31/03/2026
दिनांक 30 मार्च 2026 को ग्राम बांगरोद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 152 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
रतलाम। उदयवान मानव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम बांगरोद स्थित खाटू श्याम जी मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
शिविर में क्षेत्र के 152 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, दांत एवं मुख रोगों की जांच, बी.पी. व शुगर (डायबिटीज) की जांच के साथ-साथ आयुर्वेदिक परामर्श निःशुल्क प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आर. पी. सिंह राठौर, डॉ. मंगलेश अजय सिंह धाकड़, डॉ. यशवंत धाकड़ एवं डॉ. बलराम गेहलोत ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं और मरीजों को उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान संस्था के पदाधिकारी संरक्षक ठा.अमन सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष डॉ. बलराम गेहलोत, उपाध्यक्ष लखन वर्मा, सचिव राहुल चोटाना, संयुक्त सचिव हरिओम प्रजापत, संयुक्त सचिव बलराम वर्मा, मंदसौर जिला अध्यक्ष डॉ. यशवन्त धाकड़, खाटू श्याम मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश माली, नर्सिंग स्टाफ ज्योति सोनार्थी, यशवंत धाकड़, महेश पांचाल, कमलेश धाकड़, शंकरलाल प्रजापति तथा ग्राम बांगरोद के सरपंच राकेश व्यास आदि उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया।
उदयवान मानव सेवा फाउंडेशन के द्वारा सभी चिकित्सकों और वर्तमान में आर्मी से सेवानिवृत्त कमलेश जी धाकड़, ओर बरबरी खाटू श्याम मंदिर सहयोगी अध्यक्ष राजेश जी माली सहयोगी को मोमेंटो से सम्मानित किया गया!
अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
#उदयवान