अबुआ अधिकार मंच

अबुआ अधिकार मंच Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अबुआ अधिकार मंच, Youth Organization, Ranchi.

Education reforms are underway. Now it's time for India to initiate bold reforms in environmental and climate governance...
30/07/2026

Education reforms are underway. Now it's time for India to initiate bold reforms in environmental and climate governance as well.

My latest article highlights why climate governance must become a national priority for a truly Viksit Bharat.

29/07/2026
माननीय मुख्यमंत्री, श्री Hemant Soren जी एवं माननीय उपायुक्त रांची (DC Ranchi) के संज्ञानार्थरांची जिला के अनगड़ा (बानो)...
04/07/2026

माननीय मुख्यमंत्री, श्री Hemant Soren जी एवं माननीय उपायुक्त रांची (DC Ranchi) के संज्ञानार्थ

रांची जिला के अनगड़ा (बानो) स्थित रांची विश्वविद्यालय के अधीन नव-निर्मित डिग्री महाविद्यालय का भवन निर्माण कार्य लगभग कई वर्षों पूर्व पूर्ण हो चुका है, लेकिन भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के कारण आज तक महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ नहीं हो सकी हैं। इस हाइटेंशन तार ओ स्थानांतरित करने के लिए रांची विश्वविद्यालय ने डीवीसी को 02 वर्ष पूर्व ही लगभग 43,200,000 रुपए का भुगतान भी कर दिया है फिर भी इन 02 वर्षों में नवनिर्मित भवन अपने छात्रों का इंतजार कर रहा है।

करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित महाविद्यालय का उपयोग नहीं हो पाना प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक है, जिसका सीधा प्रभाव क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर पड़ रहा है।

हम मांग करते हैं कि हाईटेंशन विद्युत तार का अविलंब स्थानांतरण सुनिश्चित करा महाविद्यालय का शीघ्र उद्घाटन कराया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा का उनका अधिकार मिल सके।

पूज्य हैं वे संथाल नायक अमर शहीद सिदो - कान्हू, चांद -भैरव, फूलो - झानो एवं अन्य वीरों, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान...
30/06/2026

पूज्य हैं वे संथाल नायक अमर शहीद सिदो - कान्हू, चांद -भैरव, फूलो - झानो एवं अन्य वीरों, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर अंग्रेजों को भारत की माटी से दूर करने के लिए समाज को एकजुट किया।

30 जून हूल दिवस : धन,धरती,धर्म,अनाज और इज्ज़त के लिए अंग्रेजो के खिलाफ एक विद्रोह था| यह आन्दोलन झारखंडी वीरों सिदो -कान्हू, चाँद-भैरव एवं फूलो -झानो द्वारा किये गए आजादी के लिए संघर्ष की याद दिलाता है | इस दिवस में आज हम प्रण ले की उनके इस संघर्ष और बहुजन आन्दोलन को झारखंड और उनके लोगो के हित लिए जारी रखेंगे |

#हूल_दिवस

Kishlay  of Abua Adhikar Manch met CM of Keralam Shri V D Satheesan  and Shri Sunny Joseph, Minister of Environment at t...
30/06/2026

Kishlay of Abua Adhikar Manch met CM of Keralam Shri V D Satheesan and Shri Sunny Joseph, Minister of Environment at the Kerala Secretariat and presented the organization’s souvenir. He briefed them on the activities and objectives of Abua Adhikar Manch.

The discussion focused on Kerala’s development model, environmental conservation, water management, waste-free initiatives, green development, and the vital role of cooperative institutions in social and economic progress. The leaders shared valuable insights on sustainable development and community empowerment, while extending their best wishes to Abua Adhikar Manch for its future endeavors.
अबुआ अधिकार मंच

अबुआ अधिकार मंच द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर भावभ...
09/06/2026

अबुआ अधिकार मंच द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज, जल-जंगल-जमीन एवं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! 🏹🙏

08/06/2026

झारखंड आंदोलन की गाथा लेकर पहुँचा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास

रांची के युवा समाजसेवी वेदांत कौस्तव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक झारखंड आंदोलन और पत्र पत्रिकाएं भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
वेदांत कौस्तव झारखंड आंदोलनकारी के पुत्र के साथ अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक है।
पुस्तक में अलग झारखंड राज्य आंदोलन के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत वर्णन किया गया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की भूमिका, अलग राज्य के समर्थन में लिए गए निर्णयों तथा आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
मुलाकात के दौरान वेदांत कौस्तव ने झारखंड आंदोलन के इतिहास, संघर्ष और उसमें आंदोलनकारियों के योगदान की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1991 में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड (वनांचल) राज्य के गठन का संकल्प व्यक्त किया था।
अटल जी अपने वचन पर अडिग रहे और अंततः वर्ष 2000 में उनके नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को नया आयाम मिला।
वेदांत कौस्तव ने कहा कि झारखंड आंदोलन का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है, ताकि राज्य निर्माण के पीछे हुए संघर्ष, बलिदान और राजनीतिक संकल्प को समझा जा सके। यह पुस्तक उसी इतिहास को संजोने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Address

Ranchi
834001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अबुआ अधिकार मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share