लक्ष्य परिवार राठ - ब्रह्मानंद नगर

  • Home
  • India
  • Rath
  • लक्ष्य परिवार राठ - ब्रह्मानंद नगर

लक्ष्य परिवार राठ - ब्रह्मानंद नगर ॐ श्री ब्रह्मानन्दाय नमः

21/08/2025
🎯 *स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा – 2025*          🔹 सत्रहवाँ चरण 🔹📝 (PET मॉक टेस्ट – 2025)---📢 UPSSSC PET की तैय...
09/08/2025

🎯 *स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा – 2025*
🔹 सत्रहवाँ चरण 🔹
📝 (PET मॉक टेस्ट – 2025)

---

📢 UPSSSC PET की तैयारी कर रहे सभी होनहार छात्रों के लिए
परीक्षा पूर्व मूल्यांकन का सुनहरा अवसर!
परीक्षा में सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम!

---
📌 *पंजीकरण तिथि:*
🗓️ 11 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक

💰 *पंजीकरण शुल्क*: ₹10/- मात्र

📅 *परीक्षा तिथि:*
24 अगस्त 2025 (रविवार)

🏫 *परीक्षा केंद्र:*
बी.एन.वी. इंटर कॉलेज, राठ, हमीरपुर

📍 *पंजीकरण केंद्र:*
1️⃣ कार्यालय लक्ष्य परिवार राठ
(स्थान – हर्ष वेट फार्मा, एपेक्स पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग, मेन रोड, राठ)
📞 संपर्क: 9161212195 | 9695248100

2️⃣ यति एग्री जंक्शन, बारह खंभा रोड, पड़ाव, राठ
📞 संपर्क: 9919321403

*आयोजक:*
* *लक्ष्य परिवार, राठ*

*स्वामी ब्रह्मानन्द रक्तदान शिविर* *स्थान:* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राठ (हमीरपुर)*दिनांक:* 27 अप्रैल 2025    l रविवा...
25/04/2025

*स्वामी ब्रह्मानन्द रक्तदान शिविर*

*स्थान:* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राठ (हमीरपुर)
*दिनांक:* 27 अप्रैल 2025 l रविवार
*समय:* सुबह 10 बजे से
*आयोजक:* लक्ष्य परिवार, राठ हमीरपुर

*"रक्तदान- महादान, जीवन बचाने का महान कार्य!"*

आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन देने का सौभाग्य प्राप्त करें।

*एक यूनिट रक्त, किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।*
*आइए, मिलकर मानवता का संदेश फैलाएँ।*

सभी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागरूक नागरिकों से अनुरोध है कि स्वामी ब्रह्मानंद रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें, और दूसरों को भी प्रेरित करें।
*Donate blood, save lives.*

#रक्तदान_महादान


जय हिंद।जय भारत।
26/01/2025

जय हिंद।
जय भारत।

 #त्यागमूर्ति_स्वामी_ब्रह्मानन्द_जी_अमर_रहें ! #लक्ष्य_परिवार_राठ द्वारा ०१ अगस्त २०२१ को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोज...
22/01/2025

#त्यागमूर्ति_स्वामी_ब्रह्मानन्द_जी_अमर_रहें !

#लक्ष्य_परिवार_राठ द्वारा ०१ अगस्त २०२१ को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसका उद्देश्य स्वामी ब्रह्मानन्द जी के शैक्षिक मिशन को जन-जन तक पहुंचाना व स्वामी जी की प्रतिमाएं, द्वार व पुस्तकालयों की स्थापना करना था।
इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधानों,ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा वचन दिया गया था।
उसी वचनों को साकार करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों ने धरातल पर काम किया है, लक्ष्य परिवार राठ सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

विकास खंड गोहांड प्रांगण में ब्लाक प्रमुख श्री अरविन्द मुखिया जी द्वारा भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई तथा विकास खंड का मुख्य द्वार स्वामी ब्रह्मानन्द जी को समर्पित किया।

ग्राम पंचायत धनौरी राठ के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान श्री तेज प्रताप सिंह राजपूत ने इंट्री द्वार के ऊपर स्वामी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करवाई है।

ग्राम पंचायत बरेल तहसील राठ हमीरपुर में प्रधान श्री दिनेश राजपूत द्वारा स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

ग्राम पंचायत सिजहरी जिला महोबा में सांसद श्री पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल जी द्वारा सांसद निधि से ग्राम प्रधान श्री नरेश राजपूत द्वारा स्वामी ब्रह्मानन्द पुस्तकालय की स्थापना की गई जिससे पढ़कर गांव के बच्चों को बहुत लाभ मिल रहा है।

