19/08/2026
अर्चना ड्रीम फाउंडेशन द्वारा अपने सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत 15 अगस्त 2026 को भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महेर (माँ का घर), डुमरदगा, राँची के बच्चों एवं महिलाओं के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महेर अनाथ बच्चों एवं बौद्धिक दिव्यांग महिलाओं को देखभाल एवं आश्रय प्रदान करने वाली संस्था है।
इस विशेष अवसर पर अर्चना ड्रीम फाउंडेशन की ओर से महेर के सभी निवासियों के बीच लंच पैकेट एवं चॉकलेट वितरित किए गए।
लंच पैकेट्स वितरण के पूर्व वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इसके पश्चात महेर की बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने खूब सराहा।
समारोह के दौरान महेर की बच्चियों ने अर्चना ड्रीम फाउंडेशन की टीम के सभी उपस्थित सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज से सुसज्जित छोटे-छोटे पौधे भेंट किए। बच्चियों का यह स्नेहपूर्ण एवं भावनात्मक उपहार सभी के लिए अत्यंत सुखद और यादगार रहा।
यह अवसर देशभक्ति, सेवा, प्रेम, अपनत्व और खुशियाँ बाँटने की भावना से परिपूर्ण एक यादगार अनुभव रहा*l। 🇮🇳❤️
विजय खन्ना
अध्यक्ष
अर्चना ड्रीम फाउंडेशन