भारत नौजवान क्रांति सभा - गैर राजनीतिक रसड़ा बलिया

  • Home
  • India
  • Rasra
  • भारत नौजवान क्रांति सभा - गैर राजनीतिक रसड़ा बलिया

भारत नौजवान क्रांति सभा - गैर राजनीतिक रसड़ा बलिया Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भारत नौजवान क्रांति सभा - गैर राजनीतिक रसड़ा बलिया, Nonprofit Organization, Rasra.

भारत नौजवान क्रांति सभा (गैर राज?) संगठन के आदरणीय सभी सदस्यों एवं शुभचिंतक/प्रशंशक गणो को सादर प्रणाम/आदाब/जय हिंदजैसा ...
27/08/2025

भारत नौजवान क्रांति सभा (गैर राज?) संगठन के आदरणीय सभी सदस्यों एवं शुभचिंतक/प्रशंशक गणो को सादर प्रणाम/आदाब/जय हिंद
जैसा कि आप सबको ज्ञात है कि प्रत्येक वर्ष 28 अगस्त को हमारे जन्मदिन के शुभ - अवसर पर गरीब एवं आम-जनमानस हेतु जनकल्याण कार्य किया जाता है । इस वर्ष भी बच्चों हेतु कॉपी, पेन, पेंसिल व किताबो को क्रय कर लिया गया है एवं कल दिनांक 28.08.25 को मुफ्त - वितरण का कार्यक्रम रखा गया है । अतः आप सबसे निवेदन है कि कल अपना अपना बहुमूल्य समय निकाल कार्यक्रम को सफल कराने में अपना योगदान देवे ।
धन्यवाद
आप सभी का अपना....
#जावेद
संयोजक, भारत नौजवान क्रांति सभा

09/05/2025

पस्त पड़ा पाकिस्तान......
जय जय जय हिंदुस्तान.......

धन्यवाद पत्रकार महोदय गण.......
05/09/2024

धन्यवाद पत्रकार महोदय गण.......

कुछ दिनों पहले फिल्मी हीरो की तरह प्रदेश के दूसरे नम्बर के पुलिश अधिकारी (माननीय ADG वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया साह...
02/09/2024

कुछ दिनों पहले फिल्मी हीरो की तरह प्रदेश के दूसरे नम्बर के पुलिश अधिकारी (माननीय ADG वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया साहब) रहते हुये ट्रक का खलासी बनकर अपने ही पुलिश थानाध्यक्ष , चौकी प्रभारी एवं दर्जनों सिपाही को रंगे हाथों पकड़ बहुत बड़े भरस्टाचार को पकड़ा था, उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा था, जो भगे है उनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश के कार्यशैली को मजबूत किया था । इस महान कार्य को करने के उप्लक्ष्य में हमारा गैर राजनीतिक संगठन #भारत_नौजवान_क्रांति_सभा के सदस्यों के द्वारा शांति, सद्भावना के प्रतीक गौतम बुद्धा जी की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया ।
माननीय ADG साहब को पुनः ढेर सारा धन्यवाद एवं आभार .....
इस अवसर पर माननीय प्रशाशनिक अधिवक्ता हाईकार्ट उत्तरप्रदेश शाशन श्री सतीष सिंह कुशवाहा, श्री गुड्डू सिंह, पूर्व ग्रामप्रधान श्री Sunil Mourya , श्री बबलू कन्नौजिया जी उपस्थित रहे ।

आप सभी का अपना सदैव सँघर्षो का साथी/बेटा.....
जावेद अंसारी जाम
भावी प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड न. 34, रसड़ा
केंद्रीय संयोजक, भारत नौजवान क्रांति सभा (गैर. रा.)
नि. प्रदेशमहासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

आज मेरे जन्मदिवस के उप्लक्ष्य में.....आप सबके प्यार और आशिर्वाद, साथ और सहयोग से आज 5 ग्रामसभाओं (सिसवार खुर्द, सुल्तानप...
28/08/2024

