16/01/2026
~~~सीनियर सिटीजंस कार्यालय में मंगला दम्पति~~~
ने मनाई वैवाहिक वर्षगांठ
--------------------------------------------------------------
रतिया ~ सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसो: ट्रस्ट की अर्धमासिक मिटिंग बीती सांय कार्यालय में आयोजित की गई। सर्वप्रथम सीनियर सिटीजन होम में शैड का निर्माण कार्य संपन्न होने पर प्रोजेक्ट चेयरमैन गगन स्वरूप मंगला का धन्यवाद किया गया। उपरांत शिशन पाल मंगला दम्पति की पैंतालीसवीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सपरिवार कार्यालय में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। जिसमें मंगला दम्पति द्वारा सीनियर सिटीजंस के बीच केक काट कर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। सभी सदस्यों द्वारा दम्पति को उनकी दीर्घायु की दुआओं के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिशन जी ने वैवाहिक वर्षगांठ पर सीनियर सिटीजन होम के लिए 11000/- रूपए नगद राशि का सहयोग किया। उपरांत हर्षोल्लास से रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सभी सदस्यों एवं परिवारजनों ने मिलजुलकर संगीत की मीठी-मीठी धुन पर थिरकते हुए हुए वर्षगांठ को यादगारी बना दिया। मा: गोपाल चंद ने गुरदास मान का "छल्ला" गा कर हाजरीन को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिशन मंगला ने अपनी अर्धांगिनी के साथ संगीत पर थिरकते, नाचते गाते हुए ऐसा शानदार समा बांधा जो उनका एक दूसरे के लिए समर्पण, सम्मान, प्यार, सद्भावना और जिंदादिली से जीवन जीने की कला का एक अद्भुत एवं सुन्दर नमूना दिखाई दे रहा था । ऐसे खुशनुमा माहौल पर बोलते हुए प्रधान एडवोकेट बिक्कर सिंह ने कहा कि मंगला दम्पति का यह रंगीन अंदाज घुटन और परेशानी में जीवन व्यतीत कर रहे उन प्रत्येक दम्पतियों के लिए एक प्रेरणा भी है कि हंसी खुशी से जीवन जीना ही धरती पर स्वर्ग है। उपरांत सभी ने जलपान का लुत्फ उठाया । इस अवसर पर डॉ नरेश गोयल, गगन स्वरूप मंगला, तेजिन्द्र सिंह औजला, वीरभान बंसल, डॉ सोम गोयल, सत्यप्रकाश जैन, मा: गोपाल चंद कूलरियां, सुरेश जैन (नील कमल) मदनलाल सिंगला, मा: राज कुमार खिप्पल, कृष्ण सिंह चित्रकार, गुरनाम सिंह तेलीवाड़ा, मा: मेजर सिंह, मा: सुखदेव सिंह, मा: ईश्वर दास अरोड़ा सहित मंगला परिवार के अतिथिगण मौजूद थे।