Saru Maru Welfare Society

Saru Maru Welfare Society प्रज्ञा शील करूणा

01/01/2026

सारु मारु बौद्ध स्तूप महोत्सव में फिल्म अभिनेता गगन मलिक जी मुम्बई

01/01/2026
सारु मारु बौद्ध स्तूप महोत्सव 28 दिसंबर
01/01/2026

सारु मारु बौद्ध स्तूप महोत्सव 28 दिसंबर

बुद्ध धम्म संघ की पावन धरती सारु मारु बौद्ध स्तूप महोत्सव 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं
16/12/2025

बुद्ध धम्म संघ की पावन धरती सारु मारु बौद्ध स्तूप महोत्सव 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं

Saru Maru public welfare society Dist sehore Madhya Pradesh India सारु मारु जनकल्याण समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम के त...
15/09/2025

Saru Maru public welfare society Dist sehore Madhya Pradesh India सारु मारु जनकल्याण समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांवों जाकर समाज में व्याप्त कुरितियां नशा मुक्ति, मृत्यु भोज फिजूलखर्ची बंद कर शिक्षा को बढ़ावा देने एवं शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं नशा चोरी व्यभिचार झूठ एवं विभिन्न प्रकार के नशा से हमेशा दूर रहें एवं समस्त मानव समाज से आपसी भाईचारा बनाए रखें सभी प्राणी से प्रेम करें

Saru Maru 15August
21/08/2025

Saru Maru 15August

सारु मारु बौद्ध स्तूप नकटी तलाई पानगुराडिया तहसील बुधनी जिला सीहोर म प्र भारत में त्रिगुण पावन बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई
13/05/2025

सारु मारु बौद्ध स्तूप नकटी तलाई पानगुराडिया तहसील बुधनी जिला सीहोर म प्र भारत में त्रिगुण पावन बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई

24/04/2025

सम्यक आजीविका- स्वंय का एवं परिवार का भरण पोषण करने के लिए ऐसा व्यवसाय , धंधा नौकरी करे जिससे किसी जाति धर्म के मानव समाज को एवं किसी भी जीव जंतुओं पशु पक्षी को कोई हमारी वजह परेशानी नहीं हो ।शराब गांजा मादक पदार्थ, चोरी व्यभिचार,मांस,सट्टा जुआ लोगों को मूर्ख बना कर पैसा कमाना, रिश्र्वत लेना, लोगों के हक अधिकार को हड़पना, भ्रष्टाचार करना, मिलावट खोरी जमाखोरी करना, धोखाधड़ी करना अनैतिक तरीके से कमाया हुआ धन से स्वयं भले ही मालामाल हो जाएंगे परन्तु कईयों की जिंदगी बरबाद हो जाती है ऐसे लोगों चाहें किसी भी जाति धर्म के हो ऐसे लोग धार्मिक नही हो सकते यह सिर्फ धार्मिक होने का ढोंग करते हैं।
यह बात तथागत गौतम बुद्ध ने ढाई हजार साल पहले बताई थी
नमो बुद्धाय जय भीम
✍️✍️
Jppethari
9926808469

04/03/2025

म.प्र.शासन से मान्यता प्राप्त सारु मारु जनकल्याण समिति _ saru maru welfare society का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश रहेगा सोसाइटी के उद्देश्य निम्नलिखित है

