विश्व हिंदू परिषद झारखंड

  • Home
  • India
  • Ranchi
  • विश्व हिंदू परिषद झारखंड

विश्व हिंदू परिषद झारखंड विश्व हिंदू परिषद एक हिंदू धार्मिक समाजिक संगठन है जिसका नारा "धर्मो रक्षति रक्षिता:" है

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई 'मातृशक्ति' का चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग प्रारम्भ।​रामगढ़19 अगस्त:- विश...
20/08/2026

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई 'मातृशक्ति' का चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग प्रारम्भ।

​रामगढ़19 अगस्त:- विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ बिंझार स्थित मान्या बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट में हुआ। 20 से 23 अगस्त तक आयोजित इस वर्ग में झारखंड के सभी जिलों से मातृशक्ति की शिक्षार्थी बहने हिस्सा ले रही हैं।

​कार्यक्रम का उद्घाटन विहिप पटना क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत सह मंत्री व मातृशक्ति पालक मनोज पोद्दार, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका अनिमा पांडेय,संस्कार केंद्र प्रमुख साबित सिंह एवं विहिप रामगढ़ जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक ने संयुक्त रूप से राम दरबार, मां दुर्गा एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

डॉ. वीरेंद्र साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों, नारी सशक्तिकरण तथा राष्ट्र और धर्म के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया जाएगा। विभिन्न सत्रों में बहनों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जा जाएगा।
​उन्होंने आगे कहा कि विहिप स्थापना के कुछ वर्षों बाद ही मातृशक्ति का कार्य शुरू किया गया था, जो आज निरंतर विस्तार ले रहा है। वर्तमान में मातृशक्ति द्वारा देशभर में हजारों सत्संग केंद्र एवं बाल संस्कार केंद्र सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विहिप रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा, सह मंत्री अमित गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, सह संयोजक किशोर राम, मातृशक्ति जिला प्रमुख अर्चना महतो, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

झारखण्ड प्रान्त के ​राँची और सिंहभूम विभाग में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की  प्रखण्ड तथ...
11/08/2026

झारखण्ड प्रान्त के ​राँची और सिंहभूम विभाग में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की प्रखण्ड तथा उससे ऊपर स्तर की दायित्ववान बहनों का बाल संस्कार केंद्र का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
​अखिल भारतीय बाल संस्कार केंद्र प्रमुख (मातृशक्ति) आदरणीया किशोरी ताई जी का विशेष मार्गदर्शन एवं बौद्धिक पाथेय सभी सहभागी बहनों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में श्री मिथिलेश्वर मिश्र (प्रांत मंत्री) श्रीमती अनिमा पांडेय (प्रांत संयोजिका, मातृशक्ति)श्रीमती कीर्ति गौरव (प्रांत संयोजिका, दुर्गावाहिनी) की विशेष उपस्थिति रही।

विश्व हिंदू परिषद की रामगढ़ जिला बैठक में 11 हजार नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने का संकल्प20 से 23 अगस्त तक रामगढ़ में होगा ...
08/08/2026

विश्व हिंदू परिषद की रामगढ़ जिला बैठक में 11 हजार नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने का संकल्प

20 से 23 अगस्त तक रामगढ़ में होगा प्रांत स्तरीय मातृशक्ति वर्ग, झारखंड के सभी जिलों से पहुंचेंगी करीब 100 माताएं

विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला की बैठक शुक्रवार को रामगढ़ ब्लॉक स्थित होटल लॉ मैरिटल में जिला मंत्री छोटू वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत दुर्गा वाहिनी प्रमुख कृति गौरव और प्रांत मातृशक्ति प्रमुख अनिमा पांडेय मौजूद रहीं। बैठक की शुरुआत ओम के उच्चारण से हुई।
प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने लोहरदगा में हुई तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति की बैठक में तय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक जिले के गांव-गांव में हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रामगढ़ जिले में करीब 11 हजार नए लोगों को विहिप और बजरंग दल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में आठ से 15 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रन फॉर वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में हिंदू समाज को स्वावलंबी बनाने के लिए विहिप और बजरंग दल की ओर से हैदराबाद में नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण देने की जानकारी भी दी गई। वहीं, 20 से 23 अगस्त तक रामगढ़ में झारखंड प्रांत का तीन दिवसीय मातृशक्ति वर्ग आयोजित होगा। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 100 माताओं के शामिल होने की बात कही गई।
मौके पर जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक, जिला उपाध्यक्ष रमा शर्मा, जिला मंत्री छोटू वर्मा, सह मंत्री भागीरथ पोद्दार, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, सह संयोजक नंदकिशोर राम, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, मातृशक्ति प्रमुख अर्चना महतो, जगत नारायण शाह, संतोष सिंह, विनय शर्मा, रवि चंद्रवंशी, दिलीप पासवान, इला रानी पाठक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोहरदगा के मुद्रिका धर्मशाला में २-३ अगस्त को संपन्न प्रान्त कार्यसमिति बैठक, झारखंड के प्रकाशित समाचार
05/08/2026

