15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳
आज 15 अगस्त के पावन अवसर पर 80वाँ स्वतंत्रता दिवस गर्व एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष श्री विशाल पाड़िया जी, मंडलीय उपाध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल जी, प्रांतीय पदाधिकारीगण, मंच के पूर्व अध्यक्षगण तथा समस्त सम्माननीय सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
“आजादी केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद रखने का संकल्प है, जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का गौरव दिया।”🇮🇳
आजादी के इस पावन पर्व को मनाना हम सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है। आइए, हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
जय हिंद!🇮🇳
वंदे मातरम्!
✍️ सचिव
मुकेश शर्मा