22/08/2024
प्रिय सभी साथियों,
जोहर 🙏
आप सभी को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई और धन्यवाद! पलामू छात्रा संघ का फ्रेशर्स प्रोग्राम 2024 का अद्भुत और सफल रहा और इसका श्रेय आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है। खास कर के हमारे संरक्षक फा० मार्क मुकुल लकड़ा, प्रवीण दादा, मंदीप दादा (जिन्होंने समय समय पर उचित मार्गदर्शन करते हुए उपयोगी सभी संसाधनों का मुहैया कराये), भाई पवनदीप भाई, कमल, लुईस , पुनीत, सचिन, बहन सोनिया तिग्गा, अनीशा मिंज, वंदना तिर्की, इशिका नैंसी, सुमन और अन्य।
आपकी सहयोगी भूमिका और प्रयासों ने इस कार्यक्रम को सफल और शानदार बना दिया। आपकी टीम की प्रतिबद्धता ने यह सुनिश्चित किया कि सब कुछ शानदार तरीके से सम्पन्न हो और संपन्न भी हुआ। जितने भी छोटे- छोटे भाई बहन पलामू छत्रा संघ से पहली बार जुड़े या इस कार्यक्रम में शामिल हुए अपना कीमती समय निकल कर आप सभी को आपकी सहभागिता के लिए मैं धन्यवाद देता हूं और जितने भी नवनिर्वाचित सदस्य चुने गए हैं उनको भी बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
मैं आप सभी को आगामी प्रोग्रामों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आशा है कि हम सभी इसी तरह मिलकर और भी बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
ना धन से ना बल से
ना धन से ना बल से
पलामू छात्र संघ बढ़ेगा
अब आप सब की सहयोग से !!
पुनः आप सभी को धन्यवाद और बधाई !