Dr B R Ambedkar Noujwan Sabha

Dr B R Ambedkar Noujwan Sabha डा बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट बादलग?

आज महान समाज सुधारक,भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 191 वी जन्मदिवस पर लाइब्रेरी में प्रोग्राम कि...
03/01/2023

आज महान समाज सुधारक,भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 191 वी जन्मदिवस पर लाइब्रेरी में प्रोग्राम किया गया जिसमें उन्हे फूल अर्पित किए गए
अध्यक्ष गुरप्रीत और पंचायत समिति के मेंबर प्रधान अमन ने कहा कि भारत की महान समाज सुधारक महिला शिक्षिका, एवं मराठी कवियत्री थीं. उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए. उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है. 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की. पांच सितम्बर 1848 में पुणे (Pune) में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की.
एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पांच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए. तत्कालीन सरकार ने इन्हें सम्मानित भी किया. एक महिला प्रिंसिपल के लिए सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती. लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी. सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि समाज में नारी शिक्षा के माध्यम से नई जागृति लाने सफल प्रयास अपनी सहयोगी फातिमा शेख एवं फातिमा शेख के भाइ उस्मान शेख के माध्यम से किया था।
इस वक्त कमेटी के बहुत सारे सदस्य मौजूद रहे।

आज डाॅ भीमराव अंबेडकर नौजवान ट्रस्ट बादलगढ़ के द्वारा नील गाय के बच्चे की जान बचाई गई।ट्रस्ट के सचिव गौरव सोनी ने बताया ...
18/11/2022

आज डाॅ भीमराव अंबेडकर नौजवान ट्रस्ट बादलगढ़ के द्वारा नील गाय के बच्चे की जान बचाई गई।
ट्रस्ट के सचिव गौरव सोनी ने बताया की उन्हे एक व्यक्ति का फोन आया की गांव के बाहर एक नील गाय का बच्चा जख्मी हालत में घूम रहा है। जो झाड़ियों में फस कर बहुत ज्यादा जख्मी हो चुका है ऐसे में ट्रस्ट के सदस्य गुरजंट,राजपाल,कुलदीप,अमन, मनदीप,जगसीर,सुखचैन,मोनू, वहा पर पहुंच गए उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वहा नील गाय के बच्चे को कुत्तों ने पकड़ रखा था।
थोड़ा कुत्तों ने उसे काट लिया पर उसे मरने से पहले ही बचा लिया गया और सुरक्षित घर लेकर गए।
गांव के जानवरों के डॉ कुलवंत सिंह ने उसका इलाज किया और वन विभाग के लोगो को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।

23/12/2021

जय भीम के नारे लगाती एक प्यारी नन्ही सी परी और छोटे छोटे बच्चे।
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के द्वारा जो बच्चो को फ़्री में खेलो की तैयारी करवाई जाती है उसमे से बच्चो से अपनी प्रति...
12/12/2021

डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के द्वारा जो बच्चो को फ़्री में खेलो की तैयारी करवाई जाती है उसमे से बच्चो से अपनी प्रतिभा का हुनर आज रतिया में हुए खेलो में दिखाया जिसमे से राजविंदर कौर ने 800 मीटर में प्रथम, जशनूर ने 100 मीटर प्रथम,गुरप्रीत 200 मीटर में द्वितीय और गौरव लंबी कूद में दूसरे स्थान पर रहे।
हम लोग इन बच्चो के अच्छे भविष्य की कामना करते है और दुआ करते है कि ये कामयाबी की ऊंचाइयों को छूते रहे।

आज डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के द्वारा गुरजंट सिंह चेयरमेन कि अध्यक्षता में गांव बादलगढ़ के बच्चो के लिए खेलो का आ...
10/12/2021

आज डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के द्वारा गुरजंट सिंह चेयरमेन कि अध्यक्षता में गांव बादलगढ़ के बच्चो के लिए खेलो का आयोजन करवाया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम से सम्मानित रिटायर्ड श्रम विभाग की कमिश्नर शामिल श्रीमती मनोरमा रानी और मास्टर अनिल जी शामिल रहे।