-----------------------------
1 सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित करना एवं समाज के गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहयोग प्राप्त करना।
2 शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा रुझान विशेषतः प्रौढ़ शिक्षा जागरूकता पैदा करने हेतु जागरूकता शिविर , प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
3 आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप दूरदर्शी शिक्षा संचार पत्राचार आधारित शैक्षणिक कार्यक्रमों में सहमार्गी बनना तथा नई खोज को बढ़ावा देना।
4 साहित्य, कला , संगीत से संबंधित गतिविधियों का संचालन करना।
5 उपयोगी ज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करना।
6 एड्स संबंधी जानकारी प्रदान करना एवं विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताना एवं नशा मुक्ति अभियान चलाना तथा केन्द्र स्थापित करना।
7 समाज के बौद्धिक एवं नैतिक विकास हेतु वाचनालय , पुस्तकालय तथा पुस्तकालयों शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना एवं संचालन करना।
8 चित्रकारी तथा कलाकृतियों की वीधिकाओ की स्थापना तथा उनके अनुरक्षण के लिए प्रयास करना ।
9 ऊर्जा के क्षेत्र जल संरक्षण हेतु समाज में जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करना।
10 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का प्रचार-प्रसार करना एवं नि: शुल्क विवाह , परिचय सम्मेलन आयोजित करना।
11ग्रामीण उद्योगों द्वारा उत्पादित माल जिसमें खादी तथा ग्रामोद्योग भी सम्मिलित हैं तथा प्रचार-प्रसार का प्रयास करना।
12 महापुरुषों के आदर्श उपदेशों का प्रचार-प्रसार करना तथा उनके बताये मार्ग पर चलने हेतु आमजन को प्रेरित करने का प्रयास करना।
13 ऐतिहासिक स्थलों ,राष्ट्रीय , धार्मिक , सामाजिक त्योहारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करना ‌
14 धार्मिक या खैराती प्रयोजन , जिनके अन्तर्गत सैनिक अनाथों के कल्याण , राजनैतिक पीड़ितों के कल्याण और वैसे ही व्यक्तियों के कल्याण के लिए निधियों की स्थापना आती हैं , के सम्प्रवर्तन के लिये ।
15 लोक संग्रहालय की स्थापना तथा अनुरक्षण के लिए कार्य करना।
16 सामाजिक कल्याण के सम्प्रवर्तन के लिए कार्य करना।
17 समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा , स्वास्थ्य , पेयजल ,जल संरक्षण , सिंचाई,, भूमि सुधार, प्रकृति संपदा संरक्षण ,वन्य जीव संरक्षण,खाद संरक्षण, प्रर्यावरण संरक्षण,, वृक्षारोपण के तहत जागरूकता लाना।
18 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों , टीकाकरण शिविर , रक्तदान शिविर,नेत्र शिविर, परिवार नियोजन कार्यक्रम का संचालन करना।
19 राज्य सरकार केंद्र सरकार के द्वारा प्रायोजित स्कीमों की प्रोन्नति तथा उनका क्रियान्वयन करना।
20 केन्द्र तथा राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना व क्रियान्वयन करवाना तथा प्रशिक्षण आयोजित करना तथा समाज के सभी वर्गों को जानकारी प्रदान करना।
21 समाज में व्याप्त अंधविश्वास कुरितियां मृत्यु भोज ,बलि प्रथा , दहेज प्रथा , फिजूलखर्ची आदि पर रोक लगाने हेतु जनजागृति अभियान चलाना ।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Saru maru welfare society के अधिक से अधिक साधारण सदस्य , आजीवन सदस्य , संरक्षक सदस्य बने और अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करे।

04/03/2025

हे मानव। *🐅शेर के सामने जाने से पहले भयभीत मत होना यह तुम्हारी बहादुरी की परीक्षा होगी। 🤺तलवार के सामने जाने से पहले मत खबराना यह तुम्हारी त्याग बलिदान की परीक्षा होगी। 🏜️⛰️🏔️ पर्वत शिखर से कूदने से पहले भयभीत मत होना यह तुम्हारे साहस की परीक्षा होगी। लेकिन,🐳🐃🐖🦙🐓🦚🐇 के मांस खाने 🥃🍷🥂नशा मद्धपान करने से पहले हमेशा भयभीत ही रहना क्योंकि यह पाप अनाचार सभी बुराईयों की जननी है। 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏एक कदम नशा मुक्ति की ओर।

27/01/2025

गणतंत्र दिवस की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं

29दिसम्वर 2024 को सारु मारु बौद्ध स्तूप महोत्सव सम्पन्न
31/12/2024

29दिसम्वर 2024 को सारु मारु बौद्ध स्तूप महोत्सव सम्पन्न

Address

Nakti Talai Panguradiya
Rehti
466445

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saru Maru Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share