लोहरदगा के मुद्रिका धर्मशाला में २-३ अगस्त को संपन्न प्रान्त कार्यसमिति बैठक, झारखंड के प्रकाशित समाचार

युवा पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण और गौ-संरक्षण ही सनातन धर्म का मूल आधार: अम्बरीष जी​​लोहरदगा03अगस्त: विश्व हिंदू पर...
03/08/2026

युवा पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण और गौ-संरक्षण ही सनातन धर्म का मूल आधार: अम्बरीष जी

​लोहरदगा03अगस्त: विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन मुद्रिका बैंक्वेट हॉल लोहरदगा में हुआ। इस समापन सत्र को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री श्री अम्बरीश सिंह ने युवाओं में घटते संस्कारों और सामाजिक बदलावों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
​उन्होंने कहा, "युवाओं के अंदर संस्कार भरने में परिवार के बड़े-बुजुर्ग और अभिभावक अपनी भूमिका निभाने में चूक रहे हैं। युवा अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं, जिससे चरित्र का क्षरण होना स्वाभाविक है। आजकल शादी-विवाहों में सात फेरों और वैदिक संस्कारों की जगह जयमाला जैसे शॉर्टकट अपनाए जा रहे हैं।"
​केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि विहिप कार्यकर्ताओं को सत्संग, साप्ताहिक मिलन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास व परंपराओं से जोड़ना होगा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही हर कार्यकर्ता का परम कर्तव्य है। उन्होंने गौ-संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि गौ-हत्या को रोकने के साथ-साथ गौ-माता की सेवा व सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी, क्योंकि वे सनातन धर्म की सबसे बड़ी पहचान हैं।

​बैठक में उपस्थित विहिप के नवनियुक्त पटना क्षेत्र संगठन मंत्री श्री विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि विहिप केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए जानी जाती है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे नए और अपरिचित लोगों से संपर्क साधें, उन्हें विहिप की कार्यपद्धति से अवगत कराएं और संगठन का हिस्सा बनाएं।

​दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन विभिन्न जिलों और आयामों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिससे संगठन के विस्तार को बल मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त मंत्री श्री मिथिलेश्वर मिश्र जी ने किया।
​इस बैठक में प्रांतभर के सैकड़ों दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बीरेंद्र बिमल जी (क्षेत्र धर्माचार्य प्रमुख, पटना-गुवाहाटी) बीरेंद्र साहू जी (क्षेत्र मंत्री)चंद्रकांत रायपत जी (झारखंड प्रांत अध्यक्ष)धर्म प्रसार केंद्रीय टोली सदस्य उपेन्द्र जी,चितरंजन जी (प्रांत संगठन मंत्री)गंगा प्रसाद यादव (प्रांत उपाध्यक्ष)मिथिलेश्वर मिश्रा (प्रांत मंत्री)रंगनाथ महतो जी (प्रांत बजरंग दल संयोजक)चैतन्य स्वामी श्री कृष्ण ब्रह्मचर्य जी (मार्गदर्शन मंडली संयोजक)मनोज पोद्दार एवं रामनरेश सिंह (सह मंत्री) रीतेश कुमार (विहिप लोहरदगा ज़िला अध्यक्ष)

01/08/2026

लोकसभा परिसर में सनातन धर्म के अपमान के विरोध में विहिप ने किया "सद्बुद्धि हवन" एवं पुतला दहन

​रांची01 अगस्त: विश्व हिन्दू परिषद, रांची महानगर की ओर से शनिवार को शहीद चौक, रांची में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं बिहार के सांसद पप्पू यादव द्वारा लोकसभा परिसर में सनातन धर्म के अपमान किए जाने के कथित कृत्य के विरोध में "सद्बुद्धि हवन" का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सनातन परंपरा और संत समाज का घोर अपमान बताया।
​कार्यक्रम के दौरान पूज्य स्वामी सत्यनारायण महाराज, स्वामी दिव्यानंद महाराज तथा चैतन्य स्वामी ने पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियाँ दीं तथा समाज में सद्भाव, शांति एवं राष्ट्रहित के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