मनोरमा रानी जी ने बच्चो को संदेश दिया कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का समय है हर क्षेत्र में बच्चे एक दूसरे से आगे निकलने में लगे हुए है इसलिए हमें पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी हमारी रुचि बढ़ाकर आगे आना चाहिए और अपने समाज का और देश का नाम रौशन करना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने बच्चो को सभी खेलो का समान उपलब्ध करवाने का वादा किया।
मास्टर अनिल ने बताया कि डॉ बी आर अम्बेडकर के महापरिनिरवाण दिवस के उपलक्षय में ये खेलो का आयोजन किया गया है जिसमें
1600 मीटर दौड़ में वतनदीप प्रथम,मनदीप द्वितीय और जगजीत तृतीय स्थान,
400 मीटर लड़कों कि दौड़ में सागर प्रथम और सोनू द्वितीय कुलविंदर तृतीय
400 मीटर लड़कियों कि दौड़ में राजविंदर प्रथम सिमरन द्वितीय और हुसन कौर तृतीय रही
इस मौके पर प्रधान अमन,गौरव, हरदीप,मनदीप,गुरविंदर,अमनदीप और ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

डॉ भीमराव अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के सहयोग से गांव बादलगढ़ में खेल अकादमी खोल दी गई है जिसमें बच्चो और युवाओं को फ़्री खे...
09/12/2021

डॉ भीमराव अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के सहयोग से गांव बादलगढ़ में खेल अकादमी खोल दी गई है जिसमें बच्चो और युवाओं को फ़्री खेलो की ओर आर्मी की तैयारी करवाई जाएगी और उन्हें खेल उपकरण दिए जाएंगे।

डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के द्वारा बच्चो को फ़्री में खेलों कि तैयारी करवाई जाती है जिसमें से एक खिलाड़ी सोनू ने ...
27/09/2021

डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट के द्वारा बच्चो को फ़्री में खेलों कि तैयारी करवाई जाती है जिसमें से एक खिलाड़ी सोनू ने नंगल गांव में U-14 आयु वर्ग 400 मीटर रेस में भाग लिया।जिसमें से वो द्वितीय स्थान पर रहा।इस खिलाड़ी की प्रतिभा को देखकर वहां पर इसको बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड दिया गया जिसमें संडो और टीशर्ट गिफ्ट में दी गई और 500 रुपए कैश प्राइज दिया गया। इसके अलावा U-7 आयु वर्ग में परमल रानी ने 100 मीटर में भाग लिया जिसमें से खिलाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

19/09/2021
डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट (रजि.2716) के द्वारा गांव बादलगढ़, बबनपुर, बबनपुर ढाणी, चिम्मो,महमडा, घासवा आदि के युवाओ...
17/09/2021

डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान ट्रस्ट (रजि.2716) के द्वारा गांव बादलगढ़, बबनपुर, बबनपुर ढाणी, चिम्मो,महमडा, घासवा आदि के युवाओं और बच्चो को फ़्री खेलों कि तैयारी करवाई जा रही है जिसमें मुख्य तौर पर ट्रस्ट के साथी गुरजंट सिंह चेयरमैन और ट्रस्ट के सेक्रेट्री गौरव सोनी तैयारी करवाते है।इसमें बच्चो और युवाओं को समय समय पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा के लिए ले जाया जाता है ताकि बच्चो और युवाओं के हुनर को देखा जा सके।इसके साथ इसमें तैयारी करते करते गांव के 5 युवा सेना में चयनित हो चुके है और आगामी भर्ती में इस से ज्यादा भर्ती होंगे।

डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान सभा के सदस्यों ने लाइब्रेरी के पैसे में हुए घोटाले को लेकर DC Fatehabad को सौंपा ज्ञापन
26/08/2021

डॉ बी आर अम्बेडकर नौजवान सभा के सदस्यों ने लाइब्रेरी के पैसे में हुए घोटाले को लेकर DC Fatehabad को सौंपा ज्ञापन

Address

Badalgarh
Ratia

Telephone

+917056535347

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr B R Ambedkar Noujwan Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr B R Ambedkar Noujwan Sabha:

Share