आज मेरे जन्मदिवस के उप्लक्ष्य में.....
आप सबके प्यार और आशिर्वाद, साथ और सहयोग से आज 5 ग्रामसभाओं (सिसवार खुर्द, सुल्तानपुर, कंमतैला, अठिलापुरा एवं छितौनी) में बहुत ही शानदार कार्यक्रम हुआ जिसमें करीब 1570 बच्चों को अपने तरफ से शिक्षण-सामग्री देकर समाज मे शिक्षा हेतु जागरुकता फैलाया गया ।
बच्चीयों, बच्चों एवं माँ-बहनों के साथ आज पूरे दिन समय बिताकर हमने सच मे आज अपना जन्मदिन खूब इंजॉय किया .....
मैं इस पूरे कार्यक्रम को सफल कराने के लिये भारत नौजवान क्रांति सभा (समाजिक संस्था) के सभी सदस्यों के साथ भाई सूर्यकान्त यादव , भाई Prakash Bharti , भैया गुड्डू सिंह, बाबू Khairul Bashar , भाई Abhay Kumar Yadav , भाई नियाज़ अंसारी, शहजाद उर्फ चुनमुन, भाई Jaybhim Bharti , भाई Tigers Manoj, भाई मनीष भारती, भाई नीरज अम्बेडकर, पूर्व BDC चाचा बलिराम भारती, पूर्व प्रधान चाचा नन्दलाल मौर्य, भाई धीरज मौर्य, भाई Abinash Kumar , पूर्व प्रधान भैया सुनील मौर्य, पूर्व प्रधान चाचा ओमप्रकाश मौर्य, भाई प्रदीप भारती, चाचा रामाश्रय राजभर, भैया अनिल प्रजापति, सूर्यकांत राजभर सहित भाई मन्नू कुमार, रवि राम सहित तमाम लोग/साथी/गार्जियन लोग उपस्थित रहे ।
पुनः आप सबको धन्यवाद....

आप सभी का अपना सदैव सँघर्षो का साथी/बेटा..….
जावेद अंसारी जाम
संयोजक, भारत नौजवान क्रांति सभा (समाजिक संस्था)

भारत नौजवान क्रांति सभा के सभी सदस्यगणों को सादर जय हिंद/प्रणाम/आदाब....जैसा कि आप सबको पता है कि दिनांक 28 अगस्त को मेर...
26/08/2024

भारत नौजवान क्रांति सभा के सभी सदस्यगणों को सादर जय हिंद/प्रणाम/आदाब....
जैसा कि आप सबको पता है कि दिनांक 28 अगस्त को मेरे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कई-कई ग्रामसभाओं में मुफ्त शिक्षण सामग्री वितरित किया जाता रहा है ।
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 28 अगस्त को शिक्षण सामग्री वितरण का कार्यक्रम रखा गया है जिसका पहला कार्यक्रम समय प्रातः 10 बजे कमतैला ग्राम सभा और समय अपराह्न 12 बजे सिसवार खुर्द स्थान बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति के स्थान पर रखा गया है ।
अतः आप सभी सदस्य एवं पत्रकार गणो से निवेदन है कि संगठन के सौजन्य से हो रहे उक्त कार्यक्रम में समय से पहुँच कार्यक्रम को सफल बनायें ।
बाकी 2 या 3 ग्राम सभाओं में भी कार्यक्रम रखा जाएगा जिसका स्थान और समय निश्चित नही हो पाया है ।
कृपया इस मैसेज से ही अपना आमंत्रण स्वीकार करने का कृपा करें और निश्चित समय पर पहुँच गरीब बच्चों को पुस्तक वितरण कर हमारे जन्मदिन के मौके पर आशीर्वाद देवे । हम और हमारा संगठन आपका आभारी रहेगा ।
धन्यवाद
आप सभी का अपना सदैव सँघर्षो का साथी/बेटा.....
जावेद अंसारी जाम
केंद्रीय संयोजक, भारत नौजवान क्रांति सभा (समाजिक संस्था)

गैर राजनीतिक संगठन भारत नौजवान क्रांति सभा के सौजन्य से आज रसड़ा क्षेत्र के पुलिश क्षेत्राधिकारी (C.O) जनाब फहीम कुरैशी स...
17/08/2024

गैर राजनीतिक संगठन भारत नौजवान क्रांति सभा के सौजन्य से आज रसड़ा क्षेत्र के पुलिश क्षेत्राधिकारी (C.O) जनाब फहीम कुरैशी साहब को उनके उत्कृष्ट एवं सरकार के मंशा अनुरुप कार्यो के वजहों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर संगठन के केन्द्रीय संयोजक जावेद अंसारी जाम, पूर्व ग्राम प्रधान श्री सुनील मौर्या, कमलेश चौबे, अठिलापुरा निवासी भैया गुड्डू सिंह, निर्भय मौर्या, नियाज़ अंसारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश भारती, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रधानपुर निवासी श्री सूर्यकांत यादव, अभय यादव, संजीव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

