12/08/2024
#प्रतिभा_सम्मान_समारोह_2024
#फ्रेंड्स_क्लब_तोरपा
#विद्यार्थी_कला_संगम
दिनांक 10/08/2024 को स्थानीय नगर भवन तोरपा में फ्रेंड्स क्लब तोरपा एवं विद्यार्थी कला संगम के संयुक्त तत्वावधान में तोरपा एवं रनिया प्रखंड अंतर्गत सभी स्कूल कॉलेज के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि देवकमल व देवनिका हॉस्पिटल के सीईओ डॉ अनंत सिन्हा, डॉ राजेश्री दास, पत्रकार संजय समर, उपप्रमुख संतोष कुमार कर, कल्याण गुरुकूल के प्रार्चाय केके मोहंती, पंचायत समिति सदस्य सोफिया सुल्ताना, मुखिया विनीता नाग, फादर तेज ने छात्रों के बीच मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। वहीं चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ अनंत सिन्हा व जलवायु परिवर्तन के लिए जनजागरण के लिए डॉ राजेश्री दास को स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पत्रकार संजय समर ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों के हौसला अफजाई के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। प्रार्चाय केके माहंती ने कहा कि परीक्षाएं भविष्य को निखारने व आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। उपप्रमुख संतोष कर ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सोफिया सुल्ताना ने कहा कि यह सम्मान उन बच्चों के लिए सीखने का अवसर है जिनको परीक्षा में जाना है। बीपीओ नरेन्द्र कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है।
बच्चे नींद पूरी लें, खूब पानी पीयें : डॉ अनंत
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाँ अनंत सिन्हा ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई अहम जनकारियां दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तभी बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकेंगे। बच्चों को नींद पूरी लेनी चाहिए। रात में जल्दी सोना व सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह उठने के बाद एक दो ग्लास पानी पीयें। दिन में भी नियमित अंतराल में पानी पीते रहे। डॉ राजेश्री दास ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
संचालन फ्रेंड्स क्लब के दीपक तिग्गा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी कला संगम के धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, जुनिका तोपनो, कलीम खान, ज्ञान हंस ओझा, उषा ओझा, नूरजहां तोपनो, सावित्री देवी, नवल धान, रामाशीष महतो, विशाल कुमार, सोनू तिग्गा, निखिल कुमार, पीयूष कुमार, सोनू शर्मा, श्रीकांत जायसवाल, मीकू आदि उपस्थित थे।