OUR MISSION- OLYMPIC GOLD MEDALS
जे.एस.एस.पी.एस (JSSPS) खेल अकादमी राँची मे कुल 15 (पंद्रह) खेल विधाओं यथा: एथलेटिक्स, ताईक्वाण्डो, कुश्ती, तीरंदाजी, फुटबॉल, बेडमिंटन, टेबल-टेनिस, शूटिंग, भरोतोलन, जूडो, तैराकी, साइकलिंग, शूटिंग एवं बोक्सिंग का खेल प्रशिक्षण देने की योजना है। वर्तमान मे दस खेल विधाओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक लगभग 4 लाख बच्चों ने हमारी चयन प्रक्रिया में पिछले
पांच वर्षों में भाग लिया तथा इनमें से 437 बच्चे इस अकादेमी में उपरोक्त खेल अकादमी का हिस्सा बनें।
खेल गांव - मेगा स्पोर्ट्स क्ंप्लेक्स , होटवार रांची मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल एकादमी स्थापित की गई है। इन खेल अकादीमियों का संचालन सी.सी.एल एवं झारखंड सरकार की संयुक्त पहल द्वारा स्थापित JSSPS सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।
झारखंड राज्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी खेल अकादमी कुल 1400 बच्चों को खेल की सारी सुविधा देने को तत्पर है जिनमें झारखंड राज्य के 700 एवं अखिल भारत से 700 बच्चे खेल अकादमी में आने वाले वर्षों में सम्मिलित होंगे।