01/03/2026
*स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद स्मृति ओलम्पियाड (SBPSO) 2025–26 (Phase–I) का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न*
जशपुरिया बी,एड्. कॉलेज के सेमिनार हॉल में रविवार को “स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद स्मृति ओलम्पियाड (SBPSO) 2025–26” (Phase–I, कक्षा VI–VIII) परीक्षा का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
ओलम्पियाड में कुल 110 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में प्रथम से पचासवें स्थान तक के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची जिला के अंगड़ा प्रखंड अंतर्गत 14 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
*पुरस्कार वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनन्या गुप्ता को ₹11,000/-, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली जयश्री महतो को ₹8,000/- तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आकाश महतो को ₹5,000/- की नगद राशि प्रदान की गई।*
कार्यक्रम में जशपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष श्री जैलेंद्र कुमार, श्री हरे कृष्ण चौधरी, जि. प. सदस्य, पश्चिमी अनगडा श्रीमती अनुराधा गुंडा, श्री राम साई मुंडा, श्री संजय नायक, श्री विगेश्वर महतो, श्री अरविंद कुमार गुप्ता, श्री कामेश्वर महतो, श्री सीताराम मुंडा, श्री संतोष कुमार सिन्हा एवं श्री अनिल चौधरी शामिल थे।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में आयोज समिति के सदस्य श्री वीरेन्द्र कुमार, श्री रवि कुमार, श्री रोहित मलिका, श्री देव साहू, सुश्री नीतू, सुश्री श्वेता, सुश्री बसंती, सुश्री अनन्या, सुश्री संध्या, श्री बिरेंद्र हजाम एवं श्री बिरेंद्र कुमार , नजीर, अजय कुमार सहित सक्रिय सहयोग प्रदान किया।