ABVP Ratlam Voice

ABVP Ratlam Voice ज्ञान ० शील ० एकता

OFFICIAL ACCOUNT OF ABVP RATLAM DISTRICT
(1)

जिला योजना बैठक - रतलाम⛳
21/05/2026

जिला योजना बैठक - रतलाम⛳

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई रतलाम द्वारा विकासार्थ विद्यार्थी SFD के माध्यम से थाना माणकचौक एवं विभिन्न स्थानो...
09/05/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई रतलाम द्वारा विकासार्थ विद्यार्थी SFD के माध्यम से थाना माणकचौक एवं विभिन्न स्थानों पर सकोरा अभियान चलाया गया

27/04/2026

प्यासे पक्षियों की पुकार, परिषद का छोटा सा उपहार! 💧🐦
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जिला रतलाम की जावरा इकाई द्वारा 'सकोरा अभियान' के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में सकोरे लगाए गए। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना न केवल हमारा कर्तव्य है, बल्कि मानवता की पहचान भी है।
आइए, इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें और अपने घर की छतों पर भी एक सकोरा जरूर रखें।

आज रतलाम जिले की जिला समीक्षा बैठक रतलाम नगर में संपन्न हुई, तत्पश्चात SFS के मध्यम से जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। जिस...
08/04/2026

आज रतलाम जिले की जिला समीक्षा बैठक रतलाम नगर में संपन्न हुई, तत्पश्चात SFS के मध्यम से जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से धार विभाग संगठन मंत्री श्री अंकित गुप्ता जी उपस्थित रहे।

21/03/2026
12/03/2026

दिनांक 11/03/2026 बुधवार को जनजाति क्षेत्र सैलाना नगर में अभाविप के द्वारा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सैलाना के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति में यह आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि एबीवीपी के मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार,मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी क्रांति जोशी, विशिष्ट अतिथि सैलाना एसडीएम तरुण जैन,एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह गरवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चेतन गुर्जर,परिसर मंत्री आर्यन पुरोहित मंच पर उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को बोलने के लिए 4 मिनट का समय दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सांदीपनी विद्यालय के मयंक कुशवाह,द्वितीय स्थान पर एकलव्य विद्यालय के अंकित मईडा,तृतीय स्थान पर सैलाना के उभरते कवि दिव्यांश पाठक विजयी रहे।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में निर्णायक इंद्रेश चंडालिया,रतनलाल चरपोटा और प्रशांत दवे रहे। सभी प्रतिभागियों ने वंदे मातरम् के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वंदे मातरम् के महत्व को समझाया। सभी ने वंदे मातरम् की 150 वर्षों की गौरवमयी गाथा में उस काल को भी रेखांकित किया जब वंदे मातरम् के पूरे अंतरों का गायन नहीं किया जाता था। विशिष्ट अतिथि सैलाना एसडीएम तरुण जैन ने वंदे मातरम् को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि क्रांति जोशी ने वंदे मातरम् के गौरव को घर घर तक पहुंचाने और सभी अंतरों के गायन के पीछे भारत सरकार की मंशा का वर्णन किया। विशेष अतिथि प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम के उस कठिन दौर में भारत को युगों युगों तक एकता के सूत्र में पिरोने के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन आर्यन सोनी ने किया। अतिथि परिचय धीरज पाटीदार ने कराया।कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला विस्तारक विशेष जी कलोशिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नरेंद्र सिंह गरवाल ने इस प्रकार के बौद्धिक आयोजनों का महत्व विद्यार्थियों को समझाते हुए आभार प्रकट किया।

Address

Keshav Kutir, Palace Road
Ratlam
457001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Ratlam Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share