Media For Border Harmony

Media For Border Harmony (A Forum of Indo-Nepal Journalists...)

बिहार सम्मान पत्रकार पेंशन योजना
15/05/2026

बिहार सम्मान पत्रकार पेंशन योजना

 #बिहार_पत्रकार_सम्मान_पेंशन_योजना के लिए करें आवेदन  #मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल ---।
07/05/2026

#बिहार_पत्रकार_सम्मान_पेंशन_योजना के लिए करें आवेदन #मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल ---।

पत्रकार बीमा योजना
16/02/2026

पत्रकार बीमा योजना

16/02/2026

काम की बात
बिहार राज पत्रकार बीमा योजना नियमावली -2014 के तहत वर्ष 2026 -27 के लिए बीमा से अच्छादन हेतु पात्र मीडिया को दिनांक -17/02/2026 तक online आवेदन आमंत्रित किये गए थे। उक्त के आलोक में अनुरोध निर्धारित अवधि तक ही आवेदन जमा करें। किसी भी तकनीकी समस्या होने की स्थिति में मो0-087575 54614 एवं 7781818125 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

रवि भूषण सहाय
संयुक्त निदेशक

 #बधाई मीडिया फार बॉर्डर हार्मौनी  मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष पत्रकार शिक्षाविद रंजन कुमार जी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ब...
04/01/2026

#बधाई मीडिया फार बॉर्डर हार्मौनी मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष पत्रकार शिक्षाविद रंजन कुमार जी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा गरीबनाथ, बाबा पशुपतिनाथ का आशीर्वाद दो सदा बना रहे।

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के दायरे में आयेंगे सभी पत्रकार, होगी पहल: प्रेम कुमार पटना। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन...
06/12/2025

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के दायरे में आयेंगे सभी पत्रकार, होगी पहल: प्रेम कुमार
पटना। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना बिहार सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को मिले इसकी पहल होगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के शिष्यमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार बिहार में पत्रकारों को बीमा और पेंशन दे रही है। हर जिला स्तर पर प्रेस क्लब का निर्माण भी कराया गया है। शिष्टमंडल में शामिल पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान में पेंशन योजना के नियम को थोड़ा शिथिल करने की जरूरत है। तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण पत्रकारों को लाभ मिलेगा। उम्र सीमा 60 साल रहे। लेकिन अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर जो प्रक्रिया है, उसके कारण बड़ी संख्या में पत्रकार योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। अनुभव प्रमाण के लिए अलग समिति बननी चाहिए। अनुभव प्रमाण पत्र के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाए। जिसमें जिलाधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, स्थानीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद को भी नामित किया जाए। यह समिति भी अनुभव प्रमाण पत्र दे। इसके साथ ही अनुभव के लिए 20 साल निर्धारित है, उसको 10 साल किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह अपने स्तर से पहल करेंगे और ज्यादा से ज्यादा वरीय पत्रकार इसके दायरे में आए। मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी बिहार सरकार के पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण वर्ग के मंत्री रमा निषाद के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मिलकर अपनी मांगों को रखा। शिष्टमंडल में विधायक बेबी कुमारी,वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी, बिहार मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य प्रोफेसर शब्बीर अहमद, जदयू वरीय नेता सौरभ कुमार साहेब आदि शामिल रहे।

पत्रकार पेंशन योजना के दायरे में आए सभी पत्रकार इस पर होगा विचार
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी का शिष्ट मंडल मिला।
बिहार पत्रकार पेंशन योजना के बारे में 60 साल की उम्र वाले सभी पत्रकारों को शामिल किया जाएगा। इसके नियम को शिथिल करनें पर विचार किया जाएगा। वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत शत प्रतिशत लाभ ग्रामीण पत्रकारों को दिलाने के लिए पात्रता की अवधि 20 साल से घटाकर 10 साल करने और पीएफ कटौती व मान्यता वाली कार्ड की अनिवार्यता की जगह आवेदक के नाम से छपी पेपर का न्यूज का कतरन को भी अनुभव के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में पत्रकारों के लिए दो महत्वपूर्ण योजना बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना और बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना दी है। पत्रकारों के लिए यह योजना देश का मॉडल है। इसके लिए हम पत्रकार आभारी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा है कि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को मिले। यह तब संभव होगा जब पेंशन योजना के नियम में थोड़ा संशोधन हो जाए। अगर नियम में बदलाव हो तो योजना अधिक प्रभावी, समावेशी और पत्रकार हितैषी सिद्ध होगी।
यह रखी गई मांग::
---बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का आवेदन शपथ पत्र के आधार पर स्वीकार करने की प्रक्रिया आरंभ की जाए (जैसे कि बिहार में बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना के लिए किया जा रहा है)।
--- बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना में पात्रता की अवधि को 20 वर्षों से घटाकर 10 वर्ष किया जाए।
---बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की जाए।इस उम्र के हर पत्रकार को पेंशन दायरा में लाया जाए।
----बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन लेने के लिए पत्रकार के नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची, बैंक स्टेटमेंट, पी.एफ. कटौती, मान्यता प्राप्त पत्रकार परिचय पत्र की जगह चुनाव या सरकारी कार्यक्रमों के कवरेज हेतु जारी परिचय पत्र व आवेदक के नाम से छपी पेपर का न्यूज कतरन को भी अनुभव के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाए।
---- जिला स्तर पर पत्रकारों के कार्य अनुभव सत्यापन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन हो, जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक एवं जिलाधिकारी एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी को शामिल किया जाए।
---- ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों के लिए सांसद, विधायक, विधानपार्षद एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र को भी वैध कागजात माना जाए।