बधाई हो गया हो तो मै अपना विचार प्रकट करू ?अभी मोहम्मद शमी भाई को वो निगेटिव सोच वाले लोग भी बधाई दे रहे है जो कभी मुस्ल...
16/11/2023

बधाई हो गया हो तो मै अपना विचार प्रकट करू ?
अभी मोहम्मद शमी भाई को वो निगेटिव सोच वाले लोग भी बधाई दे रहे है जो कभी मुस्लिम खिलाड़ी या मोहम्मद शमी के ख़राब प्रदर्शन पर सिर्फ उन्हें खरी - खोटी ही नहीं सुनाते बल्कि सम्पूर्ण मुसलमानो को कोसते है, पता नहीं क्या क्या बोलते है....
उन्हें या हम सबको यह सच्चाई पता होना चाहिए की खेल - खेल होता है.... हा किसी का प्रदर्शन कभी खराब होता है कभी तो किसी का अच्छा.... पर इसका मतलब ये नहीं की कोई खिलाड़ी ख़राब प्रदर्शन करता है तो वो देश - द्रोही है या अलगवादी है..... ऐसे भी ख़ास तौर से क्रिकेट का खेल संभावनाओ का खेल है।
हमें अपनी सोच बदलनी होगी।
खोज - खोज कर अपनी जातियों के खिलाड़ी या नेताओ या कर्मचारी / अधिकारियों को बधाई देना बंद करे आप लोग....
याद रखे अधिकारी / कर्मचारी / नेता / खिलाड़ी पुरे देश के लिये खेलते है या काम करते है ना की सिर्फ अपनी जातियों के लिये.....
हा नेताओं मे जातिवाद चरम - सीमा पर है अपने भारत मे, जो देश के लिये दीमक के तौर पर चाट कर देश को खोखला कर रहे है......
अंत मे भारतीय क्रिकेटर भाई मोहम्मद शमी को दिल के गहराइयों से मुबारकबाद......
और सभी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई.....

आप सभी का अपना सदैव संघर्षो का साथी / बेटा......
जावेद अंसारी जाम
प्रदेशमहासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
संयोजक,भारत नौजवान क्रांति सभा (सामाजिक संस्था)

समाज मे शान्ति-सद्भावना क़ायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, याद रखे किसी भी राजनेता, बड़े - बड़े व्यवसायी, ब्यूरोक्रेट्स के ब...
05/10/2023

समाज मे शान्ति-सद्भावना क़ायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, याद रखे किसी भी राजनेता, बड़े - बड़े व्यवसायी, ब्यूरोक्रेट्स के बच्चे आप जैसे तुच्छ हरकत नही करते, नेता तो चाहता है कि आप हमारे पार्टी-दल का अलख समाज मे ध्रुवीकरण करके जगाये रखे ताकि हमारी सत्ता-शाशन चलती रहे ।
पिछले दिनों ऐसा ही मामला हमारे रसड़ा में हुआ था कुछ लोगो द्वारा एक अर्धविक्षिप्त लड़के को उकसा-सिखला कर मुस्लिम धर्म के खिलाफ अपशब्द व भद्दी बातो का प्रयोग किया गया था, आज रसड़ा के सर्वसमाज के कुछ संभ्रांत लोगो के मध्यस्था से दोनों पक्षो का सुलह-समझौता हम लोगो ने कराने का कार्य किया ।
और ये चेतावनी भी दिया गया कि भविष्य में अब किसी के भी द्वारा मुस्लिम या एस. सी./एस. टी या सर्व समाज को इस तरह से आहत किया गया तो बिना पुलिश कार्रवाई को उसे बक्शा नही जायेगा। क्यों कि मेरे द्वारा पिछले 2 से 3 वर्षो में ये तीसरा मामला है जो सुलह समझौता मैं करा रहा हु ।
अतः आप सब नौजवानो/बच्चो से नम्र निवेदन है कि ऐसी घटना करके आप किसी को आहत ना करे, उसके अस्तित्व को ठेस न पहुचाये, उसको लज्जित ना करे ।
धन्यवाद.....
आप सभी का अपना सदैव सँघर्षो का साथी/बेटा.......
जावेद अंसारी जाम
प्रदेशमहासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
संयोजक, भारत नौजवान क्रांति सभा (समाजिक संस्था)

Address

Rasra
221712

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत नौजवान क्रांति सभा - गैर राजनीतिक रसड़ा बलिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share