
रिहंद बांध के बारे में लोग यही मानते हैं कि रिहंद नदी पर होने के कारण ही इसका यह नाम पड़ा है। वास्तव में रिहंद पूरी परियोजना का संक्षिप्त नाम है। इसका मतलब रिजर्वायर फॉर एरिगेशन, हाइड्रोपावर एंड नेशनल डेवलपमेंट (RIHAND) यानि ऐसा जलाशय जो सिंचाई, जल विद्युत और राष्ट्रीय विकास का आधार है। इसे छत्तीसगढ़ के सरगुजा से निकली रेड़, मोरना, मोहन जैसी अन्य पहाड़ी नदियों पर बनाया गया है। इसमें सबसे बड़ी नदी रेड़ है। जिस स्थान पर बांध का निर्माण हुआ, उसे पिपरी नाम दिया गया। पिपरी का अर्थ भी प्रोजेक्ट इनिशियल प्वाइंट ऑफ रिहंद इंस्टालेशन(PIPRI) यानि रिहंद परियोजना का शुरुआती आधार बिंदू है। इसी तरह रिहंद के उत्तर में स्थित अनपरा और बाहरी क्षेत्र में स्थित ओबरा (Outer bank of Rihand Area) का भी नामकरण है।
अनपरा का पूरा नाम क्या है?
अगर आपको जानकारी है तो कृपया कमेंट में साझा करें 🙏
साभार : अमर उजाला