Connecting Hopes

Connecting Hopes We the young generation of the society have taken a pledge to eradicate the need of "Blood Donors".

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची 24/11/2025सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में  सरस्वती शिशु मंदिर के ज...
27/11/2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची
24/11/2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में सरस्वती शिशु मंदिर के जनक श्री कृष्ण चंद्र गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन:-

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में आज सरस्वती शिशु मंदिर योजना के जनक श्रद्धेय कृष्ण चंद्र गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई | इस अवसर पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनंत सिन्हा, निदेशक – देवनिका अस्पताल, तुपुदाना रहे। समिति सदस्यों द्वारा उनका सम्मान अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय श्री अनंत सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह का नाश्ता अवश्य करना चाहिए, तनाव से बचने एवं मन को शांत रखने के लिए ‘ॐ’ का उच्चारण लाभकारी होता है, तथा प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को स्वास्थ्य व अनुशासनपूर्ण जीवन का संदेश दिया।

विद्यालय के मंत्री श्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने अपने उद्बोधन में श्रद्धेय गांधी जी के योगदानों को याद करते हुए कहा कि वे महान संत स्वरूप थे। उन्होंने प्रथम शिशु मंदिर गोरखपुर में स्थापित किया था, और आज देशभर में लगभग 40,000 शिशु मंदिर संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कृति, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।

अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य श्री ललन कुमार ने कराया।
कार्यक्रम में समिति सदस्य श्री एस वेंकट रमन, श्री लाल अशोकनाथ शाहदेव, श्री आशीष नाथ शाहदेव, श्री नर्मदेश्वर मिश्र, श्रीमती कविता देवघरिया, रंजन कुमार, प्रभात राजन, तथा उप-प्राचार्या सुश्री मीना कुमारी उपस्थित रहीं।

यह रक्तदान शिविर रिम्स, रांची की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनीशियनों ने पूरे समय अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

आज स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह जी के बड़े पुत्र स्वर्गीय प्रतिक सिंह के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
22/11/2025

आज स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह जी के बड़े पुत्र स्वर्गीय प्रतिक सिंह के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

21/11/2025
आज रांची women's कॉलेज मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे आज  सभी नारी शक्ति ने मिल कर रक्तदान किया रक्तदान करने वाल...
17/11/2025

आज रांची women's कॉलेज मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे आज सभी नारी शक्ति ने मिल कर रक्तदान किया रक्तदान करने वाले सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।🙏🙏

नारी शक्ति ही समाज की नींव है, और वह प्रेम, धैर्य और ममता की प्रतिमूर्ति है

रांची विमेंस कॉलेज, रांचीदिनांक: 10 नवम्बर 2025रांची विमेंस कॉलेज में ‘Self-Love, Healing और Inner Strength’ विषय पर प्र...
10/11/2025

रांची विमेंस कॉलेज, रांची
दिनांक: 10 नवम्बर 2025

रांची विमेंस कॉलेज में ‘Self-Love, Healing और Inner Strength’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन रांची की connecting hopes संस्था की राधा सिंह जी के द्वारा किया गया

कार्यक्रम का विषय था — “Self-Love, Healing और Inner Strength”।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे श्री अरिश्र्वन बी. कुमार, जो Reiki Grand Master, Hypnotherapist, NLP Practitioner एवं Self-Love Life Coach के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह ने अपने प्रेरक उद्घाटन संबोधन में कहा कि आत्म-प्रेम और आत्म-संतुलन आज की पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक गुण हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं से प्रेम करना सीखते हैं, तब जीवन की चुनौतियाँ हमें तोड़ नहीं पातीं, बल्कि हमें और अधिक मजबूत बनाती हैं।

मुख्य वक्ता श्री अरिश्र्वन बी. कुमार ने अपने व्याख्यान में कहा कि Self-Love यानी आत्म-प्रेम कोई विलासिता नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने कहा —

“जब आप स्वयं को स्वीकारना सीख लेते हैं, तब संसार आपके प्रति अधिक सहज हो जाता है। Healing की प्रक्रिया भीतर से शुरू होती है, और वही हमें आंतरिक शक्ति प्रदान करती है।”

उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें समझें, आत्म-संवाद करें और हर दिन स्वयं के प्रति आभार व्यक्त करने की आदत डालें।
उन्होंने Reiki और NLP तकनीकों के माध्यम से ‘Inner Strength’ विकसित करने के कुछ व्यवहारिक उपाय भी बताए, जिन्हें छात्राओं ने अत्यंत रुचि से सुना।

अतिथि के रूप में सुश्री राधा सिंह उपस्थित थीं, जिन्होंने छात्राओं को आत्म-जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय उप प्राचार्या डॉ रेणु कुमारी, डॉ पराग गुरु, डॉ आरती मोदक, डॉ किरण तिवारी, डॉ मीरा कुमारी सहित अनेक शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। सभी ने वक्ता के विचारों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस व्याख्यान ने उन्हें आत्म-स्वीकृति और आत्मविश्वास की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया।

अंत में डॉ. कुमारी उर्वशी ने मुख्य वक्ता, अतिथियों, प्राचार्या महोदया तथा समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवतियों के व्यक्तित्व-निर्माण में सार्थक भूमिका निभाते हैं। और आने वाले समय में राधा जी के द्वारा और भी इस तरह के कार्यक्रम रांची के सारे कॉलेज में किए जाएँगे

आज झारखंड आदिवासी सरना विकाश समिति धुर्वा राँची के सौजन्य से आज भगवान बिरसा मुंडा जी जी जन्मदिन के 150वी वर्ष और कार्तिक...
23/06/2025

आज झारखंड आदिवासी सरना विकाश समिति धुर्वा राँची के सौजन्य से आज भगवान बिरसा मुंडा जी जी जन्मदिन के 150वी वर्ष और कार्तिक उराव जी जन्मदिन दिन सताब्दी वर्ष के अवसर पर झरखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल Rajendra Institute of Medical Sciences, Ranchi के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे 30 रक्तवीरो ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को बहुत बहुत धन्यवाद।

*हर अंत एक नई शुरूआत है**नए साल का स्वागत करे नये सोच के साथ**रक्तदान से जीवन मे संजीवता बढ़ाए*आज *OMEGANS INSTITUTE*  क...
01/01/2025

*हर अंत एक नई शुरूआत है*

*नए साल का स्वागत करे नये सोच के साथ*

*रक्तदान से जीवन मे संजीवता बढ़ाए*

आज *OMEGANS INSTITUTE* के लोगो ने सेवा सदन ब्लड बैंक मे पहुँच कर रक्तदान किये l
रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को बहुत बहुत धन्यवाद ❣️

01/01/2025

आप सभी को वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं 🥳

मुझे खिलौने नही चाहिए।मुझे 15 दिन के अंतराल में खून चढ़ाना पड़ता है।बस वहीं दे दो मै भी जीना चाहती हूं।। 🙏अपने बच्चों को...
18/12/2024

मुझे खिलौने नही चाहिए।
मुझे 15 दिन के अंतराल में खून चढ़ाना पड़ता है।
बस वहीं दे दो मै भी जीना चाहती हूं।। 🙏

अपने बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाना चाहते हो तो
आज ही अपनी अपने परिवार की और अपने बच्चों की थैलेसीमिया माइनर जांच कराए।

आज सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची द्वारा विभिन्न रक्तदान संगठनों, रक्तदान शिविर आयोजकों का सम्मान समारोह आयोजित सदर अस्पताल...
26/11/2024

आज सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची द्वारा विभिन्न रक्तदान संगठनों, रक्तदान शिविर आयोजकों का सम्मान समारोह आयोजित सदर अस्पताल ऑडोटोरियम में हुआ।

जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान संगठन Connecting Hopes को भी रक्तदान पर उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया गया।

CONNECTING HOPES संस्था को सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस संजय ए. लटकर सर(एडीजीपी झारखंड पुलिस) एवं विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार,सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ बिमलेश कुमार सिंह,डॉ एस. प्रसाद रेडियोलॉजिस्ट सदर अस्पताल रांची एवं सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजू सिन्हा, के हाथों सम्मानित किया गया।

CONNETING HOPES के पूरे टीम को बहुत बहुत धन्यवाद।
आप सभी के सहयोग और प्यार से ही हम लोग सभी का मदत कर पाते है।

Address

Ranchi
834004

Telephone

+17546862761

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Connecting Hopes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Connecting Hopes:

Share