स्वामी दिव्यानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा, "सनातन धर्म सदैव सहिष्णुता, करुणा एवं विश्वबंधुत्व का संदेश देता है, किंतु इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि कोई सनातन धर्म या संत समाज का अपमान करने का दुस्साहस करे। सनातन संस्कृति विश्व शांति की पक्षधर है, परंतु अपनी संस्कृति के सम्मान की रक्षा के लिए समाज सदैव सजग और समर्थ है।" उन्होंने संबंधित नेताओं को अपने आचरण पर पुनर्विचार करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की चेतावनी दी।
स्वामी सत्यनारायण महाराज एवं चैतन्य स्वामी ने घटना की कड़ा भर्त्सना करते हुए कहा कि संतों का जीवन सदैव धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहता है। संतों एवं सनातन परंपरा का अपमान समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

​सद्बुद्धि हवन के उपरांत आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्रित होकर सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया और विरोध प्रदर्शन किया।

​इस विरोध कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, मनोज पांडे, रेनू अग्रवाल, अनिमा पांडे, अशोक पुरोहित, योगेश खेड़वाल, गोपाल पारीख, रविशंकर राय, अनिल जालान, रतन केशरी, रेखा मिश्रा, अजय राजगढ़िया, अभिषेक गुप्ता (बंटी), रघुवीर रूंगटा, सुमित कुमार वर्मा, अजीत गुप्ता, अंशिका राजपूत, सलोनी श्रीवास्तव, श्वेता साहू, अमूल्य शंकर, अरविंद सिंह, अशोक चंद्र तिवारी, रोशन कुमार, मयूर, पारस जायसवाल सहित बड़ी संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​जारीकर्ता:
अनिल तिवारी
प्रचार-प्रसार सह प्रमुख
विश्व हिन्दू परिषद, रांची महानगर

 #झारखण्ड से बाबा बूढ़ा  #अमरनाथ_यात्रा की तैयारी, अंतिम चरण पर।
27/07/2026

#झारखण्ड से बाबा बूढ़ा #अमरनाथ_यात्रा की तैयारी, अंतिम चरण पर।

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा गम्हरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन​गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां | 26 जु...
26/07/2026

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा गम्हरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
​गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां | 26 जुलाई:
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गम्हरिया स्थित नामोपाड़ा दुर्गा मंदिर (कड़ा कटा) परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
​शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा बड़ी संख्या में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य जाँचें की गईं और मरीजों के बीच आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर इस शिविर का लाभ उठाया और संगठन के इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे. एन. दास ने अपने संबोधन में कहा:
​"समाज सेवा ही हमारे संगठन का मूल उद्देश्य है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।"
​शिविर को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

 #विश्व_हिन्दू_परिषद ने नि:शुल्क  #स्वास्थ्य_शिविर की आयोजित,ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभविश्व हिंदू परिषद...
17/07/2026

#विश्व_हिन्दू_परिषद ने नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर की आयोजित,ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, गोला प्रखंड समिति की ओर से #सेवा_सप्ताह के तहत गुरुवार को हरि मंदिर, गोला परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविर में क्यूरबे क्लिनिक की मेडिकल टीम द्वारा लोगों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO₂), वजन, ऊंचाई आदि की नि:शुल्क जांच की गई। आवश्यकता पड़ने पर ईसीजी (ECG) जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लोगों के आभा (ABHA) कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से बजरंग दल रामगढ़ जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिमा देवी, श्रद्धा देवी, प्रतिमा देवी, दीपक मुंडा, तिलो देवी, सेम्युअल किस्कू सहित अन्य मौजूद थे।

राँची15 जुलाई:- भगवान  #जगन्नाथ_स्वामी की पावन रथ यात्रा के शुभ उत्सव पर  #विश्व_हिंदू_परिषद द्वारा   #सेवा_शिविर के भव्...
16/07/2026

राँची15 जुलाई:- भगवान #जगन्नाथ_स्वामी की पावन रथ यात्रा के शुभ उत्सव पर #विश्व_हिंदू_परिषद द्वारा #सेवा_शिविर के भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ 🚩🙏

जय जगन्नाथ! 🚩🙏

Address

Ranchi
834001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विश्व हिंदू परिषद झारखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share