ग्राम करमेर जिला जालौन में ग्राम प्रधान श्री शिवसिंह राजपूत द्वारा ब्रह्मानन्द पार्क खेल प्रांगण व प्रतिमा स्थापित की गई।
ग्राम धगवां तहसील सरीला में स्वामी ब्रह्मानन्द खेल प्रांगण ग्राम प्रधान ...... द्वारा निर्मित कराया गया है।
ग्राम पंचायत पहाड़ी गढ़ी में ग्राम प्रधान श्रीमती चंदी देवी बलवान सिंह द्वारा स्वामी ब्रह्मानन्द जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

विकास खंड सरीला के प्रांगण में ब्लाक प्रमुख श्रीमती चंद्रिका जीतेन्द्र राजपूत द्वारा स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

चरखारी विधायक श्री ब्रजभूषण सिंह राजपूत द्वारा विधानसभा क्षेत्र में द्वार का निर्माण कराया गया।

ग्राम बछेछर कला जिला महोबा में ग्राम प्रधान श्री रणविजय सिंह राजपूत द्वारा स्वामी ब्रह्मानन्द जी की प्रतिमा व गांव में मुख्य द्वार का निर्माण कराया गया।

स्वामी ब्रह्मानन्द जी की सवा सौवीं जयंती पर लोधेश्वर धाम में हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज तिलहन से निर्मित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में राठ की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती मनीषा अनुरागी जी ने मंच से घोषणा की थी कि वह विधायक रहें या न रहें महोबा रोड सहित शहर के प्रमुख रोड में स्वामी ब्रह्मानन्द जी स्मृति द्वार बनवायेंगी इस वचन को पूरा करते हुए
राठ नगर के महोबा रोड में विधायक राठ द्वारा विशाल और भव्य स्वामी ब्रह्मानन्द स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया है।

ग्राम नौरंगा,राठ में ग्राम प्रधान जी द्वारा प्रतिमा स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
ग्राम जखेड़ी राठ में प्रतिमा स्थापना प्रस्तावित है।
ग्राम बंधौली सरीला में प्रतिमा स्थापना प्रस्तावित है।

इसी क्रम में आगामी 26 जनवरी को ग्राम पंचायत पहरा सरीला हमीरपुर में ग्राम प्रधान श्री अखिलेश राजपूत व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से स्वामी ब्रह्मानन्द जी की प्रतिमा व स्वामी ब्रह्मानन्द पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है।

आप सभी जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य परिवार राठ हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

18/01/2025

आज नवोदय प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को लक्ष्य परिवार राठ की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।💐💐

स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा सोलहवां चरण परीक्षा परिणाम - नवोदय विद्यालय मॉक परीक्षा 29 दिसंबर 2024 लक्ष्य परिव...
05/01/2025

स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा सोलहवां चरण
परीक्षा परिणाम - नवोदय विद्यालय मॉक परीक्षा 29 दिसंबर 2024
लक्ष्य परिवार राठ हमीरपुर सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा सोलहवां चरण नवोदय विद्यालय मॉक परीक्षा 29 दिसंबर 2024 के टापटेन छात्रलक्ष्य परिवार...
05/01/2025

स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा सोलहवां चरण
नवोदय विद्यालय मॉक परीक्षा 29 दिसंबर 2024 के टापटेन छात्र
लक्ष्य परिवार राठ हमीरपुर सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

* #त्यागमूर्ति_स्वामी_ब्रह्मानन्द_जी_अमर_रहें* !आज हमीरपुर जिले के दो केंद्रों बी एन वी इंटर कॉलेज राठ व ज्ञान गंगा शिक्...
29/12/2024

* #त्यागमूर्ति_स्वामी_ब्रह्मानन्द_जी_अमर_रहें* !

आज हमीरपुर जिले के दो केंद्रों बी एन वी इंटर कॉलेज राठ व ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान सरीला में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र - छात्राओं का परीक्षा पूर्व मूल्यांकन एवं मुख्य परीक्षा में गलतियां न हो तथा समय प्रबंधन के लिए माॅक टेस्ट कराया गया।
जिसमें लगभग तीन सैकड़ा छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
परीक्षोपरांत सभी बच्चों को स्वामी ब्रह्मानन्द जी का चित्र भेंट किया गया। तथा सभी बच्चों को लक्ष्य परिवार राठ द्वारा सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में लक्ष्य परिवार राठ के समस्त स्वयंसेवकों व बी एन वी इंटर कॉलेज के प्रबंधक जी व प्रधानाचार्य जी एवं समस्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान सरीला के शिक्षण स्टाफ द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया।

स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा सोलहवां चरण नवोदय मॉक उत्तर कुंजी
29/12/2024

स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा सोलहवां चरण नवोदय मॉक
उत्तर कुंजी

26/12/2024

स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिभा खोज परीक्षा (नवोदय मॉक) के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर जल्द संपर्क करें ।

Address

Rath
210431

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लक्ष्य परिवार राठ - ब्रह्मानंद नगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share