07/01/2026
कल दिनांक 06/01/2026 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रांची जिला युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश कार्यालय मे हमारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.बी सहाय सर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हूई।
इस बैठक मे सभी नवनिर्वाचित रांची जिला युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो को मनोनयन पत्र दिया गया।
इस बैठक मे कायस्थ क्रिकेट टूर्नामेंट सह भोज के आयोजन पर चर्चा एंव आने वाले नगर निगम चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई।
सर्वसम्मति से कायस्थ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया है जिसका आयोजन रांची जिला युवा प्रकोष्ठ करेगी।
साथ ही बहुत जल्द कायस्थ युवा सम्मेलन कराने पर भी चर्चा हुई।
आज इस मौके पर हमारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.बी सहाय सर ने कायस्थ युवाऔ को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से जुडने का आव्हान किया एंव स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए ये संदेश दिया की उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये।
आज इस बैठक मे प्रदेश महामंत्री श्री सुशील लाल, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ श्री रवि कुमार, प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष श्री राजेश सिन्हा, रांची जिला युवा प्रकोष्ठ से श्री सजल सहाय, श्री आनंद गौरव, श्री विशाल सिन्हा, श्री अभिमन्यू लाल, श्री अर्पित कुमार, श्री कुन्दन सिन्हा, श्री ज्ञान बल्लभ सहाय, श्री मनीभुषण, श्री प्रियांशु रंजन, श्री रौनक सिन्हा, श्री विजय कृष्णा, श्री रोहित श्रीवास्तव, श्री रोहित सिन्हा मौजूद रहे।