 #दुःखद खबर ::सड़क दुर्घटना में रामगढ़वा के पत्रकार  शिक्षक रेयाज आलम लड्डू की हुई मौत, दैनिक भास्कर के रिपोर्टर थे। लड्डू...
27/11/2025

#दुःखद खबर ::सड़क दुर्घटना में रामगढ़वा के पत्रकार शिक्षक रेयाज आलम लड्डू की हुई मौत, दैनिक भास्कर के रिपोर्टर थे। लड्डू, बहुत दिनों तक हिंदुस्तान अख़बार में किए थे रिपोर्टिंग, रामगढ़वा के एक स्कूल में थे शिक्षक, रक्सौल में हुई हैं दुर्घटना...शत शत नमन।

पेंशन योजना के लिए अब 10 साल के अनुभव के आधार पर पेंशन मिले इसकी होगी पहल----
27/11/2025

पेंशन योजना के लिए अब 10 साल के अनुभव के आधार पर पेंशन मिले इसकी होगी पहल----

 #बधाई इस खास दिवस पर देवतुल्य हमारे मीडिया‌ फार बॉर्डर हार्मनी परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई  परिवार के सभी स...
16/11/2025

#बधाई इस खास दिवस पर देवतुल्य हमारे मीडिया‌ फार बॉर्डर हार्मनी परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई परिवार के सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई---💐

संचार संवाद @10 नवम्बर 2025आभार  मीडिया फार बार्डर हार्मोनी परिवार के अनुशासन समिति के चेयरमैन वरीय पत्रकार वरूण जी का -...
10/11/2025

संचार संवाद @10 नवम्बर 2025
आभार मीडिया फार बार्डर हार्मोनी परिवार के अनुशासन समिति के चेयरमैन वरीय पत्रकार वरूण जी का ----

हथौड़ी के पत्रकार गुड्डू  के परिजनों से मिला मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की टीम*मुज़फ़्फ़रपुर जिलान्तर्गत हथौड़ी के हिंदुस्ता...
09/11/2025

हथौड़ी के पत्रकार गुड्डू के परिजनों से मिला मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की टीम*

मुज़फ़्फ़रपुर जिलान्तर्गत हथौड़ी के हिंदुस्तान से जुड़े युवा पत्रकार व मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के सक्रिय सदस्य विमलेंदु उर्फ गुड्डू भाई के असमय निधन ने क्षेत्र के पत्रकार समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। सड़क दुर्घटना में उनकी हुई मौत की खबर जैसे ही साथियों तक पहुँची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आज मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी से जुड़े पत्रकारों की एक टोली उनके घर पहुँची और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
पत्रकार गुड्डू की अचानक हुई निधन से उनके परिवार की खुशियों को मानो थाम दिया है। घर पर पसरा सन्नाटा उनकी कमी को हर पल महसूस करा रहा था। उनके पिता के आंखों से गिड़ता आंसुओ का बूंद हर किसी को रुलाने पर मजबूर कर रहा था। गुड्डू के भाई, पत्रकार व वरीय अधिवक्ता राजू जी से मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। राजू जी की नम आँखें और रुंधी आवाज़ गुड्डू से जुड़े संघर्ष, सपनों और अधूरी इच्छाओं की कई परतें खोल रही थीं। टीम में शामिल पत्रकारों ने उनसे जुड़ी कई घटनाओं को साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी। सबने कहा कि वह एक मिलनसार और बहुत ही सुंदर व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से हुई क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता।
टीम में वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी, मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, मीडिया का बॉर्डर हार्मनी के राष्ट्रीय महासचिव वरीय पत्रकार शितेश कुमार, मीडिया का बॉर्डर हार्मनी औराई विधानसभा अध्यक्ष वरीय पत्रकार शैलेन्द्र कुमार उर्फ संजू,नवीन झा, वरीय पत्रकार फिरोज अख्तर, वरीय पत्रकार इंद्रजीत कुमार मुन्ना जी, समरजीत कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद थे। सभी ने पत्रकार गुड्डू के योगदान, उनकी सरलता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद किया।
गुड्डू की मौत सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पत्रकारिता जगत की भी अपूरणीय हानि है। साथियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक खलती रहेगी।

Address

Muzaffarpur
Raxaul
842002

Telephone

91122846786

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Media For Border Harmony posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Media For Border Harmony:

Shortcuts

Share