02/09/2026
झारखंड पुलिस एसोसिएशन सभी जन-मानस का सम्मान करता है और बाबा बैजनाथ से प्रार्थना करता है कि अनैतिक/अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले को सद्बुद्धि दे। संगठन की फरियाद सुनकर बाबा बैजनाथ की कृपा कुछ लोगों पर दिखने लगी है जो जानवर से मानव की तरफ वापसी कर रहे हैं शायद वैसे लोग बाबा बैजनाथ के शरण में जाएं तो विवेक भी लौट जाए। पुलिस एसोसिएशन के सदस्य तमाम पुलिस पदाधिकारी राज्य के समृद्धि में सुशासन कायम करते हुए तमाम जन-मानस के साथ खड़ी है आभार।
राकेश कुमार पाण्डेय
प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष
झारखंड पुलिस एसोसिएशन
झारखंड रांची।